बिहार कथा

 

बिहार के डुमरिया के पूर्व शाही परिवार के दामाद बनेंगे दिग्विजय के बेटे जयवर्धन

राजेश कुमार ओझा पटना. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पोते के बाद मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे का रिश्ता बिहार से जुड़ने जा रहा है। मध्य प्रदेश की राघोगढ़ की पूर्व रियासत से ताल्लुक रखने वाले जयवर्धन सिंह की शादी बिहार के डुमरिया के पूर्व राजघराने के शत्रुंजय शाही की बेटी से तय हुई है। शत्रुंजय के पिता रणविजय शाही राजद के विधायक भी रह चुके हैं। जयवर्धन सिंह कांग्रेस के दिग्‍गज नेता और मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह केRead More


बदहाली में जेल, 300 कैदियों के साथ अनशन पर आनंद मोहन

बिहार कथा, सहरसा।सहरसा मंडल जेल की समस्याओं के खिलाफ पूर्व सांसद आनंद मोहन 300 से अधिक बंदियों के साथ रविवार से अनिश्चितकाल अनशन पर बैठ गए हैं। बंदियों ने पहले ही मंडल कारा प्रशासन और जिला प्रशासन को पत्र देकर जेल में व्याप्त समस्याओं तथा अराजक स्थिति को लेकर 15 मार्च से अनिश्चितकालीन अनशन पर जाने की चेतावनी दी थी। मांगें पूरी नहीं होने पर बंदियों ने रविवार से अपना अनशन शुरू कर दिया। बंदियों ने जेल प्रशासन को दिए पत्र में शिकायत की है कि जेल में सुविधाओं कीRead More


बिहार एटीएस को मिलेगा गुजरात में प्रशिक्षण

अहमदाबाद। वर्ष 2013 में पटना में हुए बम विस्फोटों के बाद बनाए गए बिहार एटीएस के पहले बैच को गांधीनगर आधारित गुजरात फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी में प्रशिक्षण मिलेगा। यूनिवर्सिटी के महानिदेशक जेएम व्यास ने कहा कि बिहार का नवगठित आतंकवाद रोधी दस्ता गांधीनगर आधारित गुजरात फॉरेंसिक साइंस यूनिविर्सटी (जीएफएसयू) के विशेषज्ञों से विस्फोटकों से संबंधित और विस्फोटों के बाद की जांच का प्रशिक्ष्ण हासिल करेगा। गुजरात सरकार द्वारा स्थापित जीएफएसयू विश्व का ऐसा एकमात्र विश्वविद्यालय है जो न्यायिक एवं जांच विज्ञान को समर्पित है। व्यास के अनुसार महानिरीक्षक, एक उपमहानिरीक्षक,Read More


बंजर भूमि पर होगी मखाने की खेती, आत्मनिर्भर बनेंगे किसान

सीवान। अब जिले के किसान मखाना उत्पादन कर आर्थिक रूप से सबल बन सकेंगे. इसके लिए आत्मा के तत्वावधान में जिले के चयनित किसानों के बीच मखाने के पौधों का वितरण शुरू हो गया है. बेकार पड़ी बंजर भूमि पर किसान मखाना के साथ-साथ मछली का उत्पादन कर आत्म निर्भर बनेंगे.  इससे उन्हें आर्थिक मजबूती मिलेगी. कल तक जिस बंजर भूमि से एक कतरा भी अनाज नहीं उगता था, आज उसी भूमि से जिले के किसान एक साथ कई खेती करेंगे, जिसमें कृषि विभाग के आत्मा की अहम भूमिका रहेगी.Read More


नए ढंग से की खेती, दूर भागी किसान बदहाली

हामिद बने किसानों के लिए आदर्श हसनपुरा (सीवान) : प्रखंड के लहेजी बाजार निवासी  हामिद खान की पहचान जिले के उत्कृष्ट किसानों में की जाती है, जो नए-नए ढंग की खेती कर किसानों के सामने उदाहरण पेश कर रहे हैं. 1976 में मैट्रिक पास करने  के बाद वे कृषि क्षेत्र में जम गए. नई-नई चीजों की खोज करना और अन्य किसानों को प्रेरित करना उनका काम बन गया. वर्ष 1976 में आई गेहूं की नई किस्म को लेकर प्रचार- प्रसार शुरू किया और नई किस्म 1553 गेहूं की बोआई की.Read More


पीएमसीएच के प्रिंसिपल ने सहायक प्रोफेसर को किया प्रताड़ित, महिला आयोग ने किया तलब

पटना। पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के एक सहायक प्रोफेसर ने आरोप लगाया है कि इसके प्रिंसिपल ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया है और उन्होंने बिहार राज्य महिला आयोग में प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आयोग ने प्रिंसिपल से 30 मार्च को पेश होने को कहा है। बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अंजुम आरा ने बताया, हमें पीएमसीएच की सहायक प्रोफेसर से शिकायत मिली है कि 12 मार्च को कक्षा लेने के दौरान प्रिंसिपल ने सार्वजनिक रूप से उनका मानसिक उत्पीड़न किया। उन्होंने कहा किRead More


गोपालगंज में किसान की पीटकर हत्या

गोपालगंज। जादोपुर थाना क्षेत्र के निरंजना गांव में रविवार की सुबह पूर्व से चल रहे भूमि विवाद को लेकर एक किसान की पीटकर हत्या कर दी गयी। इस घटना में दोनों पक्षों के सात अन्य लोग घायल हो गये। घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृत किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हमले की घटना में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार जादोपुर थाना केRead More


चौक चौराहों पर होने लगी जमुई विधान परिषद चुनाव की चर्चा

सुशील कुमार. जमुई। आगामी विधान परिषद् निकाय चुनाब को लेकर जमुई में राजनीतिक सरगर्मी बढ़Þती जा रही है। चुनाव मैदान में ताल ठोकने के लिए अनेक नामचीन हस्तियों के नाम धीरे-धीरे सामने क्षण कर आने लगे है जिसमें प्रमुख रूप से जद(यू) के नेता अशोक सिंह, पूर्व जद(यू)जिलाध्यक्ष व् प्रदेश जदयू के महासचिव ई.शम्भू शरण , अलीगंज की जिला परिषद् सदस्या सावित्री देवी और मुंगेर के जिला परिषद् अध्यक्षा के पुत्र अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश कुमार यादव के चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा चौक-चौराहे पर जोर पकड़ने लगीRead More


बाइक शोरूम का करोड़पति मालिक निकला चोर गिरोह का सरगना

कटिहार। कटिहार में मोटरसाइकल की डिकी से एक लाख रुपए की चोरी करते एक चोर को 14 मार्च को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है। बाद में यह बात सामने आई कि चोर करोड़पति है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) क्षत्रनील सिंह ने बताया कि कटिहार पुलिस हैरान रह गई कि अर्जुन यादव गाड़ियों से चोरी करने वाले गैंग का मास्टरमाइंड है। इस गैंग को वही संचालित करता है। दूसरी तरफ यादव का टीवीएस मोटरबाइक का शोरूम भी है। यादव लग्जरी कारों और मोटरबाइक से कीमती सामान गायब करने के लिए चोरोंRead More


फरार अभियुक्त के घरों में पुलिस ने चस्पाया अदालत का इश्तहार

अरविन्द कुमार राव/ प्रणय सिंह, जमुई से। जिले के बहुचर्चित प्रमोद यादव हत्या कांड के मामले में चंद्रदीप पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिये कमर कस ली है।प्रावधान का अनुपालन करते हुए चंद्रदीप पुलिस ने उक्त कांड में आरोपित अभियुक्तों के घरों में रविवार को अदालत का इश्तहार चस्पा कर हाजिर होने की सूचना सार्वजनिक कर दी है। बताते चले की चंद्रदीप थाना क्षेत्र के भलुआना ग्राम के निवासी प्रमोद यादव की हत्या विगत 20 अगस्त को सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर अम्बा मोड़ केRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com