बिहार कथा

 

मुख्य चुनाव आयोग ने माना-बिहार में चुनाव कराना कड़ी चुनौति

संजय शर्मा. नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. चुनाव आयोग ने इस बाबत बूथ कैप्चरिंग और बाहुबलियों के साथ धन बल पर लगाम लगाने की कवायद शुरू कर दी है. मुख्य चुनाव आयुक्त एसएनए जैदी ने कहा, ‘बिहार चुनाव हमारे लिए बड़ी चुनौती है. आयोग इसे मुस्तैदी से पूरा कर लेगा. जैदी ने आगे कहा, ‘बिहार में चुनाव बड़ी चुनौती तो हैं. लेकिन अब बाहुबल और धनबल को हमने कंट्रोल कर लिया है. हम वक्त रहते ही चुनाव करा लेंगे. हालांकि जैदी की अगुआई में कुछ-कुछRead More


बिहारियों के खिलाफ टिप्पणी करने वाले राज ठाकरे को मिली हाईकोर्ट से राहत

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने 2008 में बिहार के लोगों के खिलाफ कथित टिप्पणी करने के मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ दर्ज विभिन्न मामलों में सोमवार को सुनवाई पर रोक लगा दी. न्यायमूर्ति सुनील गौड़ की पीठ ने कहा, निचली अदालत के समक्ष सुनवाई पर रोक लगाई जाती है. अदालत ने कहा कि ऐसा लगता है कि कोई भी शिकायतकर्ता मामले के प्रति गंभीर नहीं है जिनकी शिकायतों पर निचली अदालत ने राज ठाकरे को तलब किया था. न्यायाधीश ने यह भी कहा किRead More


जाति आरक्षण के दो छोर

संजय स्वदेश  जैसे-जैसे सरकारी नौकरियों के अवसर घटते और प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है, आरक्षण का विरोध तेज हो रहा है। जब सोशल मीडिया नहीं था तब सरकार बीच-बीच में आरक्षण के शिगुफे छोड़ती थी, ऐसे में आरक्षण विरोधी चंद घंटे के लिए या कहे तो एक दिवसीय आंदोलन देश के किसी इलाके में दिख जाते थे। मेरिट की दुहाई दी जाती थी। अब सोशल मीडिया आ गया है, तो यहां कई गु्रप आरक्षण को कोसने में लगे हैं। परंपरागत सामाजिक परिवेश के किसी ताने बाने के किसी अंश कोRead More


पूरबिया-पुराण: ये ‘पूरबिया’ कौन हैं भाई?

रतन लाल बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश से आए हुए प्रवासियों को दिल्ली में ‘पूरबिया’ कहते हैं. मुंबई में यही लोग आमतौर से ‘भैया’ कहलाते हैं. दिल्ली और मुंबई दोनों जगहों पर पूर्वांचल के नाम पर कई संगठन हैं और इस नाम पर राजनीति बदस्तुर जारी है. मुंबई के बारे में विशेष जानकारी नहीं है, लेकिन दिल्ली में पिछ्ले चौबीस वर्षों से हूँ, इसलिए आँखों देखा हाल प्रस्तुत है: बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामंतों के उत्पीड़न, शोषण और दमन के चलते सबसे पहले खेतिहर मजदूर, गरीब और दलित-पिछड़ोंRead More


बहू बजार की मंडी में बिहार की बेटियां

राजस्थान, हरियाणा में शादी के लिए बेची जा रही हैं बिहार की लड़कियां बिहार कथा.पटना/जयपुर। बिहार के विभिन्न जिलों में मानव तस्करों का एक ऐसा नेटवर्क है जो यहां के गरीब व पिछड़े तबके की लड़कियों को फंसा कर रोजस्थान में हरियाणा और राजस्थान में बेच देते हैं। जहां इन लड़कियों की शादी करा दी जाती है और फिर जब वे मां बन जाती है तो बच्चे को रेख कर उन्हें किसी दूसरे के यहां बेच दिया जाता है। दरअसल राजस्थान और हरियाणा के कुछ इलाकों में लड़कियों की संख्याRead More


सीवान में हर दूसरे दिन हो रही हत्याओं से दहशत

साढ़े चार माह में 28 हत्या की घटनाओं से पुलिस चौकसी पर उठे सवाल सीवान। जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं तथा उनके सामने पुलिस पस्त नजर आ रही है.लगातार हत्या व लूट समेत संगीन अपराध की घटनाओं में बढ़Þोतरी हुई है.विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जनवरी माह से अब तक साढ़े चार माह के अंतराल में 28 हत्याएं हो चुकी हैं,अर्थात जिले में हर पांचवें दिन एक हत्या हो रही है. इसमें विशेषकर राजनीतिक प्रतिशोध में हो रही घटनाएं पुलिस कार्रवाई के कमजोर पड़ने को उजागर कर रही हैं.सीवानRead More


'तुलसीदास ने आज रामायण लिखी होती तो जेल में होते'

पटना। अगर तुलसीदास ने रामचरित मानस आज लिखी होती तो वह साहित्यिक चोरी के मामले में जेल चले गए होते। उनकी रचना और कुछ नहीं बल्कि वाल्मीकि रामायण की नकल है। यह बात जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के प्रफेसर तुलसीराम ने दलित साहित्य पर आयोजित दो दिवसीय सेमिनार में कही। सेमिनार का आयोजन साहित्य अकादमी और पटना यूनिवर्सिटी हिन्दी विभाग ने संयुक्त रूप से किया है। तुलसीराम ने कहा कि नकल होने के बावजूद तुलसीदास की रामचरित मानस काफी लोकप्रिय हुई। कट्टर हिंदू समाज ने इसे इसलिए लोकप्रिय बनाया क्योंकिRead More


शहरों से दोगुने कुंआरे गांवों में

गांव के लड़कों से बेटी की शादी नहीं करना चाह रहे हैं बिहार के माता-पिता देवेंद्र तिवारी.पटना. गुड़गांव, बेंगलुरू, नोएडा जैसे शहरों में लड़के-लड़कियां 30 साल के बाद शादी करना चाह रहे क्योंकि उन्हें पहले अपना कॅरियर सेट करना है। लेकिन, बिहार के गांव में अगर 29 साल तक के लड़कों की शादी नहीं हो तो क्या कहेंगे? दरअसल, लोग गांव में अपनी बेटी नहीं ब्याहना चाह रहे। रजिस्ट्रार जनरल आॅफ इंडिया ने जनगणना 2011 की रिपोर्ट का शादी-ब्याह आधारित विश्लेषण पिछले दिनों जारी किया तो कारणों की तह तकRead More


लव मैरिज किया, अब दो रंगदारी, नहीं तो कर देंगे हत्या!

कटिहार। बिहार में आपने कई तरह की रंगदारी की मांग सुनी और पढ़ी होगी, लेकिन अब नए तरह की रंगदारी की मांग दंबगों ने प्रेमी युगल से की है। लव मैरेज करने पर दबंगों ने प्रेमी युगल से 50 हजार की रंगदारी की मांग की है। रंगदारी नहीं देने पर गांव से निकालने और हत्या करने की धमकी दी है। युवक का परिवार डरा हुआ है । डर के मारे युवक के परिजन घर से निकल नहीं पा रहे हैं। बिहार के कटिहार में सामाजिक रिति रिवाज और वर-वधु के परिजनोंRead More


सरकारी विभागों ने विधायकों में बांटे, मोबाइल, टेबलेट और महंगी घड़िया

पटना। प्राकृतिक आपदाओं सहित अन्य समस्याओं से जूझ रहे बिहार में विभागों से विधायकों को मिले महंगे तोहफे जैसे मोबाईल फोन, टेबलेट और घड़ियां दी गई। मीडिया में आई खबरों के अनुसार प्रदेश के 19 विभागों ने बिहार विधानमंडल बजट सत्र के दौरान विधायकों और विधान पार्षदों के बीच महंगे तोहफे यथा मोबाईल फोन, टेबलेट और घडियां बांटे, जो कि गत 22 अप्रैल को समाप्त हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार विधायकों और विधान पार्षदों के बीच बांटे गए उन तोहफों में पथ निर्माण विभाग द्वारा दिया गया दस हजार रुपएRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com