बिहार कथा
एनडीए की ‘टिकट रैली’ के बाद तय होगा अखाड़ा और पहलवान!
वीरेंद्र यादव.पटना. आगामी 3 मार्च को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एनडीए की ऐतिहासिक ‘टिकट रैली’ हो रही है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मौसम वैज्ञानिक के नाम से चर्चित रामविलास पासवान शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे। जदयू और लोजपा में नीतीश व रामविलास के बाद कोई पंक्ति नहीं बचती है। जबकि भाजपा की दूसरी पंक्ति के नेता भी सभा को संबोधित कर सकते हैं। बिहार में तीन पार्टियों के एनडीए में सीटों की संख्या का बंटवारा हो गया है, लेकिन सीटों के नाम तयRead More
डिहरी में अबकी पत्रकार वीरेंद्र यादव की बारी
बीरेंद्र कुमार यादव के फेसबुक से रोहतास लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले डिहरी विधान सभा क्षेत्र इस मायने में महत्वपूर्ण है कि यह मगध और शाहाबाद के सबसे बड़ा औद्योगिक केंद्र था। लेकिन डिहरी-डालमियानगर की औद्योगिक धारा राजनीति की भेंट चढ़ गयी। लेकिन यह राजनीति का विषय नहीं है। राजनीति का विषय है भ्रष्टाचार, अपराध और बलात्कार। जिस पर जितना बड़ा आरोप, उतना बड़ा नेता। जिसके पास जितनी बड़ी गाड़ी, उतना बड़ा मालदार। विभिन्न पार्टी मुख्यालयों में टिकट मांगने आने वाले दावेदार 35 लाख से कम की गाड़ी परRead More
बिहार की इस मुस्लिम डीएम को हर कोई कर रहा सलाम
इनायत खान (IAS) ने लिया शहीद के बच्चों को गोद सचिन सिंह मूल रूप से यूपी के आगरा जिले की निवासी और बिहार के शेखपुरा की जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) इनायत खान ने पुलवामा हमले में शहीद हुए राज्य के दो सीआरपीएफ जवानों की बेटियों को गोद लेने का फैसला किया. बिहार कैडर की आईएएस अधिकारी इनायत खान ने घोषणा की है कि वो रतन कुमार ठाकुर और संजय कुनार सिन्हा की बेटियों को गोद लेंगी. इनायत खान ने कहा कि वो लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाएंगी, इसके अलावा दूसरेRead More
मीरगंज के आलम हॉस्पीटल में सैनिकों के परिजनों का होगा मुफ्त इलाज
सुनील कुमार मिश्र बिहार कथा (हथुआ)।गोपालगंज के मीरगंज नगर स्थित सुपर स्पेशलिटी सेंटर आलम हॉस्पीटल ने सैनिकों के त्याग व बलिदान को सम्मान देने के लिए एक अनूठी पहल शुरू की है। अब इस हॉस्पीटल में किसी भी सैनिक या अर्ध सैनिक बल के परिजनों का मुफ्त इलाज होगा। उक्त घोषणा हॉस्पीटल के संचालक प्रसिद्ध सर्जन डॉ गौहर आलम व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ फिरोज आलम ने रविवार को की। उन्होंने कहा कि सैनिकों के परिजनों को ओपीडी में मुफ्त परामर्श मिलेगी। इसके अलावा ऑपरेशन व दवाओं में भी भारीRead More
हथुआ में इम्पीरियल के बच्चों ने किया आतंकवाद का पुतला दहन
कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में जहां देश भर में आक्रोश है। वहीं हथुआ राज द्वारा संचालित इंपीरियल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी अपना रोष व्यक्त किया । बच्चों ने आतंकवाद का पुतला दहन करते हुए शहीदों की याद में 44 कैंडिल जला कर अपनी श्रद्धांजलि दी। हथुआ राज पैलेस के समीप हथुआ-मीरगंज मुख्य मार्ग पर बच्चों ने आतंकवाद का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए बच्चों ने दो मिनट का मौन रखी। सभाRead More
आतंकवाद : वैचारिक मोर्चा भी मजबूत हो
राकेश सैन लगभग एक सप्ताह पहले ही कश्मीर के बारामुला जिले को आतंकमुक्त क्षेत्र घोषित किया गया। आप्रेशन ऑल आऊट के दौरान सेना ने पांच सौ आतंकियों को जहन्नुम पहुंचाया परंतु वेलेंटाइन डे पर एक आत्मघाती आतंकी हमले में केंद्रीय आरक्षी बल के 44 जवान शहीद हुए और कई दर्जन घायल। इन तीन पंक्तियों में विरोधाभास हैं परंतु हैं दोनों ही सच्चाई। कोई इससे इंकार नहीं कर सकता कि कश्मीर में सेना आतंक का मोर्चा जीतने के करीब है और इस आत्मघाती हमले की सच्चाई से भी मूंह फेरा नहींRead More
जिम्मेदार कौन या जिम्मेदार मौन?
डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ सरहद और संसद दोनों पर ही मानसिक हमला हुआ है, न के घाटी दहल गई बल्कि उसी के साथ भारत की वो पीढ़ी भी दहल रही है जिसके ख्वाबों में सरहद पर जा कर देश सेवा करना आता है, वो भी दहल गए जिनके दिल में राष्ट्र सर्वोपरि है, वो भी दहल गए जो सेना से प्रेम करते है, वो आवाम भी दहल गई जो घाटी में रहती है, वो भी दहल गए जो देश के सुरक्षित होने का अभिमान करते है, वो भी दहल गएRead More
बिहार की पब्लिक पूछ रही है, कब लोगे बदला ?
पटना। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा इलाके में गुरुवार की शाम आतंकियों ने सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर हमला कर दिया था, जिसमें कुल 44 जवान शहीद हो गए। बिहार के दो सपूत भी इस हमले में शहीद हो गए हैं। बिहार के दोनों सपूतों में से एक पटना के तारेगना निवासी हेड कांस्टेबल संजय कुमार सिन्हा और दूसरा भागलपुर के कहलगांव निवासी रतन कुमार ठाकुर शामिल थे। दोनों शहीदों का पार्थिव शरीर शनिवार की सुबह पटना पहुंचा। भारी सुरक्षा के बीच पहले जम्मू कश्मीर से पार्थिव शरीर को दिल्ली लाया गयाRead More
देश का पहला किडनी डायलिसिस हुआ था हथुआ महाराज गोपेश्वर साही का
पुण्य तिथि पर विशेष सुनील कुमार मिश्र,बिहार कथा, हथुआ/गोपालगंज। देश का पहला किडनी डायलिसिस हथुआ स्टेट के पूर्व महाराजा बहादुर गोपेश्वर प्रसाद साही का हुआ था। महाराजा का निधन 30 वर्ष की अल्पायु में ही किडनी के संक्रमण से क्रिश्चिन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल, वेल्लौर में 16 फरवरी 1962 को हो गया था। शनिवार को महाराज की पुण्य तिथि पर राज कर्मियों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। अपने पिता को याद करते हुए हथुआ स्टेट के वर्तमान महाराज बहादुर मृगेन्द्र प्रताप साही ने बताया कि वे मात्र 10 वर्ष के थे,जबRead More
शहीदों की कहानी, आँख में आये पानी
पुष्यमित्र वे गांव में रहते थे। साधारण किसान थे। वक़्त बदला तो अहसास हुआ कि परिवार की जिंदगी बदलनी है। शहर आ गए। कभी जूस बेचा तो कभी कोई और धंधा किया। बेटे को पढ़ाया लिखाया। बेटा सीआरपीएफ में नौकरी पा गया। वे जिस माहौल में रहते हैं, वहां सरकारी नौकरी पाना एवरेस्ट फतह करने के बराबर माना जाता है। भले ही वह नौकरी उस सीआरपीएफ की हो, जो हर आतंकी-नक्सल हमले के पहले और सबसे आसान शिकार होते हैं। बहरहाल बेटे को सरकारी नौकरी मिली तो बाप को लगाRead More
