बिहार कथा
लालू यादव का बेटा होगा उनका उत्तराधिकारी
कुमार अभिषेक पटना में रविवार को आरजेडी की कार्यकारिणी बैठक के दौरान पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने संकेत दिए हैं कि उनका उत्तराधिकारी उनका बेटा होगा. हालांकि उन्होंने इस दौरान दोनों बेटों में से किसी एक का नाम नहीं लिया. सूत्रों के मुताबिक पप्पू यादव ने कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के उत्तराधिकारी की चर्चा की शुरू की थी. जनता परिवार विलय पर बोलते हुए पप्पू यादव ने पार्टी की कमान युवा चेहरे को देने की वकालत की तो लालू ने भी कार्यकारिणी में साफ कर दिया कि ‘जब उत्तराधिकारीRead More
दबंग एसपी पर खनन माफिओं ने बोला धाबा
सासाराम। बिहार में अपराधियों और खनन माफियाओं का मनोबल एक बार फिर बढ़Þ गया है। खनन माफियाओं ने इस बार सासाराम जिले के एसपी शिवदीप लांडे पर हमला कर दिया है। सासाराम जिले में ट्रांसफर के बाद से ही अपने बेफौफ अंदाज के लिए जाने जाने वाले एसपी शिवदीप लांडे ने खनन माफियाओं पर लगाम लगाने की बात कही थी। कुछ महिने में शिवदीप लांडे ने जिले के अपराधियों पर नकेल कश दिया है। रविवार को एसपी शिवदीप लांडे पुलिस टीम के साथ डेहरी के गोपी बिगहा में अवैध खननRead More
‘बड़े भाई’-‘छोटे भाई’ के मिलन से राजग की सेहत पर कोई फर्क नहीं
पटना। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने पुराने जनता परिवार के विलय की ओर इशारा करते हुए आज कहा कि इसका राजग की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है और प्रदेश में ‘जंगलराज’ की फिर से वापसी नहीं हो, इसके लिए उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) संकल्पित है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रालोसपा द्वारा आज आयोजित किसान-नौजवान रैली को संबोधित करते हुए कुशवाहा ने कहा कि यह चर्चा में है कि आपलोग एक तरफ सरकार (इस वर्ष के अंत में होने वाले बिहारRead More
लालू यादव ने किया जनता परिवार में आरजेडी के विलय का एलान, मुलायम को माना नेता
पटना. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपनी पार्टी का जनता परिवार में विलय का एलान कर दिया है। रविवार को पटना में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में विलय की घोषणा करते हुए लालू ने समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव को अपना नेता माना है। इसके साथ ही उन्होंने जनता परिवार में मुलायम के नेतृत्व का पुरजोर समर्थन किया है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए लालू ने कहा, ”आज देश में एक निशान और एक मोर्चे कीRead More
अनंत सिंह से मांझी की हत्या की साजिश रच रहे नीतीश!
जीतनराम ने जताई आशंका पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने बाहुबली विधायक अनंत सिंह से मेरी हत्या करवाने की साजिश रच रहे हैं। मांझी ने कहा कि नीतीश अपने बाहुबली विधायक अनंत सिंह से मेरी और मेरे परिवार की हत्या करवा सकते हैं। मांझी ने बिहार के नालंदा जिले में मां सवेरी महोत्सव के उद्घाटन समारोह में यह आरोप लगाया। जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार सरकार अपराधियों को खूब तवज्जो दे रही है।Read More
लव, सेक्स और धोखा : जिसके लिए सबको छोड़ा, उसने कहीं का नहीं छोड़ा
गोपालगंज। जिसके लिए सबको छोड़ा, आज उसने कही का न छोड़ा। प्रेमी ने ऐसा धोखा दिया कि युवती की जिंदगी नरक बन गई है। युवती की मेडिकल जांच कराने के बाद महिला थानाध्यक्ष सरिता कुमारी ने युवती को बड़ी मुश्किल से परिजनों को समझा कर घर भेजने में सफल हुई। युवती की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा। यह किसी फिल्म की पटकथा, बल्कि हकीकत है। यह वाकया है महम्मदपुर का। यहां की युवती चार वर्ष पहले पड़ोसी से प्रेम करती थी। बस, परजिनों को दोनों केRead More
साढ़े तीन इंच जमीन को लेकर तनाव, पत्थरबाजी, एसी को आना पड़ा
राजू जायसवाल.रिविलगंज (सारण)। रिविलगंज थाना क्षेत्र का गोदना गांव उस समय रणक्षेत्र में बदल गया जब महज साढे तीन इंच जमीन को लेकर दो पक्षों में कहा सूनी हुई और अफवाह फैली कि दो समुदायों के बीच झड़प हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही आस पास के लोग अपने अपने समुदाय में संगठित होकर घटना स्थल पर पहुंचे और रोड़ेबाजी शुरू कर दी। जिससे दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी जिसके बादRead More
गैस एजेंसी की मनमानी से उपभोक्ता त्रस्त, डीएम के नाराजगी का भी असर नहीं
बिहार कथा.सीवान। शहर के पार्वती इंडेन के उपभोक्ताओं की परेशानी कम नहीं हो रही है, बल्कि बढ़ती जा रही है। तेल कंपनी छह माह पहले से ही पुर्जा लेने पर रोक लगा दी है। इसके बावजूद भी यहां पर पुर्जा के द्वारा ही गैस देने का प्रावधान जारी है। शहर के ऋचा गैस एजेंसी समेत कई एजेंसी है जहां उपभोक्ताओं को गैस की डिलेवरी एस एम एस से लगाए गए नम्बर के आधार पर होंती है, वही पार्वती गैस एजेंसी की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। इससे यहाँRead More
‘जंगल राज 2’ का जवाब ‘भारतीय जुंबलबाज पार्टी’
पटना। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की कल बेंगलुरू में बैठक के दौरान बिहार में ‘जंगल राज 2’ की टिप्पणी से तिलमिलाए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पार्टी से सवाल किया कि ‘वर्ष 2002 का गुजरात दंगा क्या था’? भाजपा अध्यक्ष शाह ने कल बेंगलुरू में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहा था कि बिहार में ‘जंगल राज 2’ लौट आया है। इस तल्ख टिप्पणी से नाराज नीतीश ने भाजपा पर करारा पलटवार करते हुए पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गोधरा का 2002 का दंगा क्याRead More
15 अप्रैल को होने वाली थी शादी, मैजिक-आॅटों की टक्कर में आ गई मौत
बिहार कथा. गोपालगंज। एक अॉटोरिक्शा और एक मैक्सी वाहन के बीच सुबह हुई सीधी टक्कर में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य व्यक्ति घायल हो गये। दुर्घटना बिहार के गोपालगंज जिले के थावे थाना अंतर्गत वेदो टोला के समीप हुई। पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 85 पर हुए इस हादसे में रजनीश साह (24) ने इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। साह थावे थाना अंतर्गत सनावे गांव के निवासी थे और उनकी शादी आगामी 15 अप्रैल कोRead More
