बिहार कथा

 

डिप्युटी सीएम की लालसा रखने वाले नीतीश से नाराज रमई ने कुर्सी को कहा राम-राम

मुजफ्फरपुर। बिहार के वरिष्ठ मंत्री रमई राम ने पूर्वी चंपारण जिला के प्रभारी मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।रमई ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दूसरे अन्य मंत्री को पूर्वी चंपारण जिला का प्रभारी मंत्री प्रतिनियुक्त किए जाने पर इसे अपना अपमान समझते हुए उन्होंने वहां के प्रभारी मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है जबकि वे अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन पूरी दक्षता के साथ कर रहे थे। मुजफ्फरपुर जिला के बोचहा विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक रमई ने कहा कि अगर वे उसके लायक नहीं थे, उन्हेंRead More


राष्ट्रपति से पुरस्कार पा चुके उप मुखिया पर बम से हमला

सीवान। चांप पंचायत (हुसैनगंज प्रखंड) के पूर्व उप मुखिया राजाराम साह पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने उनके घर पर बम फेंका, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। निर्मल गांव के लिए राजाराम साह राष्ट्रपति से पुरस्कार पा चुके हैं। इस हमले में पूर्व मुखिया के करीबी मित्र अमीरुल्लाह बाल-बाल बच गए। गंभीर रूप से घायल उप मुखिया को सीवान सदर अस्पताल से इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार हमलावर सीवान की तरफ से आए थेRead More


भूकंप से मजबूत हुआ बिहार से रोटी-बेटी का संबंध

पटना। पिछले चार दिनों से आ रहे भूकंप के झटके से भले ही बिहार और नेपाल की सड़कों में दरारें आ गई हों, परंतु इससे दो देशों के संबंध और मजबूत हुए हैं। भारत-नेपाल के सीमावर्ती इलाके के लोग एकजुट होकर पीड़ितों की मदद में लगे हैं। दो देशों की सरहद की सीमा भी मानों इन मद्दारों के सामने टूट गई हैं। भारत और नेपाल में शुरू से ही रोटी और बेटी का संबंध रहा है। भूकंप के बाद जिस तरह पीड़ितों की मदद के लिए जिस तरह से भारतRead More


नेपाल के भूकंप से टूटा बिहार का सपना

नीरज सहाय. पटना नेपाल में आए भूकंप ने न केवल जानमाल की बबार्दी की बल्कि कुछ लोगों के सपने भी चकनाचूर कर डाले। अंडर-14 भारतीय महिला फुटबाल टीम शनिवार को तीसरे स्थान के लिए ईरान के खिलाफ होने वाले मैच खेलने के लिए काठमांडू गई थी। लेकिन भूकंप की वजह से उनका मैच ड्रॉ हो गया और उनके देश, राज्य और शहर का नाम रोशन करने का सपना भी खत्म हो गया। गरीबी और संसाधनों की तंग गलियों से सीना तान कर निकल जाने वाली अंडर-14 भारतीय फुटबाल टीम कीRead More


हमारे सामने कांपने लगी भट्ठे की चिमनी

मनीष शांडिल्य, सुपौल से नेपाल सीमा से लगे भारतीय राज्य बिहार के सुपौल जिले में दो दिनों तक भूकंप और उसके बाद के झटके महसूस किए गए। जिÞले के बलहा गांव के निवासी अमोद कृष्ण साइकिल से घर आ रहे थे तब उनकी साइकिल डगमगाने लगी। सुपौल को भूकंप संभावित क्षेत्र माना जाता है. यहां साल 1988 में और इससे पहले 1934 में भूकंप आया था। अमोद कृष्ण मानते हैं कि वर्ष 1988 के भूकंप के दौरान सड़कों पर और खेतों में दरारें नजर आने लगी थीं। कर्णपुर गांव केRead More


गरीबों को अनाज का सहारा

सीटू तिवारी पटना से बिहार की राजधानी पटना में चाय का ठेला लगाने वाले 70 साल के महिन्द्र राम से जब जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की बात की तो उनकी आंखों में चमक सी आ गई. जन वितरण प्रणाली मतलब राशन की दुकान जहां से सस्ते दामों में अनाज गरीबों को दिया जाता है। 13 सदस्यों वाले उनके परिवार को हर महीने पीडीएस के जरिए 39 किलो चावल और 26 किलो गेहूं मिलता है। कई बार राशन मिलने में देर भी हो जाती है और अनाज बाजार से खरीदना पड़ताRead More


गोपालगंज में गरजे तोगड़िया, कहा- घर वापस कार्यक्रम आगे भी रहेगे जारी

बिहार कथा .गोपालगंज। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगडिया ने अपने देश के भीतर भी बहुसंख्यक समुदाय के सुरक्षित नहीं होने का दावा करते हुए आज कहा कि धर्मांतरण कर चुके हिंदुओं की ‘घर वापसी’ जैसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। गोपालगंज स्थित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में आज एक जनसभा को संबोधित करते हुए तोगडिया ने दावा किया कि चाहे भारत ही क्यों न हो हिन्दू सुरक्षित नहीं है और ‘घर वापसी’ जैसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने कश्मीर से हिन्दूओं के निकाले जाने का आरोपRead More


पूर्व विधायक सुशील कुमार सिंह इलाज के दौरान दिल का दौरा, नहीं रहे

जमुई। बिहार के जमुई विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे सुशील कुमार सिंह उर्फ हीरा जी का निधन सुबह दिल्ली स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। दो बार कांग्रेस के विधायक के तौर पर और एक बार जदयू के विधायक के तौर पर जमुई विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके तथा लीवर के संक्रमण से पीड़ित 72 वर्षीय सिंह के परिवार में पत्नी और तीन पुत्र हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर सिंह के चचेरे भाई सुशील वर्तमान में लोजपा से जुडे हुए थे तथा वे बहरटRead More


हाथों में माचिस ले मेड़ों पर सिसक रहे हैं किसान

गोपालगंज। कुदरत की मार ने अन्नदाता किसानों को भी अन्न के लिए मुहताज बना दिया है। फसल की बरबादी से किसानों की सारी जमा पूंजी लुट गई है।  कई किसानों ने महाजनों से कर्ज लेकर गेहूं की खेती की। उम्मीद थी कि अच्छी उपज होने के बाद महाजनों के पैसे लौटा दिए जाएंगे, लेकिन, मौसम की मार की वजह से खेतों में बोए गए बीज भी नहीं लौट पाए, पूरी खेती चौपट हो जाने के बाद किसानों में हाहाकार मचा है। जिले में गेहूं की खेती पूरी तरह से चौपटRead More


नेपाल से 150 भारतीय रक्सौल पहुंचे, बिहार सरकार ने उनकी घर वापसी के प्रबंध किए

पटना। भूकंप प्रभावित नेपाल से करीब 150 भारतीयों के आज सुबह रक्सौल पहुंचने के बाद उन्हें विभिन्न ट्रेनों से उनके घर भेजने के साथ ही पड़ोसी देश के पोखरा इलाके में फंसे अन्य भारतीयों को देश वापस लाने के लिए वहां दस बसें भेजी गई हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव व्यास जी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि राज्य सरकार ने नेपाल से सड़क के जरिए आज सुबह रक्सौल पहुंचे 150 भारतीय नागरिकों को विभिन्न ट्रेनों से उनके घर भेजने की व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकारRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com