बसंतपुर में कूपन नहीं मिलने पर आक्रोशित लोगों का प्रदर्शन
विभाग पर लगाया मनमानी का आरोप, प्रदर्शन से मची अफरातफरी
प्रदर्शन में महिलाओं की तादाद ज्यादा
सिवान/बसंतपुर Biharkatha.com। मुख्यालय में कूपन नहीं मिलने से गुरुवार को लोग आक्रोशित हो गए। प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित पंचायत भवन के सामने प्रदर्शन किया। विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों का कहना था कि कूपन वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। वही स्थानीय अधिकारी मूकदर्शक बने हैं। लोगों का यह भी कहना था कि कुछ खास लोगों को तरजीह दी जा रही है। प्रदर्शन के दौरान कमलेश कुमार, परमेश्वर सिंह, संदीप कुमार, सरिता देवी, लालझरी कुंवर, राजकिशोर प्रसाद, बसंती देवी, शहाबुद्दीन मियां, बिहारीलाल प्रसाद, शिया देवी, कान्ति देवी, लालती देवी, मदन प्रसाद, सफरुद्दीन मियां, रामनरेश यादव, संगीता देवी, विनोद कुमार, मुन्नी देवी, उषा देवी आदि दर्जनों का कहना था कि कूपन का वितरण सही ढंग से नहीं हो रहा। पूछने पर वितरण कर रहे कर्मी ठीक से जवाब तक नहीं दे रहे। महिलाओं का कहना था कि सरकार कई सुविधा देने की बात तो कर रही है। बावजूद हकदारों को उसका लाभ लेने के लिए नाकों चने चबाने पड़ रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक थी। लोगों का कहना था कि यह महज सांकेतिक प्रदर्शन था। अगर शीघ्र कूपन नहीं मिला तो उग्र आंदोलन भी होगा। एमओ लालप्रताप सिंह ने बताया कि वे अभी भगवानपुर के महम्दा में कूपन वितरण के ही मामले में आए है। जिन लोगों को कूपन नहीं मिला है उन्हें शनिवार को दिया जाएगा। वितरण का निरीक्षण भी किया जा रहा है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed