बिहार कथा
हाईकोर्ट का आदेश : फर्जी डिग्रीधारी शिक्षकों की जांच करे निगरानी विभाग
पटना। फर्जी डिग्री पर बहाल शिक्षकों की अब खैर नहीं। हाईकोर्ट ने अब तक नियुक्त सभी शिक्षकों की डिग्रियों की जांच का आदेश दिया है। जिम्मा विजिलेंस को सौंपा है। मामले की मॉनिटरिंग विजिलेंस महानिदेशक (डीजी) करेंगे। कोर्ट ने चार सप्ताह बाद 22 जून को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट अदालत में पेश करने का निर्देश भी दिया। मुख्य न्यायाधीश एल नरसिम्हा रेड्डी और न्यायमूर्ति सुधीर सिंह की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के क्रम में सरकार के सुस्त रवैए से क्षुब्ध होकर यह आर्डर जारी किया। राज्य सरकार की ओर सेRead More
बिहार में किसी गठबंधन में नहीं रहेगी आप
मुजफ्फरपुर। पारिवारिक यात्रा पर बिहार पहुंचीं दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष वंदना कुमारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी यहां जनता परिवार के महागठबंधन में शामिल नहीं होगी। सबकुछ अनुकूल रहा तभी चुनाव मैदान में उतरेगी, वरना संगठन की मजबूती में ताकत लगाई जाएगी। संगठन मजबूती के लिए बिहार में भी दिल्ली मॉडल को आजमाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में बिल्कुल नए सिरे से संगठन को तैयार किया जाएगा। स्थिति अनुकूल दिखी तो विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेंगे, वरना इससे दूर ही रहेंगे। यदि चुनाव में उतरे तो किसी सेRead More
बिहार में बनी तकनीक, लीची से बनेगी शराब
नीरज सहाय पटना. दुनिया भर में वाइन के शौकीन अंगूर और सेब जैसे फलों से बनी वाइन का लुत्फ उठाते रहे हैं। लेकिन, अब वे बिहार की मशहूर शाही लीची से तैयार वाइन का स्वाद भी चख सकेंगे। मुजफ़्फरपुर के लीची अनुसंधान केंद्र ने लीची से वाइन बनाने की तकनीक विकसित कर ली है और इसका पेटेंट भी हासिल कर लिया है। यूनाइटेड ब्रेवरीज के मालिक विजय माल्या ने लीची से वाइन तैयार करने के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर लिए हैं। लीची वाइन बनाने के लिए यह भारतRead More
बाप बेटे ने लाठी और रॉड से की थी हत्या, मिली उम्रकैद की सजा
गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले की एक अदालत ने एक व्यक्ति की हत्या के मामले में आज एक पिता और उनके पुत्र को आजीवन कारावास तथा दस-दस हजार रुपए आर्थ दंड की सजा सुनाई। अतिरिक्त अपर जिला सत्र न्यायाधीश (प्रथम) केसरीनाथ गुप्ता ने कुचैको थाना अंतर्गत रामपुर खरिया गांव निवासी रामाशीष यादव की दो फरवरी वर्ष 2012 को हुई हत्या के मामले में दो अभियुक्तों रामाशंकर यादव और उनके पुत्र व्यास यादव को आज आजीवन कारावास तथा दस-दस हजार रुपए आर्थ दंड की सजा सुनाई। इन अभियुक्तों पर लाठी औरRead More
समान आरक्षण : ओबीसी का तीन हिस्से में होगा बंटवारा
नई दिल्ली। आरक्षण का समान अवसर देने के लिए केंद्र सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को तीन श्रेणियों में बांट सकती है। मिली जानकारी के अनुसार पिछड़ा वर्ग आयोग ने केंद्रीय सूची में पिछड़े वर्ग की तीन समूह में बांटने के लिए केंद्र सरकार की सहमति का इंतजार कर रहा है। इससे 27 फीसदी के आरक्षण में हरेक समूह का अंश सीमित किया जा सकेगा। उच्चस्तरीय सूत्रों के मुताबिक पिछड़ा वर्ग आयोग और सामाजिक न्याय मंत्रालय की इस मामले को लेकर बातचीत बेहद नाजुक दौर में पहुंच चुकी है। नेशनलRead More
जेल में कैदियों ने पुलिस को पीटा, वर्दी फाडी
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में कैदियों ने जमकर हंगामा किया है। हंगामा के कारण सोमवार को कैदियों की कोर्ट में पेशी नहीं हो सकी है। हंगामे के दौरान बीच बचाव करने गए दो पुलिसकर्मियों को कैदियों ने पीट दिया है। एक पुलिसकर्मी को एसकेएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जेल में हुई मारपीट चार लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में एक कैदी की मौत हो गई थी। कैदी की मौत से नाराज कैदियों ने हंगामा शुरूRead More
27 फर्जी शिक्षक नौकरी से बर्खास्त
सासाराम (रोहतास)। जिले के 27 शिक्षकों को फर्जीप्रमाण पत्र पर नौकरी पाने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया। संबंधित नियोजन इकाइयों ने उनकी बर्खास्तगी पर मुहर लगा दी। वर्ष 2006 से एकमुश्त फर्जी डिग्रीधारियों के विरुद्ध की गई अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले अन्य नियोजन इकाइयों में इक्के-दुक्के फर्जी डिग्रीधारी शिक्षक नौकरी से हटाए जाते रहे हैं। शिक्षकों की बर्खास्तगी की पुष्टि करते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) राजदेव राम ने बताया कि नियोजन इकाइयों ने शिक्षकों की बर्खास्तगी की रिपोर्ट दी है। उन्होंने कहाRead More
विधान परिषद चुनाव : लालू-नीतीश ने आपस में बांटी सीटें, गठजोड़ तोड़ सकती है कांग्रेस
पटना।बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर जनता परिवार में सीटों की माथापच्ची का दौर जारी है, वहीं अगले महीने प्रदेश में होने वाले विधान परिषद के 24 सीटों के चुनाव को लेकर महागठबंधन दरकता दिख रहा है। रविवार को जेडीयू-आरजेडी ने बातचीत कर आपस में 10-10 सीटें बांट ली है, जबकि कांग्रेस और सीपीआई के लिए 4 सीटें छोड़ दी हैं। राजद ने साफ तौर पर कह दिया कि अगर कांग्रेस और सीपीआई को 4 सीटें मजूर नहीं हैं तो वो चार सीटें भी यह दोनों दल आपस में बांटRead More
पप्पू की पार्टी का नाम होगा जन अधिकार मोर्चा!
पटना। हाल ही में राजद से छह साल के लिए निष्कासित किए गए सांसद पप्पू यादव ने रविवार को अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया है। जानकार सूत्रों से मिल रही खबर के मुताबिक पप्पू की नई पार्टी का नाम जन अधिकार मोर्चा होगा। वहीं बिहार में सितंबर- अक्टूबर में विधानसभा चुनाव हो सकते है। राजीव रंजन यादव उर्फ पप्पू यादव ने बीते कई महीनों से पार्टी लाइन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। जब बिहार नतीश कुमार ने दोबारा सीएम पद की शपथ ली तो आरजेडी नेता लालूRead More
बिहार में चुनाव सितंबर-अक्तूबर में !
नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव सितंबर-अक्तूबर में किसी समय कराए जा सकते हैं और चुनाव में बाहुबल एवं धनबल पर अंकुश लगाने के लिए राज्य में बड़े पैमाने पर केंद्रीय बल तैनात किए जाएंगे एवं पुनर्गठित व्यय निगरानी प्रणाली इस्तेमाल में लाई जाएगी। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा का एकजुट जनता परिवार से मुकाबला होने जा रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 31 जुलाई तक मतदाता सूची तैयार हो जाएगी। उन्होंने बिहार चुनाव को सभी चुनावों की जननी करारRead More
