बिहार कथा
दो फीट जमीन के लिए भतीजी को छत से फेंका
बिहारशरीफ। मात्र दो फीट जमीन को लेकर चाचा ने अपनी ही तीन वषीर्या भतीजी को छत से नीचे फेंक दिया। इस घटना में बच्ची की बाईं आंख क्षतिग्रस्त हो गई। बच्ची का एक हाथ भी टूट गया। बच्ची को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना हरनौत बाजार की है। इस मामले में हरनौत थाने में आरोपित चाचा के विरुद्ध बच्ची के पिता ने एफआईआर कराई है। सदर अस्पताल में 8 मार्च को सुधीर कुमार ने बताया कि मात्र दो फीट जमीन के विवाद में उसकेRead More
कोख पर भारी वर्दी की ललक: पुलिस भर्ती में आर्इं 41 महिलाएं गर्भवती
पटना। सिपाही बनने की ललक में महिला अभ्यर्थी कोख की परवाह नहीं कर रहीं। अब इसे नौकरी पाने की जद्दोजहद कहें या फिर जुनून, गर्भवती होने के बावजूद कई महिलाएं शारीरिक परीक्षा में अपना दमखम आजमाने को तैयार हैं। हालांकि नियम के मुताबिक 41 महिला अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए अनफिट करार दिया जा रहा है। बिहार पुलिस में सिपाही के 11783 पदों के लिए बहाली की प्रक्रिया चल रही है। लिखित परीक्षा पास अभ्यर्थियों को दौड़ से पहले स्क्रीनिंग के लिए बुलाया गया है। पुरुषों के बाद 2 अप्रैलRead More
बिहार बोर्ड : कॉपी में रुपया, जांचने वाले 'महान'
सहरसा।पिछले महीने एग्जाम सेंटर की दीवारों पर चढ़े अभिभावकों की वह तस्वीर दुनिया भर में फेमस हुई जिसमें पैरंट्स अपने बच्चों को दसवीं बोर्ड की परीक्षा में नकल करा रहे थे। इस तस्वीर के जरिए बिहार में शिक्षा की स्थिति पर कई गंभीर सवाल खड़े किए गए थे। दरअसल, बिहार में इतनी बुरी स्थिति केवल परीक्षार्थियों की ही नहीं है बल्कि परीक्षा लेने वालों और कॉपी जांच करने वालों की भी है। यदि इन्हें भी बोर्ड की परीक्षा में बैठा दिया जाए तो नकल करने की जरूरत पड़ेगी। एनडीटीवी नेRead More
जेपी विश्वविद्यालय में एसआईएस के गार्ड के पहुंचते ही मचा बवाल
छपरा। स्थापना काल के करीब 23 वर्षो बाद पहली की बार जय प्रकाश विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन सहित संपति को सुरक्षा की जिम्मा लेने पहुंचे एसआईएस से जुड़े गार्डो को पहले से कार्य कर रहे तिवारी एंड कंपनी से जुड़े गार्डो ने विवि परिसर सहित मुख्य प्रशासनिक भवन में सोमवार को कार्य करने नहीं दिया। पहले से कार्यरत गार्डो एवं एसआईएस के गार्डो के बीच काफी तनातनी देखी गई। विवि में कर्मचारियों के अनवरत धरना प्रदर्शन के कारण विवि का मुख्य गेट बंद था। जिसके कारण एसआईएस के गार्ड नRead More
जेल के अंगूठा छाप कैदी भी बोलने लगे अंग्रेजी!
गोपालगंज। जेल में बंद कैदियों के जीवन में प्रेरणा कार्यक्रम के तहत चलाए गए नव साक्षरों के सत्र के समापन के मौके पर अंगूठा छाप रामचंद्र काका भी अंगरेजी बोलने लगे। कल तक इनकी गिनती असाक्षर के रूप में होती थी, आज साक्षर बन चुके हैं। साक्षर बने प्रतिभागियों को एक कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। राज्य संसाधन समूह के सदस्य एसआरजी सुनील कुमार द्विवेदी ने नव साक्षरों में उत्साह भरते हुए कहा कि साक्षर समाज हिंसक नहीं हो सका। वह क्रोध पर नियंत्रण रखता है। सही-गलत का मूल्यांकन करतेRead More
गुजरात से कमा कर गांव लौटे तो पड़ासियों ने किया फरसा से हमला
गोपालगंज। कुचायकोट थाने के रामपुर भैंसही गांव में रविवार को गुजरात से कमा कर लौट रहे पिता-पुत्र पर फरसा से हमला कर दिया गया. हमले में गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया। जहां, दोनों की स्थिति चिकित्सक ने नाजुक बताई है. मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने गए मजिस्टर यादव को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना के दौरान 40 हजार रुपए व आभूषण भी लूट लिए गए। घटना का कारण पड़ोसी के बीच पूर्व से चल रहे संपत्ति विवादRead More
स्वामी आत्मानंद ने 108 वर्ष की उम्र में ली समाधी, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ा जन सैलाब।
नवादा। तांत्रिक सम्राट स्वामी आत्मानंद ने सोमवार को समाधि लेकर अपने नश्वर शरीर का त्याग कर दिया।स्वामी जी के प्राण त्यागने की खबर फैलते ही क्षेत्र के आमजनों का जन सैलाब उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ा।बताते चले की अपने आलौकिक चमत्कारों से उन्होंने दीन दुखियो की हमेशा मदद की। राजनेता से लेकर बड़े बड़े अधिकारी उनके अनुयाई हुआ करते थे।तारापीठ,कामरूप कामख्या जैसे सिद्ध पीठ में उनकी धुनी हमेशा रमी रहती थी।स्वामी जी के शिष्य का कहना है की उन्होंने 2 दिन पहले वकील को बुलाकर अपने द्वारा 4Read More
सीवान में अपराधियों का गैंगवार
सीवान। सीवान जिले के बडहडिया थाना अंतर्गत तिलसंडी गांव में रविवार को गैंगवार के दौरान एक दुर्दान्त अपराधी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य अपराधी घायल हो गया जिसे इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनुमंडल पुलिस अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक अपराधी का नाम शशि मांझी (35) है और गैंगवार में घायल अनिल प्रसाद को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि ये दोनों किसी घटना को अंजाम देने के लिये आजRead More
बिहार में भी पिछडे वर्गों को न्यायिक सेवाओं में आरक्षण देने के प्रस्ताव पर मिलनी चाहिए सहमति
नई दिल्ली/पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी पिछडेÞ वर्गों को न्यायिक सेवाओं में आरक्षण देने के प्रस्ताव पर सहमति मिलनी चाहिए। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों एवं राज्यों के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछड़े वर्गों को अवर न्यायपालिका में आरक्षण देने के पक्ष में सकारात्मक कदम उठाये हैं पर उच्च न्यायालय द्वारा इस प्रस्ताव के पक्ष में सहमति नहीं दी गयी है। उन्होंने कहा किRead More
दहशत के लिए नक्सलियों ने सार्वजनिक स्थानों पर चिपकाए पोस्टर
जमुई। जिले के थाना अंतर्गत सरैया गांव में माओवादियों ने लोगों के बीच दहशत पैदा करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चिपकाए हंै। खैरा थाना प्रभारी रामनाथ राय ने बताया कि बीती देर रात माओवादियों द्वारा सरैया गांव में दो स्थानों पर चिपकाये गये पोस्टरों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पोस्टर के जरिए माओवादियों ने धमकी दी है कि उनके संगठन विरोधी काम करने वाले संगठन के साथ गद्दारी करने वाले तथा संगठन के नाम पर चंदा लेने वाले के विरुद्ध जल्द ही जन अदालत लगाकर सख्तीRead More
