बिहार कथा

 

मंडल से बड़ी होगी जनगणना की लड़ाई

पटना। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा है कि जातीय जनगणना की रिपोर्ट प्रकाशित करने की लड़ाई मंडल की लड़ाई से भी बड़ी होगी। यह मंडल से भी बड़ा लंका कांड होगा। मैं लंबी पूंछ बढ़ाकर कल से सड़क पर उतरूंगा। प्रसाद रविवार को पार्टी कार्यालय परिसर में विधि प्रकोष्ठ के राज्यस्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी को चौकन्ना रहने की जरूरत है। देश खतरे में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट देने वालों को देश माफ नहीं करेगा। देश टूट के कगार पर है।Read More


शर्टगन की नसीहत : जीत पर ज्यादा न इतराए बीजेपी

नई दिल्ली। बिहार में विधान परिषद चुनाव के नतीजे देखकर जहां भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान से लेकर आम कार्यकर्ता तक खुश है और आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उत्साही है, वहीं इसी राज्य से ताल्लुकात रखने वाले सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने इस पर तीखा बोलकर आलाकमान के प्रति एक बार फिर से अप्रत्यक्ष रूप से नाराजगी जता दी। जीत के बार जब उनसे आज एक पत्रकार ने पूछा कि आपको कैसा लग रहा है सत्ता के सेमीफाइनल में अच्छी जीत पाकर। शत्रु जी ने फौरन कहा, हमें ज्यादाRead More


बिहार पुलिस में बदलेगा प्रमोशन का नियम, अनपढ़ सिपाही भी बनेंगे हवलदार

पटना। बिहार पुलिस में सिपाही की प्रोन्नति के नियम में बदलाव होगा। सिपाही बिना हवलदार बने एएसआई नहीं बनेंगे। राज्य पुलिस मुख्यालय ने प्रोन्नति में बदलाव से संबंधित प्रस्ताव सरकार को भेजा है। सरकार की मंजूरी के बाद सभी साक्षर सिपाहियों को पहले हवलदार और उसके बाद एएसआई में तरक्की दी जाएगी। फिलहाल बिहार पुलिस में दो तरह के सिपाही हैं। एक साक्षर जो मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सिपाही के पद पर बहाल हुए हैं। दूसरे ह्यअसाक्षरह्ण सिपाही हैं, जिनकी बहाली नन मैट्रिक के आधार पर हुई है।Read More


कश्मीर में तैनात बिहार के सुबेदार को हार्ट अटैक से मौत

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में तैनात सेना के एक जेसीओ की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया, राजौरी में तैनात नायब सूबेदार संतोष कुमार (44) को सीने में दर्द की शिकायत के बाद कल सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अधिकारी ने बताया, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और मरने की वजह दिल का दौरा पड़ना बताया। उन्होंने कहा कि कुमार बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले थे और पिछले 21 वर्षों से सेना में थे।


व्यापमं: बिहार कैडर के आईपीएस करेंगे सीबीआई जांच का नेतृत्व

भोपाल। व्यापमं मामले में बिहार कैडर के 1986 बैच के एक आईपीएस अधिकारी मामले की जांच का नेतृत्व करेंगे। नई दिल्ली में स्थित सीबीआई मुख्यालय में शनिवार को व्यापम की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया। बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी के अलावा, इस एसआईटी दल में सीबीआई के भोपाल जोन के सभी 4 एंट्री करप्शन ब्रांचों से लिए गए इंस्पेक्टर और डीएसपी को शामिल किया जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि हर एक ब्रांच से लगभग 3 से 4 अधिकारी एसआईटी के इस विशेष दल काRead More


विधवा को पड़ोसी से हुआ प्यार, धोखा मिला तो प्रेमी के सामने खुद को जलाया

बिहारशरीफ। प्रेमी की दगाबाजी से आहत होकर एक महिला ने प्रेमी की आंखों के सामने शरीर पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा लिया। बुरी तरह झुलसी हालत में उसे पटना रेफर किया गया। पीड़िता चार बच्चों की मां है। करीब दो साल पूर्व उसके पति की मौत हो चुकी है। घटना सोहसराय थाना क्षेत्र की है। जहां पति की मौत के बाद वह मायके में रह रही थी। पड़ोस के ही सोनू उर्फ सौरभ ने शादी का झांसा देकर उसे अपने प्रेम जाल में फांस लिया। करीब तीन माह तकRead More


समर्थन की चाह में केजरीवाल से नजदीकी बढ़ा रहे नीतीश, पर लालू का दागदार दामन है बाधा

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में कामयाबी हासिल करने के लिए सियासी पार्टियां अभी से अपना दांव आजमाने में जुट गई हैं. जानकारी के मुताबिक, सीएम नीतीश कुमार ने हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से 2 बार मुलाकात करके आप का समर्थन मांगा है. अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस ने यह खबर छापी है. दरअसल, बिहार में विधानसभा का चुनाव सितंबर-अक्टूबर में होने की संभावना है. जेडीयू चाहता है कि उसे इस चुनाव में अपेक्षाकृत साफ-सुथरी आप और इसके संयोजक अरविंद केजरीवाल का साथ मिल जाए. यहRead More


हथुआ में मंदिर पर राजनीति, हिंसक झड़प, कई घायल, चार थाने की पुलिस दे रही पहरा

हथुआ-गोपालगंज। हथुआ के मैनेजरी कोठी परिसर में शुक्रवार को प्राचीन देवी मंदिर की चहारदीवारी निर्माण को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के लोगों में विवाद हो गया। इस विवाद को लेकर दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। जिसमें दोनों पक्ष से महिलाओं सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। दो पक्षों के बीच झड़प की सूचना मिलते ही हथुआ थानाध्यक्ष प्रियव्रत मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण करने में जुट गए। लेकिन इसके बाद भी स्थिति बिगड़ते देख उन्होंने इसी सूचना डीएसपी कमलाकांत को दी।Read More


लालू के क्षेत्र में दरका ‘माय’ समीकरण

सुशील कुमार सिंह, छपरा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की कर्मभूमि रही सारण में एक बार फिर ‘माय’ समीकरण दरक गया। स्थानीय प्राधिकार के विधान परिषद चुनाव में भाजपा बड़े अंतर से जीत गई। यहां विधान परिषद के चुनाव में पहली बार ‘कमल’ खिला है। वैसे तो बिहार विधान परिषद के उपसभापति रहे जदयू उम्मीदवार सलीम परवेज के खिलाफ मतदाताओं में थोड़ी नाराजगी थी और एंटी कमबैन्सी फैक्टरकाम कर रहा था, लेकिन महागठबंधन के आधार वोटों में निर्दलीय प्रत्याशी संजय कुमार ने बड़ी सेंध लगाई। दरअसल संजय कुमार ही वह दूसरेRead More


लड़कियों को छेड़ा, भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

बेगूसराय। यहां लड़कियों को परेशान करने वाले दो मनचलों को गांव के लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। मौत का शिकार हुए दोनों लड़कों का क्रिमिनल बैकग्राउंड था। आरोप है कि इन दोनों मनचलों ने गांव वालों पर गोली भी चलाई जिससे एक आदमी घायल हो गया। इस आदमी को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। बेगूसराय के रामदीरी गांव में दो मनचले अकसर स्कूल जाने वाली लड़कियों को परेशान करते थे। गुरुवार शाम को जब एक लड़की स्कूल से लौट रही थी तो कन्हैया और श्रवण नाम के इन मनचलोंRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com