शराबबंदी में सहयोग के लिए आगे आने का किया आह्वान
राजापुर व कुमकुमपुर में जीविका दीदियों को किया गया जागरूक
नए उत्पाद नीति की विस्तार से दी गई जानकारी
सरकारी संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराए गए
सिवान/बसंतपुर। प्रखंड के राजापुर व कुमकुमपुर पंचायत में शराबबंदी में सहयोग के लिए जीविका दीदियों को जागरूक किया गया। इसमें प्रखंड के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जीविका दीदियां व अन्य संबंधित लोगों ने भाग लिया। रविवार को कुमकुमपुर पंचायत के मिडिल स्कूल खोरीपाकर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने जुटी महिलाओं को शराबबंदी से जुड़े फायदे, नए उत्पाद नीति आदि की जानकारी देते हुए उन्हें शराबबंदी के मुहीम में मुख्य भूमिका निभाने का आह्वान किया। कहा कि अगर कही भी शराब से जुड़ी कोई भी जानकारी मिले इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें। इसके लिए महिलाओं को सरकारी नंबर भी उपलब्ध कराए गए। थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब घरों में होने वाले विवाद के जड़ में था। शराबबंदी लागू होने पर इस तरह की घटनाओं में कमी आई है। इससे पहले शनिवार को राजापुर पंचायत के मिडिल स्कूल राजपुर में भी जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। अवसर पर उप प्रमुख कन्हैया यादव, मुखिया मुकेश कुमार सुमन, गीता देवी, जीविका के प्रखंड परियोजना पदाधिकारी संजीव कुमार, समन्वयक संजय कुमार के अलावा प्रखंड के अधिकारी भी मौजूद थे।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed