बिहार कथा
स्कूली शिक्षा में यूपी, बिहार, झारखंड सबसे खराब ग्रेड में
नई दिल्ली। स्कन्द विवेक धर. (लाइव हिंदुस्तान से साभार ) ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तर्ज पर केंद्र सरकार पहली बार स्कूली शिक्षा में प्रदर्शन को लेकर राज्यों की ग्रेडिंग जारी करने जा रही है। इसमें केरल, गुजरात और चंडीगढ़ ने 800 से 850 के बीच अंक लाकर ग्रेड-1 में जगह पाने में कामयाबी हासिल की है। वहीं, यूपी, बिहार और झारखंड को 600 से 650 के बीच अंक लाने की वजह से पांचवीं ग्रेड में स्थान मिला है। इन राज्यों से नीचे सिर्फ उत्तर-पूर्व के तीन राज्य हैं। मानवRead More
बिहार की राजनीति में हाशिए पर गए नेता अब तलाशने लगे हैं जमीन, जानिए वे हैं कौन कौन
बिहार की राजनीति में हाशिए पर गए नेता अब तलाशने लगे हैं जमीन, जानिए वे हैं कौन कौन लोकसभा चुनाव 2019: पटना. राज्य की राजनीति में हाशिए पर चले गये कई नेता चुनाव में अपनी जमीन तलाश रहे हैं। कुछ नेताओं ने अपना अलग दल तो बना लिया है, लेकिन चुनावी वैतरणी पार करने के लिए उन्हें सहारे की जरूरत है। लिहाजा इसमें कुछ दूसरे दलों में तो कुछ दूसरे गठबंधन में भी अपनी जमीन तलाशने में जुटे हैं। ऐसे अधिसंख्य नेता महागठबंधन में भी अपनी जुगत भिड़ाने में लगे हैं।Read More
बीपीएससी की तैयारी करने वाले जरूर पढें, बिहार के सिविल सेवा नियम में यह बडा बदला
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सिविल सेवा का नियम ‘5A’ किया निरस्त श्याम सुमन ,नई दिल्ली। (लाइव हिंदुस्तान से साभार) . एक महत्वपूर्ण फैसले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बिहार सिविल सर्विस (न्यायिक ब्रांच, रिक्रूटमेंट), रूल, 1995 के नियम 5ए निरस्त कर दिया। इसमें व्यवस्था थी कि प्रारंभिक परीक्षा में बैठने वाले दस गुना उम्मीदवारों को ही मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए बुलाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अरुण मिश्रा और नवीन सिन्हा की पीठ ने फैसले में कहा कि यह नियम स्पष्ट रूप से मनमाना है और सुप्रीम कोर्ट केRead More
कलियुगी भाई ने किया बिहार को शर्मशार! दिल्ली में पढाने के लिए बहन को रखा, रेप के बाद आॅबर्सन भी कराया
कलियुगी भाई ने किया बिहार को शर्मशार! दिल्ली में पढाने के लिए बहन को रखा, रेप के बाद आॅबर्सन भी कराया नई दिल्ली. बिहार से अपनी नाबालिग बहन को पढ़ाई कराने के बहाने दिल्ली लाकर एक भाई ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। अपने भाई की हैवानियत से परेशान होकर पीड़िता ने खुद ही थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 17 वर्षीय पीड़िता भागलपुर बिहार की रहने वाली है।Read More
सेवाग्राम में स्वस्थ भारत यात्रा-2 का हुआ पहला चरण पूरा
• प्रथम चरण में 5 हजार किमी से ज्यादा की हुई यात्रा • दक्षिण भारत सहित 9 राज्यों में हुए 51 आयोजन, सभी वर्ग के लोगों ने की हिस्सेदारी • साबरमती आश्रम से शुरू हुई है यात्रा, 90 दिनों तक देश भर में घुमकर जनऔषधि-पोषण एवं आयुष्मान के बारे में अलख जगा रहे हैं यात्री • सेवाग्राम में एमबीबीएस एवं नर्सिंग के छात्र स्वस्थ भारत यात्रा के समर्थन में आए वर्धा. स्वस्थ भारत यात्रा का पहला चरण पूरा हुआ। 20 दिनों के इस चरण में लाखों लोगों तक स्वस्थ भारतRead More
बिहार: गोपालगंज में लडकियों की सोशल मीडिया एकाउंट हैक कर ब्लैकमेल करने का खेल
बिहार: गोपालगंज में लडकियों की सोशल मीडिया एकाउंट हैक कर ब्लैकमेल करने का खेल गोपालगंज. (लाइव हिंदुस्तान से साभार). गोपालगंज जिले में सोशल मीडिया एकाउंट हैक कर लड़कियों को ब्लैक मेल करने वालों का आतंक बढ़ गया है। पिछले छह महीने में ऐसे बत्तीस मामले सामने आए हैं। ऐसे कई मामले भी हैं, जिनकी शिकायत लोकलाज से पुलिस से नहीं की गई है। हैकर युवतियों को ब्लैक मेल कर उन्हें शोषण के लिए मजबूर कर रहे हैं। साइबर बदमाशों के इस करतूत निपटना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।Read More
इंस्पेक्टर विरेन्द्र कुमार को मिली हथुआ थानाध्यक्ष की कमान
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क.गोपालगंज. आखिरकार हथुआ थाने के इंस्पेक्टर विमल कुमार का तबादला हो ही गया. सारण में पुलिस निरीक्षकों के तबादला हो जाने के बाद खाली पड़े हथुआ थाने की कमान इंस्पेक्टर विरेन्द्र कुमार को सौंपी गई है। विरेंद्र कुमार छपरा पुलिस मुख्यालय में पोस्टेंड थे. विमल कुमार का छपरा भेजे गए हैं. वहीं सदर इंस्पेक्टर की जिम्मेवारी शंभु शरण सिंह को दी गई। इंस्पेक्टर दिनेश पासवान को प्रभारी डीसीबी शाखा, शशि भूषण चौधरी को प्रभारी लोक शिकायत निवारण कोषांग, सुरेन्द्र कुमार को ओएसडी पुलिस अधीक्षक गोपालगंज, राजीव नयन कुमारRead More
ये क्या ? बिहार में जूनियर इंजीनियर की नौकरी करेगी सनी लियोनी!
बिहार में जेई की परीक्षा में सनी लियोनी ने किया टॉप पटना.बिहार में अब सनी लियोनी जूनियर इंजीनियर की नौकरी करेंगी, ये सुनकर आपको आश्चर्य होगा, लेकिन खबर पक्की है। एेसा इसलिए कि पीएचईडी विभाग में जूनियर इंजीनियर के लिए निकली वैकेंसी के लिए किए गए आवेदन में मेरिट लिस्ट में सनी लियोनी का नाम सबसे टॉप पर है। दरअसल बिहार में जूनियर इंजीनियर की मेरिट लिस्ट में सनी लियोन नाम की छात्रा पहले नंबर पर आयी हैं, मेरिट लिस्ट की मानें तो उन्होंने परीक्षा में 98.5 प्रतिशत स्कोर कियाRead More
बिहार : रेल टिकट में चमत्कार : जो ट्रेन चल ही नहीं रही, उसी में दे दिया कन्फर्म टिकट
सबल किशोर सिंह.पटना। रेलवे के सिस्टम में चूक कहें या फिर लापरवाही, दो माह से कैंसिल चल रही तूफान एक्सप्रेस के टिकट की काउंटर पर बुकिंग हो गई। इस बात की जानकारी यात्री को तब हुई जब वह बख्तियापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने लगा। हैरानी की बात यह है कि यात्री के वेटिंग के टिकट के कंफर्म होने का एसएमएस भी उसके मोबाइल पर आया। दानापुर मंडल के पीआरओ संजय कुमार ने बताया कि ट्रेन रद है, फिर कैसे टिकट कट गया इसके बार में पता किया जाRead More
जानिये क्या हुआ जब हथुवा में जब हेलिकॉप्टर से पहुंचा दुल्हा
सुनील कुमार मिश्र, बिहार कथा (हथुआ/गोपालगंज)। मंगलवार की शाम कस्बाई शहर हथुआ के ऊपर आसमान में अचानक हेलीकॉप्टर मंडराने लगा। ग्रामीण कौतूहल होकर आसमान की ओर देखने लगे। लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे। बाद में मालूम चला कि शहर के महारानी मैरेज महल में आयोजित हो रहे एक शादी समारोह में दूल्हा हेलीकॉप्टर से पहुंचा। दूल्हा अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए हेलीकॉप्टर लेकर पहुंचा था। हेलीकॉप्टर हथुआ के बरवां कपरपुरा खेल मैदान में उतरा। जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों व बच्चों की भीड़ हेलीकॉप्टर देखने के लिए उमड़Read More
