बिहार कथा
मंत्री पद के लिए क्यों होती है मारामारी-2
‘चेयर प्रैक्टिस’ ही है आकर्षण की वजह वीरेंद्र यादव विधायकों का वेतन व भत्ता का निर्धारण संसदीय कार्य विभाग करता है, जबकि मंत्रियों के वेतन, भत्ता और अन्य सुविधाओं का निर्धारण मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग करता है। वेतन व क्षेत्रीय भत्ता विधायक और मंत्रियों को समान मिलता है। इसके अलावा अन्य सुविधाएं अलग-अलग हैं। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अनुसार, मंत्रियों को दैनिक भत्ता प्रतिदिन 2000 रुपये मिलते हैं। मंत्री बिहार में हों या बिहार से बाहर, उनके दैनिक भत्ता पूरे महीने का मिलता है। इनके दैनिक भत्ते में कटौती नहीं होतीRead More
रामविलास की राजनीतिक
संजीव चंदन रामविलास जी की सक्रियता देख दिल खिल जाता है-क्या ठसक है बंदे में। लगभग 5 साल तक सत्ता का सुख लेने के बाद जब मन बना लिया कि इनसे अलग होना है तो जेपीसी की मांग के साथ सीना तान खड़े हो गये। रामविलास जी के इस तनने ने 56 इंच के सीने में हलचल पैदा कर दी। यह अकारण नहीं है कि भूपेंद्र यादव भागे-दौड़े पहुंचे पासवान जी के घर अन्यथा तो जब उपेंद्र जी ने आंख तरेरी थी तो 56 इंच की छाती का एक बालRead More
इसलिए होती है मंत्री पद के लिए ‘मारामारी’ -1
वीरेंद्र यादव एक सामान्य विधायक और मंत्री में वेतन और भत्ता में कोई अंतर नहीं होता है। सुविधाओं और सरकारी संसाधनों के दोहन का अधिकार जरूर मंत्री को बढ़ जाता है। एक विधायक को 40 हजार रुपये वेतन के साथ 50 हजार क्षेत्रीय भत्ता और 10 हजार रुपये स्टेशनरी भत्ता मिलता है। इसके अलावा प्रतिदिन 2000 हजार के हिसाब से दैनिक भत्ता मिलता है। दैनिक भत्ता तभी मिलेगा, जब विधायक बिहार में हों। विधायक जितने दिन बिहार से बाहर होंगे, उतने दिनों का भत्ता नहीं मिलेगा। यदि कोई विधायक सोमवारRead More
2019 के महाभारत की ‘पांडव सेना’
वीरेंद्र यादव 2019 में बिहार के मैदान में होने वाले महाभारत के लिए ‘पांडव सेना’ तैयार हो गयी है। अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर बन रहे महागठबंधन का पहला स्वरूप आज सामने आया। कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन यानी यूपीए में रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा सदल-बल शामिल हो गये। इसकी औपचारिक घोषणा भी हो गयी। इस प्रकार बिहार के महाभारत में पांच पार्टियों का गठबंधन ‘पांडव’ की सेना तैयार हो गयी है। इस पांडव सेना में कांग्रेस, राजद, रालोसपा, लोजद और हम शामिल हैं। राहुल गांधी, शरद यादव,Read More
आईआरसीटीसी घोटाला मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव को मिली अंतरिम जमानत
पटना.राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को आइआरसीटीसी घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की पटियाला हाउसकोर्ट ने इस मामले में लालू को अंतरिम जमानत दे दी है। आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में लालू यादव की पेशी हुई और कोर्ट ने लालू को अंतरिम जमानत दे दी। मालूम हो कि इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट में राबड़ी और तेजस्वी की दो बार पेशी हो चुकी है और इसमें तेजस्वी और राबड़ी देवी को कोर्ट ने छह दिसंबर को ही अंतरिम जमानत दे दी थी। वहीं आज कोर्टRead More
पटना में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में व्यवसायी को गोलियो से भून डाला
चलती कार पर बरसाई गोलियां, दो फैक्ट्रियों का मालिक सो गया मौत की गोद में पटना. बेखौफ अपराधी ने दिनदहाड़े पटना के बड़े व्यवसायी और हाजीपुर में स्थित दो फैक्ट्रियों के मालिक गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे हत्या कर दी। अपराधी ने औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित व्यवसायी की कॉटन फैक्ट्री के गेट पर घटना को अंजाम दिया। गाड़ी के शीशे से सटाकर उसने तीन गोली उनके सीने में मारी और आराम से भाग निकला। घटना के बाद गाड़ी का ड्राइवर, फैक्ट्री के गार्डRead More
कमला राय कॉलेज में कुव्यवस्था के खिलाफ छात्रों ने प्राचार्य का पुतला फूंका
गोपालगंज.कमला राय कॉलेज में कुव्यवस्था के खिलाफ बुधवार को जन अधिकारी छात्र परिषद् के नेताओं ने प्राचार्य का पुतला फूंका। पुतला दहन के दौरान जिलाध्यक्ष अबुल हसन सोनू ने कहा कि कॉलेज प्रशासन छात्र-छात्राओं को बेवजह परेशान कर रहा है। जिस छात्र व छात्राओं का पंजीयन हो चुका है उनसे भी 960 रुपए की वसूली की जा रही है। छात्रों ने कहा कि कॉलेज में शौचालय व पेयजल की भी व्यवस्था नहीं है। इसके बाद भी कॉलेज प्रशासन मौन बना हुआ है। उन्होंने कहा कि छात्रों के हित में जनRead More
दर्दनाक! मां के अंतिम संस्कार को बेटी ने भीख मांग जुटाए पैसे
समस्तीपुर. सदर अस्पताल में गरीब मां के अंतिम संस्कार को सदर अस्पताल में एक बेटी को भीख मांगनी पड़ी। घटना गुरुवार की है। बेटी का रो-रोकर बुरा हाल था। उसे अस्पताल में आए मरीजों व उनके परिजनों के सामने आंचल फैला कर भीख मांगते देख सबका कलेजा मुंह को आ रहा था। उसकी इस दशा पर कई महिलाओं के आंसु निकल आए। गुरुवार को सदर अस्पताल में उसकी मां का इलाज के दौरान निधन हो गया। बेटी ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना को लेकरRead More
किसने कह दिया, मोदी हारा
रघुनाथसिंह लोधी कुछ राज्यों में कांग्रेस जीती। भाजपा हारी। इस हार जीत पर कई तराने गूंजे। कह दिया गया,अब दिल्ली हिलनेवाली है। दिल्ली केजरीवाल वाली नहीं। राहुल गांधी अब पप्पू नहीं रहे। अहंकार को पस्त कर गए। पीएम मोदी को करारा झटका लगा। हार जीत के शोर शराबे के बीच यह बात समझ नहीं आयी कि मोदी कैसे हारे। थोड़ा इस एंगल से भी सोचकर देखिए। 2014 के लोकसभा चुनाव के समय पीएम पद के चेहरे के लिए भाजपा में एकमत नहीं था। लालकृष्ण आडवाणी की छोडिये। मोदी के गुजरातRead More
पूर्व विधायकों को मिलने लगी है डेढ़ गुनी ज्यादा पेंशन
वीरेंद्र यादव राज्य मंत्रिमंडल ने पूर्व विधायकों को बड़ा तोहफा दिया है। पिछले दिनों संसदीय कार्य विभाग के प्रस्ताव को राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी थी। इसके बाद संसदीय कार्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य सरकार ने पूर्व विधायकों के पेंशन में डेढ़ गुनी वृद्धि के साथ ही रेल कूपन में भी ड्योढ़ा की वृद्धि कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, विधान मंडल यानी विधान सभा या विधान परिषद के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण से लेकर एक साल सदस्य रहने वाले व्यक्ति को प्रतिमाह 35Read More
