बिहार कथा

 

बिहार बंद में दिखेगा पप्पू यादव का शक्ति परीक्षण

मधेपुरा। सूबे में क्लीनिकल एक्ट लागू नहीं करने और किसानों द्वारा लगातार किए जा रहे आत्महत्या के खिलाफ जन अधिकार मोर्चा अध्यक्ष सह सांसद पप्पू यादव ने 15 जून को बिहार बंद का ऐलान किया है। बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों को जानकारी देते हुए सांसद पप्पू यादव ने बढ़Þेगा बिहार, बदलेगा बिहार, मैं बदलूंगा बिहार का नारा भी दिया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर आईएमए ने सभी डॉंक्टरों को पत्र भेजकर मरीजों से ली जाने वाली फीस की रसीद देने और सूची टांगने को कहा है।Read More


जाति आरक्षण के दो छोर

संजय स्वदेश  जैसे-जैसे सरकारी नौकरियों के अवसर घटते और प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है, आरक्षण का विरोध तेज हो रहा है। जब सोशल मीडिया नहीं था तब सरकार बीच-बीच में आरक्षण के शिगुफे छोड़ती थी, ऐसे में आरक्षण विरोधी चंद घंटे के लिए या कहे तो एक दिवसीय आंदोलन देश के किसी इलाके में दिख जाते थे। मेरिट की दुहाई दी जाती थी। अब सोशल मीडिया आ गया है, तो यहां कई गु्रप आरक्षण को कोसने में लगे हैं। परंपरागत सामाजिक परिवेश के किसी ताने बाने के किसी अंश कोRead More


नीतीश को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करने को तैयार नहीं लालू प्रसाद

अशोक मिश्रा, पटना। बिहार में जेडी (यू) और आरजेडी के बीच चुनाव से पहले का गठबंधन मुश्किल नजर आ रहा है। दरअसल, संभावित गठबंधन के नेता के तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पेश किए जाने पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को आपत्ति है। जनता परिवार के एकीकरण का अभियान परवान नहीं चढ़ने के कारण नीतीश कुमार आरजेडी के साथ चुनावी गठबंधन को लेकर इच्छुक थे, लेकिन यादव गठबंधन के नेतृत्व पर किसी तरह का समझौता करने को तैयार नहीं हैं, जिससे दोनों नेताओं के गठबंधन पर खतरे के बादलRead More


नये सहयोगियों के लिए खुले हैं भाजपा के दरवाजे, बिहार चुनाव बहुत महत्वपूर्ण

नई दिल्ली। बिहार चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के साथ हाथ मिलाने की संभावनाओं का संकेत देते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि बातचीत चल रही है और नये सहयोगियों के लिए उनकी पार्टी के दरवाजे खुले हुए हैं। इस पृष्ठभूमि में कि बिहार में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने वाले हैं और दिल्ली विधानसभा चुनावों में मिली भारी पराजय के बाद बिहार के इस चुनाव को भाजपा के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है ,शाह ने इस बातRead More


जदयू नेता की हत्या के लिए भेजे पार्सल बम

गया। बिहार के गया जिले के चंदौती थाना अन्तर्गत कुजाती गांव में आज सुबह एक स्थानीय जदयू नेता के घर भेजे गए पार्सल बम में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) सतीश कुमार ने बताया कि जदयू के ग्रामीण जिला अध्यक्ष अभय कुशवाहा के घर आज सुबह किसी के द्वारा भेजे गए एक पार्सल को खोलने के दौरान उसमें हुए विस्फोट से संतोष कुमार (24) नामक उनके रिश्तेदार की घटना स्थल परRead More


गठजोड़ से भारी नुकसान, अब बिहार में गठबंधन से दूर रहेंगे कामरेड!

सीताराम एचुरी ने माना-यूपी-बिहार में गठजोड़ माकपा को महंगा पड़ा मदन जैड़ा. नई दिल्ली। हिंदी पट्टी में खासकर कर बिहार और उत्तर प्रदेश में लालू प्रसाद यादव और मुलायम सिंह यादव के साथ चुनाव लड़ने से माकपा को नुकसान हुआ। वहीं, ओडिशा में बीजद के साथ चुनावी गठजोड़ भी घाटे का सौदा रहा। विशेष बातचीत में माकपा के महासचिव सीताराम एचुरी ने कहा कि पिछले 10-12 सालों में वामपंथी दल उत्तर प्रदेश और बिहार में कमजोर हुए हैं। जबकि कभी इन राज्यों में वामपंथ की मजबूत उपस्थिति हुआ करती थी।Read More


नक्सलियों ने फूंके 32 वाहन,सारण में मोबाइल टावर जलाया

गया। भारी हथियारों से लैस माओवादियों ने बिहार और झारखंड में अपने दो दिवसीय बंद के पहले दिन सोमवार को जिले में ग्रांड ट्रंक रोड पर टैंकरों और कंटेनरों समेत 32 वाहनों को आग लगा दी। बंद का आह्वान माओवादियों ने अपनी एक महिला नेता के मारे जाने की घटना के विरोध में किया है। हालांकि कोलकता को नई दिल्ली से जोड़ने वाले इस मार्ग पर तड़के हुए इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ और यातायात बहाल हो चुका है। पटना जोनल महानिरीक्षक (आईजी) कुंदन कृष्णन ने बताया किRead More


मंदिर में गला रेत कर दी नरबलि

बिहारशरीफ। अपराधियों ने अधेड़ को पकड़कर मंदिर में ले जाकर गला काट बलि दे दी और शव को मकई के खेत में फेंक दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हजारों का हुजूम घटनास्थल पर उमड़ पड़ा। मृतक के बेटे ने हरनौत थाने में चार लोगों के विरुद्ध एफआईआर कराई है। पुलिस ने एक आरोपित को धर दबोचा है। भूमि विवाद को लेकर शनिवार की रात हरनौत के सबनहुआ डीह गांव स्थित मिट्ठी कुआं के पास अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। सबनहुआ डीह गांव के प्रिंस कुमारRead More


बंद होगा पीपा पुल, सांसत में सारण

सारण। सारण कमिश्नरी के तीन जिलों के लोग सांसत में हैं। गांधी सेतु की रोज की जाम से परेशान लोग विकल्प के रूप में दानापुर पीपा पुल का इस्तेमाल कर रहे हैं। पर, पीपा पुल के हटाए जाने का समय निकट रहा है। बारिश शुरू होते ही गंगा नदी में जल स्तर बढ़ने के बाद पीपा पुल हटा दिया जाता है। सामान्यतया जून के दूसरे या तीसरे हफ्ते में पीपा पुल खुल जाता है और नवंबर में फिर से लगाने की कार्रवाई शुरू होती है। ऐसे में रोज हजारों कीRead More


नेपाल में भूस्खलन से बिहार पर खतरा

बगहा/वाल्मीकिनगरे भूकंप के बाद भूस्खलन से नेपाल के म्याग्दी जिले के रामची गांव के समीप काली गंडकी नदी में पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया है। बहाव बाधित होने से वहां कृत्रिम झील बन गई है, जिसमें 150 फुट पानी जमा हो गया है। इससे उत्तर बिहार के कई जिलों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पहाड़ गिरने से भारतीय क्षेत्र में भी नदी के पानी का रंग मटमैला हो गया है। इसको देखते हुए वाल्मीकिनगर बराज के कर्मियों को हाई अलर्ट कर दिया गया है। ऐहतियातनRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com