जमुई : सड़क पर रफ्तार का तांडव, सात की मौत
जमुई. biharkatha.com बिहार के जमुई जिले के नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक पिकअप वैन और ट्रैक्टर की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से अधिक घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, संधू गांव के कई लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर किसी समारोह में अलीगंज के उलुआ पहाड़ गए थे। शुक्रवार रात लौटते वक्त खड़गौर मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप वैन से ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जमुई के पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने शनिवार को बताया कि सभी घायलों को जमुई के सदर अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है जिसमें से दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। सभी मृतक संधू गांव के बता रहे हैं।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed