जन प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण में महिलाओं की रुचि ज्यादा
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क
सीवान/जीरादेई । प्रखण्ड मुख्यालय के महेंद्र उच्च विधालय के सभा भवन में चल रहे जन प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण सत्र में शुक्रवार को 6 पंचायत के जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया । डी एल टी कृष्ण कुमार सिंह ने पंचायत के उद्भव ,विकास व् कार्यो को विस्तार से बताया। बीपीआर ओ सूरज कुमार ने ग्राम सभा ,वार्ड सभा व लेखा संधारण को बड़े ही रोचक व् उदाहरण के साथ समझाया। उन्होंने बताया की ग्राम सभा की बैठकों में पुरे ग्राम पंचायत क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाएं एवम् जरूरतें प्रतिबिंबित हो सके ,इसलिए ग्राम पंचायत में ग्राम सभा की बैठक के अतिरिक्त प्रत्येक वार्ड के स्तर पर भी लोगों की एक वार्ड सभा की वयवस्था की गयी । डी एल टी भूपेंद्र कुमार ओझा ने नैतिकता के बिषय पर वेहतर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण में सबसे ज्यादे समस्या वार्ड लोगों को थी, उनलोगों का कहना था की मुखिया हमे नहीं पूछते है और न ही ग्राम सभा का आयोजन करते है ।बीडीओ शशि शेखर ने कहा की हर समस्याओं का समाधान मिल बैठकर किया जाये तभी गाँधी जी के पंचायती राज की सपना सकार होगी। प्रशिक्षण में मुखिया, बीडीसी, वार्ड सदस्य उपस्थित थे।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed