बिहार कथा
बाहुबलियों के भरोसे बिहार : लालू-नीतीश और एनडीए ने उतारे दागी उम्मीदवार
कुमार अभिषेक. पटना बिहार की राजनीति में माफिया का परचम बहुत पहले से लहरा रहा है। आलम यह है कि कोई भी दल उस परचम को नीचे होते नहीं देखना चाहता। ताजा उदाहरण है बिहार विधानपरिषद चुनाव, जहां 24 सीटों पर होने वाली भिड़ंत में जेडीयू-राजद गठबंधन और भाजपा गठबंधन (एनडीए) दोनों ने अपराधियों को टिकट देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। एनडीए के घटक एलजेपी ने जहां एडमिशन माफिया रंजीत डॉन की बीवी को नालंदा से टिकट दिया है, वहीं जेडीयू के विधान पार्षद और भोजपुर के बाहुबलीRead More
नक्सली हिंसा में हर दूसरे दिन तीन की मौत
पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए बिहार को मिले 1अरब 20 करोड़ रुपए दीपक रंजन नई दिल्ली। देश में नक्सली हिंसा की घटनाओं में पिछले 35 वर्षो के दौरान हर दो दिन में औसतन तीन लोग मारे जा रहे हैं। पिछले 35 वर्षो में नक्सली हिंसा में देश में 20 हजार से अधिक लोग मारे गए जिसमें तीन हजार से अधिक सुरक्षा बल के जवान शामिल हैं। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत गृह मंत्रालय के वामपंथ अतिवाद विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1980 से 31 मई 2015 तक देशभरRead More
चुनाव में सुरक्षा की चिंता: हर महीने करवाई जा रहीं सौ गाड़ियां बुलेट प्रूफ
गणेश कुमार मेहता, मुजफ्फरपुर। विधान सभा चुनाव के दौरान सुरक्षा की चिंता नेताओं को सता रही है। यही वजह है वे धड़ल्ले से अपनी गाड़ियां बुलेट प्रूफ कराने के साथ-साथ बुलेट प्रूफ जैकेट खरीद रहे हैं। हालत ए है कि मेरठ स्थित कंपनी में चार महीने से केवल बिहार के ही आर्डर लिए जा रहे हैं। हर महीने औसतन 90 से 100 लक्जरी गाड़ियां बुलेट प्रूफ की जा रही हैं। गौरतलब है कि ए कंपनी गाड़ियों बुलेट प्रूफ बनाने वाली उत्तर भारत की अकेली कंपनी है। बुलेट प्रूफ बनाने केRead More
राजद ने जारी किए प्रत्याशियों के नाम
पटना। बिहार विधानपरिषद की 24 सीटों पर सात जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए राजद ने अपने दस प्रत्याशियों के नाम की रविवार को घोषणा कर दी। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, बिहार विधानसभा में राजद विधायक दल के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी और राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष उदय सम्राट ने आठ जून को कहा था कि ये धर्मनिरपेक्ष दल बिहार विधानपरिषद के 24 सीटों पर सात जुलाई को होने वाला चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे। बिहार विधानपरिषद की इन 24 सीटोंRead More
दूल्हे ने नहीं पहनी धोती तो दुल्हन ने कर दी शादी से ही इंकार, बंधक बने बराती, बाद में शादी
समस्तीपुर। आज के युवा अपनी पारंपरिक वेशभूषा से दूर होते जा रहे हैं। और आधुनिक वेशभूषा खूब अपना रहे है। पर यही आधुनिक वेशभूषा ने दो दिलों के मिलन के बीच दीवार खड़ी कर दी है। कुछ ऐसा ही बिहार के समस्तीपुर जिले में देखने को मिला है। शादी के समय दूल्हे से जब धोती पहनने को कहा गया तो दूल्हा इसको अपना अपमान समझा तो गुस्से में आकर दुल्हन ने शादी करने से ही इंकार कर दी। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हा समेत बारातियों को बंधकRead More
बिहार चुनाव में सोशल मीडिया पर छिड़ेगा संग्राम
पटना। लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी और दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को सोशल मीडिया व अन्य डिजिटल माध्यमों पर प्रचार का फायदा मिला था, जिससे प्रभावित होकर बिहार में होने वाले चुनाव में राजनीतिक पार्टियां इस लोकप्रिय माध्यम का इस्तेमाल करने को बेताब हैं। जनता दल-युनाइटेड (जेडीयू), राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस, लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) और हिंदुस्तानी अवामी मोर्चा आगामी बिहार चुनाव में नेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के प्रयास में अभी से जुट गई हैं। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा भी बिहार में जल्दRead More
लाइन बाजार हाल्ट कमाई में आगे, सुविधा में पीछे
उचकागांव (गोपालगंज)। हथुआ -भटनी रेलखंड के लाइन बाजार हाल्ट की बदहाली यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। आय में आगे होने के बाद भी इस हाल्ट पर सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है। जो सुविधाएं पहले से मौजूद थी, वह अब देखरेख के अभाव में ध्वस्त हो गई हैं। इस हाल्ट के लिए बना प्लेटफार्म हो या लगा चापाकल। सभी की स्थिति दयनीय है। प्लेटफार्म धंस गई है तो लाइन बाजार हाल्ट लिखा साइन बोर्ड भी उखड़ चुका है। यहां लगे एक मात्र चापाकल सेRead More
बिहार में केजरीवाल
श्रवण गर्ग अरविन्द केजरीवाल, केंद्र सरकार के साथ टकराव की राजनीति क्यों कर रहे हैं, और उसके क्या परिणाम निकलेंगे इस सब को लेकर फ़िलहाल केवल अटकलें ही लगाई जा सकती हैं. पर आम आदमी पार्टी की तरफ से जो कुछ भी नज़र आता है वह यह है कि लड़ाई अब बड़ी हो गई है और पीछे हटने में उसे ही नुकसान होगा. आम आदमी पार्टी का दावा है कि दिल्ली की जनता की नज़रों में केजरीवाल सरकार को बेवजह परेशान किया जा रहा है. पर जनता की तरफ सेRead More
बड़ों का खेल बिगाड़ने में तैयार छोटे उस्ताद
पटना. बिहार विधानसभा चुनाव की आहट के साथ राजनीतिक दल जोड़तोड़ में लग गए हैं। बड़े राजनीतिक दल छोटे दलों को अपने साथ रिझाने का प्रयास करने में लगे हैं। बड़े दलों को उनका खेल बिगाड़ने में छोटे दलों की भूमिका बड़ी लगने लगी है। इस भय का ही यह परिणाम है कि बड़े दल छोटे दलों के नेताओं को अपने साथ मिलाने में लगे हुए हैं। बिहार में सत्तारूढ़ जदयू (जनता दल युनाइटेड), कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में गठबंधन हो चुका है। राष्ट्रवादी कांग्रेस और वाम दल कोRead More
शराब के लिए करता है चोरी, इसलिए भाई ने बांध दिए हाथ पांव
बेगूसराय। बेगूसराय में शराब के नशे के कारण रंजीत साव नाम का एक युवक हर रोज अमानवीय प्रताड़ना का शिकार होता है। शराब के लिए वह दुकानों में चोरी करता है, पकड़े जाने पर दुकानदार उसे पीट देते हैं इसके साथ ही नशे में होने पर वह उपद्रव मचाने लगता है। बाजार में उसके साथ मारपीट आम बात है। रंजीत की इन हरकतों से परेशान होकर उसका बड़ा भाई अर्जुन साव उसे रस्सी से बांधकर रखता है। जानवरों की तरह उसके हाथ पांव बांध दिए जाते हैं और इसी हालतRead More
