बिहार कथा

 

नक्सलियों के ठिकाने से 7000 डेटोनेटर, विस्फोटक और अमोनियम नाईट्रेट जब्त

डेहरी-आन-सोन। रोहतास जिले के नौहट्टा और सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्रों में की गयी छापेमारी के दौरान पुलिस ने माओवादियों के गुप्त ठिकाने से 7000 हजार डेटोनेटर, 3000 विस्फोटक, 2000 किलोग्राम अमोनियम नाईट्रेट और एक कारबाईन जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक शिवदीप वामनराव लांडे ने बताया कि यह सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के स्वयंभू कमांडर अजय राजभर का एक दस्ता अपना वर्चस्व कायम करने तथा ठेकेदारों से अवैध लेवी (राशि) वसूलने की फिराक में कैमूर पहाडी इलाके में घूम रहा है । इसके अलावा यह सूचनाRead More


बाप आॅटो पार्ट्स बिक्रेता, बेटे ने पाई गेट में 17वीं रैंक

पटना। आॅटो पार्ट्स बेचने वाले के बेटे ने कमाल कर दिया। पटना के ग्रामीण क्षेत्र अथमलगोला निवासी विनय कुमार सिंह आॅटो पार्ट्स बेचते हैं। इनके बेटे सिद्धार्थ स्वामी ने राष्ट्रीय स्तर की गेट में देशभर में 17वीं रैंक प्राप्त किया है। आर्थिक तंगी के बावजूद सिद्धार्थ ने यह सफलता हासिल की है। सिद्धार्थ के पिता विनय ने अपने बच्चे की पढ़ाई के लिए पूरा जीवन लगा दिया। बेटे की पढ़ाई के लिए लोन  लिया। आर्थिक तंगी झेली, पर बेटे की पढ़ाई में कभी कोई बाधा नहीं आने दी। सिद्धार्थ नेRead More


फर्जी तरीके से हैं बहाल कर्मचारी उठा रहे वेतन

  दरभंगा : बिहार राज्य कर्मचारी संघ महासंघ ने कहा है कि डीएमसीएच में सुनियोजित गिरोह हावी है. फर्जी पद पर बहाल होकर वर्षो से कर्मी वेतन उठा रहे हैं. इतना ही नहीं एसपी की गोपनीय रिपोर्ट भी इनके खिलाफ है जिसपर कार्रवाई होनी शेष है. यह बातें डीएमसीएच परिसर में प्रेस कांफ्रें स आयोजित कर महासंघ से जुड़े नेताओं ने कही है. उन्होंने इन आरोपों से जुड़े तथ्य भी उपलब्ध कराते हुए बिंदुवार बातों को रखा है. प्रेस कांफ्रेंस में कहा गया है कि 2002 से इस गिरोह केRead More


जीवित नवजात को सूअर ने बनाया निवाला

गोपालगंज : सदर अस्पताल में शुक्रवार को एक जीवित नवजात प्रसव वार्ड के पास मिला. अस्पताल परिसर में उसे सूअर अपना निवाला बना रहे थे. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व पुलिस अफसर घटना से अनजान बने रहे. दिन की इस घटना ने समाज को शर्मसार कर दिया है. काफी देर बाद भीड़ देख सूअर उसे पास में खड़े एंबुलेंस के पास ले गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर प्रसव वार्ड के पास हनुमान मंदिर के समीप नवजात शिशु फेंका गया था. सूअर उसके पास निवाला समझ पहुंच गया, तबRead More


छात्र ने बनायी डिस्पोजल इंजेक्शन से जेसीबी

थावे /गोपालगंज : इस जज्बे को सलाम! गरीबी की मार और दोनों पैरों से विकलांग. हौसला आसमान छूने का. इंटर के छात्र ने पढ़ाई करते हुए डिस्पोजल इंजेक्शन से जेसीबी खिलौना बना दिया है. रिमोट से चलनेवाले इस खिलौने को देख हर व्यक्ति उसके इस हुनर का कायल हो गया है. थावे थाना क्षेत्र के इंदरवा एबादुल्ला गांव के अली इमाम के पुत्र हैदर अली जन्म से दोनों पैरों से विकलांग है. इसके बावजूद उसका हौसला काफी बुलंद है. गरीबी की मार सहते हुए वह अपनी जिद पर उर्दू इंटरRead More


पोस्टमार्टम में गये डॉक्टर दो घंटे तड़पते रहे मरीज

गोपालगंज : कॉन्ट्रैक्ट डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त होने के बाद भी स्वास्थ्य सेवा में सुधार नहीं हो रहा. गुरुवार को इमरजेंसी वार्ड में भरती मरीज इलाज के अभाव में तड़प रहे थे. ड्यूटी में तैनात चिकित्सक शव का पोस्टमार्टम करने चले गये थे. परिजन डॉक्टर के आने की राह देख रहे थे. लावारिस वृद्ध बेड पर पीड़ा से कराह रहा था. उसे कोई पूछनेवाला भी नहीं था. बाबू विशुनपुर गांव की महिला अपनी बेटी के लिए को लेकर चिंतित थी. दरअसल महम्मदपुर इलाके से लावारिस व्यक्ति का शव दोपहर में अस्पतालRead More


लालू ने कहा-जीतनराम कोई बुरे व्यक्ति नहीं, नीतीश के कैबिनेट में शामिल नहीं होगा राजद

पटना। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार की कैबिनेट में राजद शामिल नहीं होगा। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद के कैबिनेट में शामिल होने का आग्रह किया था, लेकिन मैंने रोक दिया था। इसके लिए कोई जल्दबाजी नहीं है। हमने सामाजिक न्याय एवं धर्मनिरपेक्ष शक्तियों को साफ कहा था कि जदयू को समर्थन दे रहे हैं, किसी व्यक्ति को नहीं। जीतनराम मांझी हों या कोई अन्य व्यक्ति इसमें किसी को कमेंट नहीं करना चाहिए। लालू ने कहा कि जीतनराम मांझीRead More


बेटे को स्टार बनाने के लिए बाप ने दाव पर लगा दी थी पूरी संपत्ति

नरेंद्र चौहान/सासाराम. डेहरी के लाला कॉलोनी में भोजपुरी गायक विकास राय के पिता संतोष राय द्वारा लिए गए अति कठोर और हृदय विदारक निर्णय ने सबको स्तब्ध कर रखा है। पल भर में पूरे परिवार ने सहमति के साथ जिस तरह से मौत को गले लगा लिया। उसका विश्वास आस-पास रहने वालो को अब भी नहीं। पहलेजा निवासी कृष्णा सिंह के मकान में वर्षों से किराया पर रह रहे इस परिवार के चेहरे पर होली के कुछ दिन पूर्व से ही सिकन पड़ रही थी, जिसे लोगों ने समान्य रूपRead More


हर हाल में छात्रों को मिले साइकिल, पोषाक, छात्रवृत्ति और प्रोत्साहन राशि

राजू जयसवाल, छपरा। विद्यालयों में वितरित की जा रहीं साइकिल पोषाक, छात्रवृति और प्रोत्साहन राशि को लेकर क्षेत्रिय उप शिक्षा निदेशक रामायण राम ने एक पत्र जारी किया है। पत्र में छपरा, सीवान और गोपालगंज के प्राथमिक, मध्य, उच्च एवं उच्चतर विद्यालयों में हार हाल में सभी छात्रों को राशि वितरित करने का कड़ा निर्देश दिया है। श्री राम ने बताया कि 27 मार्च को अपराह्न 2 बजे तीनों जिले के शिक्षा पदाधिकारियों एवं सभी डीपीओ की एक बैठक आयोजित की है। जिसमें सभी तरह के राशियों के वितरण सहितRead More


शीतलाष्टमी के दिन इस गांव में नहीं जलते चूल्हे, लोग खाते हैं बासी खाना

सुजीत कुमार वर्मा/ बिहारशरीफ. बिहारशरीफ से करीब चार किलोमीटर की दूर पंचाने नदी के किनारे अवस्थित मघड़ा में शीतलाष्टमी पूजा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। मघड़ा का तात्पर्य मां के घर से है। मान्यता है कि इस जगह पर घड़े से मां की उत्पत्ति हुई थी, इस कारण इस जगह का नाम मघड़ा पड़ा। प्रत्एक वर्ष चैत्र कृष्णपक्ष अष्टमी को यहां विशाल मेला लगता है और पूरे गांव के किसी घर में चूल्हा नहीं जलाया जाता। इस दिन लोग किसी भी प्रकार के गर्म भोजन का सेवन नहींRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com