विधवा को पड़ोसी से हुआ प्यार, धोखा मिला तो प्रेमी के सामने खुद को जलाया

fire atmadahबिहारशरीफ। प्रेमी की दगाबाजी से आहत होकर एक महिला ने प्रेमी की आंखों के सामने शरीर पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा लिया। बुरी तरह झुलसी हालत में उसे पटना रेफर किया गया। पीड़िता चार बच्चों की मां है। करीब दो साल पूर्व उसके पति की मौत हो चुकी है। घटना सोहसराय थाना क्षेत्र की है। जहां पति की मौत के बाद वह मायके में रह रही थी। पड़ोस के ही सोनू उर्फ सौरभ ने शादी का झांसा देकर उसे अपने प्रेम जाल में फांस लिया। करीब तीन माह तक उसे झांसे में रखा और यौन शोषण करता रहा। इधर वह उससे कन्नी काटने लगा था। वह किसी और लड़की से शादी रचाने जा रहा है। शुक्रवार की सुबह सोनू अपने घर की छत पर था। उसे देखकर पीड़िता भी छत पर चली गई और उसकी आंखों के सामने शरीर पर किरासन छिड़क कर आग लगा ली।






Comments are Closed

Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com