बिहार कथा
गोपालगंज के हजियापुर की बेटी का गोरखपुर में मर्डर !
संवाददाता, बिहार कथा, गोपालगंज। गोपालगंज के हजियापुर की एक बेटी की गोरखपुर में ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। लड़की के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मर्डर का आरोप लगाया है। हालांकि भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है। वहीं परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोग बीजेपी के नेता व गोरखपुर के मेयर सीताराम जयसवाल के परिवार से जुड़े होने के कारण पुलिस मामलें में गंभीर नहीं हो रही है। गोरखपुर केRead More
BPSC टॉपर में इतने ‘भूराबाल’
मेधा सूची में शीर्ष 19 सिर्फ ‘भूराबाल’ —- वीरेंद्र यादव ——– बीपीएससी की 63वीं संयुक्त परीक्षा की मेधा सूची बनाने में भी आयोग ने ‘25 लखा’ खेल खेला है। मेधा सूची को अंतिम रूप देने में सवर्ण जातियों का भी पूरा ख्याल रखा गया है। पिछड़ों का कटआफ मार्क सवर्णों से 7 अंक ज्यादा है। लेकिन टॉपर करने वाले शुरू के 19 छात्र सवर्ण हैं। इसमें एकमात्र मुस्लिम सवर्ण हैं, जबकि 18 हिंदू सवर्ण यानी भूराबाल हैं। आखिर बीपीएससी के पास प्रतिभा नापने की कौन सी मशीन है, जिसमें ज्यादाRead More
नीतीश सरकार का चौराहे पर ‘चिरहरण’ किया बीपीएससी ने
नीतीश सरकार का चौराहे पर ‘चिरहरण’ किया बीपीएससी ने — वीरेंद्र यादव —- अभी हाल ही में बिहार लोकसेवा आयोग के एक सदस्य ने इंटरव्यू में पास कराने के लिए 25 लाख मांगने के विवाद के बाद इस्तीफा दिया था। इससे बीपीएससी के साथ सत्तारूढ जदयू और भाजपा दोनों को शर्मसार होना पड़ा था। क्योंकि वह सदस्य इन्हीं दोनों पार्टियों की ‘गंगा’ में डूबकी लगाकर बीपीएससी के सदस्य बने थे। सामान्य सी बात है कि डूबकी का ‘पुण्य’ वे अकेले नहीं डकारे होंगे। लेकिन इससे भी बड़ा कारनामा बीपीएससी नेRead More
रेलवे से हटाये जाएंगे तीन लाख स्टाफ
आंकलन करने के बाद होगी तीन लाख रेलवे कर्मचारियों की छंटनी नई दिल्ली, जागरण से साभार। निगमीकरण एवं निजीकरण की प्रक्रिया के तहत रेल मंत्रालय ने विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की आवश्यकता का नए सिरे से आकलन कर नॉन-कोर गतिविधियों को आउटसोर्स करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इसके लिए रेलवे बोर्ड की ओर से विभिन्न कार्यो के लिए कर्मचारियों की आवश्यकता के नए मानदंड निर्धारित किए गए हैं। महाप्रबंधकों से कहा गया है कि वे नए मानदंडों के मुताबिक हर विभाग में विभिन्न कार्यो के लिए आवश्यक कर्मचारियोंRead More
बिहार में कहीं पिटा रहे थानेदार तो कहीं हो रही गिरफ्तारी
दागदार हो रही बिहार में खाकी वर्दी, कहीं पिटा रहे थानेदार तो कहीं हो रही गिरफ्तारी बिहार में इन दिनों खाकी वर्दी के प्रति लोगों का गुस्सा अचानक बढ़ गया है। वे पुलिस के खिलाफ सड़कों पर तो उतर ही रहे हैं। अब मामला इससे आगे भी बढ़ गया है। पढ़ें खबर में पूरा मामला। राजेश ठाकुर,पटना. बिहार में इन दिनों खाकी वर्दी के प्रति लोगों का गुस्सा अचानक बढ़ गया है। वे पुलिस के खिलाफ सड़कों पर तो उतर ही रहे हैं। अब मामला इससे आगे भी बढ़ गयाRead More
खेल और राजनीति : बेवकूफ नहीं हैं पश्चिम बंगाल वाले
खेल और राजनीति : बेवकूफ नहीं हैं पश्चिम बंगाल वाले -नवल किशोर कुमार सच कहिए तो खेल और राजनीति में कुछ अधिक अंतर नहीं है। जहां राजनीति होगी वहां खेल होगा ही और जब खेल होगा तो राजनीति होगी ही। दोनों के बीच संबंध है। अब देखिए कि क्या हो गया भारतीय क्रिकेट में। सौरव गांगुली बन गए हैं भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और सचिव के रूप में अमित शाह का बेटा जय शाह। जय शाह के बारे में कोई टिप्पणी करने का मतलब नहीं बनता है। बाप मेहरबानRead More
‘वंदे भारत’ से जम्मू-कश्मीर का ‘पुरसा हाल’
यात्रा संस्मरण ; जयशंकर गुप्त तकरीबन दो दिनों के एकाकी, बाहरी दुनिया से कटे रहने जैसे कटरा (जम्मू) प्रवास के बाद पांच अक्टूबर, शनिवार की सुबह 11बजे ‘श्रीशक्ति एक्सप्रेस’ से दिल्ली लौट आया। गये थे दो दिन पहले, तीन अक्टूबर की सुबह 10.25 बजे कटरा के लिए शुरू हुई हाई स्पीड ट्रेन ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ की उद्घाटन यात्रा में शामिल होकर। रेल राज्यमंत्री सुरेश सी अंगडि, रेल मंत्रालय के आला अफसरों, कर्मचारियों और मीडिया टीम के साथ नई नवेली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ में सवार होकर शाम के 6.50 बजे कटरा पहुंचेRead More
क्या आप जानते हैं ! हर दिन बलात्कार के 293 मामले
मैं कहता आंखन देखी : – इट हैपेंस ओनली इन इंडिया – नवल किशोर कुमार राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2014 में महिलाओं के खिलाफ हुए अपराध के 3 लाख 39 हजार 457 मामले दर्ज किए गए। वर्ष 2015 में यह आंकड़ा 3 लाख 29 हजार 243 रहा। जबकि वर्ष 2016 में यह आंकड़ा 3 लाख 38 हजार 954। इसमें बलात्कार का आंकड़ा वर्ष 2014, वर्ष 2015 और वर्ष 2016 में क्रमश: 89 हजार 423, 94 हजार 172 और 1 लाख 6 हजार 958 है।Read More
स्वामी चिन्मयानंद पर ‘संत समाज’ और न्यापालिका मौन क्यों
जयशंकर गुप्त/नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता, केंद्र सरकार में राज् मंत्री रहे स्वामी चिन्मयानंद के विरुद्ध यौन शोषण के मामले में उनकी गिरफ्तारी की बात छोड़िए, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मामले की जांच कर रही पुलिस, एसआइटी उनके खिलाफ एफआईआर यानी प्रथम सूचना रिपोर्ट तक दायर क्यों नहीं कर पा रही जबकि खुद को उनके लगातार यौन शोषण का शिकार बतानेवाली छात्रा के बयान, पुलिस, एसआइटी और अदालत के सामने भी दर्ज हो चुके हैं। सबूत के तौर पर वीडियो फुटेज जमा कराए जा चुके हैं! इस मामले मेंRead More
