छपरा : तीन लड़कियों की सरयुग नदी में डूबने से मौत
छपरा. बिहार मे सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में आज सुबह सरयुग नदी में तीन लड़कियों की डूबने मौत हो गयी । पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि तीन लड़कियां सुबह में निकट के सरयुग नदी में स्नान करने गयी थी त•ाी गहरे पानी में चले जाने के कारण उनकी डूबने से मौत हो गयी । शवों को ग्रामीणों और गोताखारों की मदद से नदी से निकाल गया है । सूत्रों ने बताया कि मृतकों की उम्र 11 से 14 वर्ष के बीच हैं । इनमें से दो लड़कियां इसी थानाक्षेत्र के जान टोला की जबकि एक दिघवारा थाना क्षेत्र के सैदपुर बगही गांव की निवासी हैं । पुलिस के अनुसार परिजनों के आग्रह पर शवों को बिना पोस्टमार्टम कराये उन्हें सौंप दिया गया है ।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed