बिहार कथा
बिहार में जीत के लिए आकांक्षी वर्ग पर टिकी भाजपा की उम्मीदें
नई दिल्ली। भाजपा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के लिए राज्य के आकांक्षी वर्ग पर निर्भर कर रही है क्योंकि उसे लगता है कि यह वर्ग ‘दुश्मन से दोस्त बने’ लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के गठबंधन को स्वीकार नहीं करेगा। इस साल के आखिर में होने वाले बेहद महत्वपूर्ण बिहार विधानसभा चुनाव पर निगाहें होने के साथ भाजपा को अपनी जीत का भरोसा है और उसने महादलित नेता एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को शामिल कर अपना गठबंधन मजबूत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।Read More
नए दोस्त बनाने निकली भाजपा के गले पड़ी मुश्किल
पटना। बिहार की कुल 243 सीटों में से राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) 40 सीटें मांग रही है। आरएलएसपी चीफ और केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी को बिहार में सामूहिक नेतृत्व प्रॉजेक्ट करने की सलाह दी है। इसके साथ ही उन्होंने चुनावी कैंपेन जल्दी शुरू कर आरजेडी और जेडी(यू) गठबंधन को घेरने की बात कही है। बिहार में आरजेडी, जेडी(यू) और कांग्रेस के साथ आने के बाद रामविलास पासवान और उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी पर दबाव बढ़Þा दिया है। ऐसा कहा जा रहा है किRead More
मेरे सीएम बनने से पहले बदहाल थे थाने, गर्मी में गरमा गया है अपराधियों का दिमाग, उन्हें ठंडा रखिए
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दावा किया कि जब 2005 में उन्होंने सत्ता संभाली थी, तब राज्य में थानों की स्थिति दयनीय है। उससे पहले बमुश्किल कोई उपयुक्त बुनियादी ढांचा था। यहां एक पुलिस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि थानों में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कागज तक नहीं थे और वाहन धक्का मारे जाने के बाद ही चल पाते थे। उन्होंने कहा कि अब पुलिसकर्मियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहन तथा हथियार दिए गए हैं। चौबीस घंटे चौकसी के लिए थानों में कम सेRead More
खनन विरोधी अभियान गई पुलिस पार्टी पर हमला
सासाराम। बिहार के रोहतास जिले में गोपी बिगहा गांव में खनन विरोधी अभियान पर गए पुलिस दल पर स्थानीय लोगों द्वारा किए गए कथित पथराव में आज करीब 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक शिवदीप लांदे ने बताया कि घटना उस वक्त की है जब एक पुलिस दल खनन विरोधी अभियान के तहत वहां गया था। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के पथराव में सासाराम पुलिस थाने के प्रभारी कृष्ण प्रसाद सहित दस पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि खनन माफिया ने उनके खिलाफ अभियान रोकने के लियेRead More
बिहार में दिल्ली के पूर्व मंत्री तोमर पर फेंके अंडा-टमाटर
नई दिल्ली/मुंगेर। दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र तोमर पर शुक्रवार को भागलपुर के तिलका मांझी विश्वविद्यालय के छात्रों ने अंडा और टमाटर फेंके और जमकर विरोध किया। छात्रों ने कहा कि तोमर के फर्जी डिग्री केस से उनके विश्वविद्यालय की साख को नुकसान हुआ है। छात्रों ने तोमर पर विश्वविद्यालय को बदनाम करने का आरोप भी लगाया। वहीं, फर्जी डिग्री मामले में मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की गिरफ्तारी से परेशान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तोमर के कानूनी सहायक एच एस फुल्का की सेवाएं वापस लेने और पूर्व कानूनRead More
भाजपा के साथ आए मांझी, लालू से मिले शत्रुघन
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जहां नीतीश कुमार बीजेपी के खिलाफ मोचेर्बंदी में लगे हैं तो दूसरी तरफ बीजेपी भी नीतीश के वोट बैंक में सेंध लगाने में जुटी है। गुरुवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात में जीतन राम मांझी ने बिहार में विधानसभा चुनाव बीजेपी के साथ मिलकर लड़ने की इच्छा जताई है। अमित शाह से मुलाकात के बाद मांझी ने कहा कि हम बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा किRead More
जिस बड़ी बहन ने खेलना सिखाया, उसकी जिंदगी तबाह की
छोटी बहन बनी बड़ी बहन की सौतन, जीजा से की शादी आरा/सहार। जिस छोटी बहन को हंसना व खेलना सिखाया, आज उसी ने बड़ी बहन की जिंदगी को तबाह कर दिया। शादी के पहले एक-दूसरे पर जान छिड़कने बहनों की जिंदगी बड़ी बहन की शादी होते ही बदल गई। छोटी बहन न सिर्फ जीजा से इश्क कर बैठी, बल्कि उसके बच्चे की मां भी बन गई। अब अपनी बहन की सौतन बनने पर तूली है। चरपोखरी थाना क्षेत्र के धनौती गांव के रामजी राम की शादी वर्ष 2009 में सहारRead More
सउदी में फंसे गोपालगंज के दर्जनभर युवक
गोपालगंज। जिले के दर्जन भर युवक सउदी के दमाम शहर में फंसे हुए हैं। इसकी जानकारी इनके परिजनों ने डीएम को दिए गए पत्र के माध्यम दी है। उन्होंने बताया है कि वे सभी एक कंपनी में कार्य करने के लिए गए थे । दो वर्ष पूर्व जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहनेवाले इन युवकों को जुबैदा सिटी में कार्य के लिए भेजा गया था। कंपनी ने इन सभी युवकों के साथ दो वर्ष का एग्रीमेंट किया था। एग्रीमेंट समाप्त होने के बाद भी इन सभी युवकों को पिछलेRead More
सुरक्षित विधानसभा की 11 सीटों की ऐसा है सियासी समीकरण
पटना: आगामी विधानसभा के चालीस सुरक्षित (38 एससी व 2 एसटी) सीटों में 11 ऐसी हैं जहां पिछले चुनाव में प्रतिद्वंदियों ने विजई प्रत्याशियों को कड़ी चुनौती दी थी। खासकर गरखा, पीरपैंती, मसौढ़ी, मोहनियां, चेनारी, इमामगंज, मनिहारी व राजनगर ऐसी सीटें हैं जहां जीत का अंतर पांच फीसदी से भी कम है। मौजूदा सुरक्षित विधानसभा सीटों के आंकड़ों पर गौर करें तो जदयू 20, भाजपा 19 और राजद के पास एक सीट है। इनमें जदयू की पांच सीटें सकरा, धुरिया, राजपुर, चेनारी और इमामगंज ऐसी हैं जहां उसे 2005 मेंRead More
यातना सहकर पंजाब में हरितक्रांति के लिए बिहार से पलायन
ट्रेन यात्रा: जनसेवा का सफर किसी यातना से कम नहीं रंजीत.सहरसा। पंजाब में धान रोपनी के लिए शुरू हुए पलायन से अमृतसर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस में जगह छोटी पड़ गई है। परिवार और खुद की भूख मिटाने की खातिर पिछले चार दिनों से जनसेवा में क्षमता से पांच गुना अधिक मजदूर यात्री ठंसकर सफर करने को मजबूर हैं। सभी बाईस बोगियों में 10 हजार से अधिक मजदूर यात्रियों की भीड़ से रेलवे को राजस्व सिर्फ एक दिन में 28 लाख के पार पहुंच गया है। वहीं चार दिनोंRead More
