बिहार कथा

 

जेल में कैदियों ने लिया चैता का आनंद

राजू जयसवाल.छपरा। मंडलकारा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कैदियों ने चैता गीतों का आनंद लिया। जेल अधीक्षक की देख रेख में सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ भक्ति चैतमहीनवां भईल राम के जनमवा गीत से हुआ। कार्यक्रम में मीनू तुफानी  के 14 सदस्ईय एवं शिवजी राय के 15 सदस्यीय टीम ने भाग लिया। जेल के कैदी इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद ले रहे थे। इसी बीच इस कार्यक्रम की खबर पाते ही जिलाधिकारी के दिषा निर्र्देश पर एसडीओ ने जेल में छापेमारी कर दोनों टीमों के सदस्योंRead More


सरकारी दवा ने उजाड़ दी किसानों की किस्मत

कुचायकोट (गोपालगंज)। कृषि विभाग के रसायन ने किसानों की किस्मत ही उजाड़ दी है. खर-पतवार नाशक दवा के छिड़काव करने के बाद किसानों की लहलहाती गेहूं की फसल सूख गई. लगभग 10 एकड़ गेहूं की फसल सूख जाने से किसानों के सामने रोटी का संकट उत्पन्न हो गई है. किसान कर्ज से दब गए हैं. वे गेहूं के खेत देख कर परेशान हैं.  कई किसानों ने बैंक से केसीसी लेकर गेहूं की बोआई की थी. अब बैंक कर्ज चुकता करने की चिंता सता रही है. यह मामला है कुचायकोट प्रखंडRead More


पूर्व सांसदों के शेष बचे फंड का उपयोग करेंगे बिहार के नए सांसद

पटना। पूर्व सांसदों के शेष बचे फंड का उपयोग नए सांसद करेंगे। सांसद क्षेत्र विकास योजना के तहत राशि खर्च की जाएगी। योजना एवं विकास विभाग ने 15 वीं लोकसभा के सांसदों के सांसद निधि के तहत शेष बची राशि का उपयोग 16 वीं लोकसभा के सांसदों के लिए करने का निर्णय किया है। योजना विभाग के संयुक्त सचिव अखिलेश कुमार सिन्हा के अनुसार जिन जिलों के पास 15 वीं लोकसभा के सांसदों की अनुशंसा के अनुरूप योजनाओं पर खर्च के बाद शेष राशि बची हुई है, उसे एमपी लैंडसRead More


बेगूसराय का कुख्यात महेश यादव हथियार के साथ दबोचा

बेगूसराय। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पंचायत रोजगार सेवक राजकिशोर प्रसाद के हत्या कामुख्य आरोपित महेश यादव को  गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक लोडेड पिस्तौल और 22 कारतूस, हत्या में प्रयुक्त सीम और 22 सौ रुपएा नगद बरामद किया है। पुलिस ने महेश को शाम्हो थाना क्षेत्र के अकहा कुरहा के पास से दबोचा। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि राजकिशोर प्रसाद शाम्हो प्रखंड के सलहा सैदपुर बरारी -1 एक एवं 2 के पंचायत रोजगार सेवक(पीआरएस) थे। सलहा सैदपुर बरारी -1Read More


मांझी के पीछे मोदी

जिन तीन दलों ने जीतन राम मांझी को पद से हटाया है, उन सभी में वे पहले रह चुके हैं। कांग्रेस, आरजेडी और जेडीयू। लेकिन मांझी के झटके से वे दल भी उबर नहीं पाएंगे, जिनमें मांझी नहीं हैं। नाम मांझी है, लेकिन मंझधार में उन्होंने कितनों को फंसा रखा है। भाजपा को भी सोचना होगा कि मांझी का अभी साथ देकर सामाजिक न्याय का ढिंढोरा पीटा, तो छुटकारा पाने के वक्त क्या कहेंगे ? कहीं भाजपा की हालत भी नीतीश जैसी न हो जाए ? और सबसे बड़ा सवालRead More


मांझी के बिना मझधार में रहेगा महागठबंधन

जहानाबाद। मधेपुरा से राजद सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बिना राजद और जदयू का महाविलय या महागठबंधन उपयोगी नहीं होगा। महागठबंधन को मांझी का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। पार्टी में उपेक्षा की बात पर उन्होंने कहा कि पार्टी में उनकी स्थिति फिलहाल न तीन में है और न तेरह में। वर्तमान समय में पार्टी उनसे राय विचार भी लेना उचित नहीं समझ रही है। यदि पार्टी उनसे राय-विचार लेगी तो निश्चित तौर पर अपनी राय रखेंगे। उन्होंने इशारे-इशारे में कहा कि बिहार की राजनीतिRead More


उपवास पर बैठी मंत्री लेसी सिंह हुर्इं बेहोश,आईसीयू में भर्ती

पूर्णिया। केंद्र के भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ बिहार में सत्ताधारी पार्टी जदयू के शनिवार को राज्यभर में आयोजित सत्याग्रह और उपवास कार्यक्रम के तहत धमदाहा अनुमंडल मुख्यालय में उपवास पर बैठी समाज कल्याण मंत्री लेसी सिंह के अपराहन 4.30 बजे अचानक बेहोश हो जाने पर उन्हें पूर्णिया जिला सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। पूर्णिया के सिविल सर्जन डा. एस एन झा ने बताया कि उपवास के दौरान भूखे रहने के कारण मंत्री बीमार हो गयीं। उनका रक्तचाप भी बढा हुआ है। उन्होंने मंत्री को एक सप्ताहRead More


धान लेकर किसान सड़क पर और एसी में बैठकर किसानों की लड़ाई लड़ रहे नीतीश

जहानाबाद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने केन्द्र सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एसी में बैठकर किसानों की लड़ाई लड़ने का नाटक कर रहे हैं। इस बिल के विरोध में नीतीश कुमार उपवास पर बैठे हैं, उपवास स्थल पर भी एसी लगाया गया है। नीतीश किसान विरोधी काम कर रहे हैं। किसान धान लेकर सड़कों पर घूम रहे हैं। लेकिन धान की खरीद नहीं हो रही है। सूबे में 30 लाख मैट्रिक टन धान की खरीद करनी थी। लेकिन अबतक 16Read More


पहले देह का धंधा करती थीं, अब रेस्तरां में काम कर जी रही हैं इज्जत की जिंदगी

पटना। कहते हैं कि जिंदगी में कभी ऐसा भी समय आता है, जब आदमी पेट पालने की मजबूरी में कोई गलत रास्ता अख्तियार कर लेता है या हताश होकर दुनिया ही छोड़ देता है। लेकिन बिहार की राजधानी के फ्रेजर रोड स्थित रेस्तरां सेवन-टू-सेवन में काम करने वाली लड़कियों ने अतीत को भूल, मेहनत से अपनी किस्मत संवार ली है। कल तक जो लड़कियां अपनी पहचान बताने से कतराती थीं, आज वे अपने दम पर इज्जत के साथ रेस्तरां चला रही हैं। समाज भी अब उन्हें मान-सम्मान दे रहा है,Read More


चारा घर में खेल रहे थे, आग लगी और जिंदा जल गए चार बच्चे

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिला के पटोरी थाना क्षेत्र के इस्माईलपुर गांव में शनिवार को मवेशा चारा रखे जाने वाले एक घर में अचानक आग लग जाने से वहां खेल रहे एक परिवार के चार बच्चों की झुलसकर मौत हो गयी। पटोरी अनुमंडल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मृतक बच्चों में दिनेश पासवान की पोती रूपा कुमारी (8) सुरूची कुमारी (6) नाती सूरज कुमार (7) और नतनी सजिना (5) शामिल हैं। अनिल ने बताया कि गंभीर रूप से झुलस जाने पर इन बच्चों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com