संवेदक व एमडीएम प्रभारी पर एफआईआर
सिवान/सिसवन biharkatha.com। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एमडीएम संघमित्रा वर्मा ने प्रखंड के एमडीएम साधनसेवी राजू कुमार चौधरी व संवेदक चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ सिसवन चैनपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में दोनों पर कर्तब्य में लापरवाही, वरीय अधिकारियों के आदेश को नहीं मानने व स्कूल में कम चावल उपलब्ध कराने का आरोप लगाया गया है। 18 अक्टूबर को एमओ नरेन्द्र शेखर व ओपी प्रभारी ने मेहंदार में छापेमारी कर 100 बोरा एमडीएम का चावल कालाबाजारी के लिए ले जाने के दौरान पकड़ा था। इसी दिन रात में जिले की टीम ने प्रखंड के 14 स्कूलों की जांच की थी। जिसमें सात स्कूलों में आवंटित चावल ले विरुद्ध 14 क्विंटल चावल कम पाया गया था। इस दौरान संवेदक व एमडीएम साधनसेवी का मोबाइल बन्द था। जिससे टीम उनके सूची से मिलान नहीं कर पाया। संवेदक व साधनसेवी ने 17 व 18 अक्टूबर को 339 क्विंटल चावल का उठाव कर विभिन्न स्कूलों में बांटा था। जांच के बाद बीडीओ अभिषेक चंदन ने एसडीओ को प्रतिवेदन भेजा था। एसडीओ ने इसके बाद एफसीआई गोदाम की जांच कर एफआईआर का आदेश दिया था। थानाध्यक्ष अजय मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पकड़े गए अनाज मामले में एक एफआईआर एमओ ने भी दर्ज कराई थी। जिसमें चार लोगों को आरोपित किया गया था।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed