नहर में साइफन लगाने की मांग की

सीवान/बसंतपुर। लकड़ी नबीगंज की जिला पार्षद मेनका रमन ने पड़ौली गांव के वार्ड 6 व 16 के बीच नहर के उत्तरी भाग में एक बड़ा साइफन लगाने की मांग विभाग के सहायक अभियंता से की है। पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी व विभाग के कार्यपालक अभियंता को भी भेजी है। पत्र में कहा है कि वार्ड 6 व 16 के बीच एक साइफन पहले था। जो वर्ष 2001 में ध्वस्त हो गया। इससे किसानों को नहर का पानी नहीं मिल पाता। जिला पार्षद ने कहा है कि पानी नहीं मिलने से किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने विभाग से किसानों के हित में शीघ्र साइफन लगा सिचाई सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।






Related News

  • वोट की ताकत का दिलाया एहसास
  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com