सउदी में फंसे गोपालगंज के दर्जनभर युवक
गोपालगंज। जिले के दर्जन भर युवक सउदी के दमाम शहर में फंसे हुए हैं। इसकी जानकारी इनके परिजनों ने डीएम को दिए गए पत्र के माध्यम दी है। उन्होंने बताया है कि वे सभी एक कंपनी में कार्य करने के लिए गए थे । दो वर्ष पूर्व जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहनेवाले इन युवकों को जुबैदा सिटी में कार्य के लिए भेजा गया था। कंपनी ने इन सभी युवकों के साथ दो वर्ष का एग्रीमेंट किया था। एग्रीमेंट समाप्त होने के बाद भी इन सभी युवकों को पिछले नौ माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है और काम लिया जा रहा है। वेतन नहीं मिलने के चलते ए युवक भूखे – प्यासे सउदी में फंसे हुए हैं। जिले के गोपालपुर थाने के संगवाडीह देउरवां गांव के अमर देव राम ने इन युवकों के वतन वापसी की गुहार लगाई है। फंसे लोगों में चंदू राम , थावे थाने के वृन्दावन गांव के गणेश राम और जबेद अहमद, उचकागांव थाने के श्यामपुर गांव के माया शर्मा और अच्छेलाल शर्मा व साखे गांव के सच्चिन्द्र पांडेय, फुलवरिया थाने के डुमर नरेन्द्र के ज्योतिष लाल सिंह, हथुआ थाने के रेपुरा गांव के मनोज कुमार राम ,मीरगंज थाने के उजरानाराण गांव के अमजद अली और अजिमुल हक व लाइन बाजार के जिन्ना अली समेत बिहार के अन्य जिलों के युवक इसी कंपनी में फंसे हुए हैं। फंसे युवक चन्दू राम ने घर पर फोन से बताया है कि कंपनी के अफसर न ही रुपए दे रहे हैं और न ही घर जाने के लिए वीजा ही वापस कर रहे हैं। इस संकट से उन्हें उबारा जाए।
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed