बिहार कथा

 

शहाबुद्दीन ने कहा, मुझे समझ में नहीं आता कि मेरी गलती क्या है?

सीवान। सीवान में चार बजे एमएलसी चुनाव में भाजपा की जीत होते ही शहाबुद्दीन ने फेसबुक पर अपनी मन की बात कह डाली। वे कार्यकर्ताओं से ज्यादा अपने लोगों से दु:खी नजर आए। चार बजकर दस मिनट पर जेल में बंद मो. शहाबुद्दीन ने फेसबुक पर कहा – गुड ऑफ्टर नून फ्रेंडस आज मैं दुनिया का सबसे दुखी व बदनसीब महसूस करता हूं। बहुत सारी मुश्किल व मुसीबतें हमारे साथ आईं पर मैं अपने आपको इस तरह कमजोर कभी भी महसूस नहीं किया क्योंकि उम्मीद रहती थी कि हमारे लोगRead More


क्या नीतीश के बिछाए जाल से भाजपा की योजनाओं पर फिरेगा पानी?

बद्री नारायण बिहार के चुनाव प्रचार का माहौल बनने लगा है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू, राष्ट्रीय जनता दल एवं कांग्रेस के महागठबंधन एवं भाजपा दोनों अपने प्रचार की रणनीति बनाने में जुट गए हैं.डिजिटलीकरण, मोबाइल फोन और इंटरनेट के बढ़Þते उपयोग प्रभाव को देखते हुए नीतीश ने खासकर उन युवाओं के साथ जुड़ने की कोई कसर नहीं छोड़ी है, जो वोट बैंक का एक प्रमुख हिस्सा है. जबकि भाजपा भी ऐसे मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. बहुत हुआ जुमलों का वार, फिर एकRead More


मधुबनी में अपराधी के घर धमाका, छपरा में पुलिस वालों पर गिरी छत

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले में आज एक घर में शक्तिशाली बम विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसके परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जयनगर पुलिस थाना के प्रभारी :एसएचओ: रोशन कुमार ने बताया कि बरही गांव में राम स्वारथ यादव :45: के घर में आज सुबह बम फटने के कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उसके परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। एसएचओ ने बताया कि उन्हें संदेह है कि या तो बम को घर मेेंRead More


लालू] नीतीश के गठबंधन पर भारी पड़ा NDA, BJP ने बाजी मारी, 24 में से 12 सीटों पर किया कब्जा

 पटना. बिहार विधानपरिषद चुनाव के 24 में से 23 सीटों पर नतीजे आ गए हैं. एनडीए ने इस चुनाव में बाजी मार ली है. 24 में से 12 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा किया है, जबकि उसकी सहयोगी राम विलास पासवान की पार्टी एलजेपी के खाते में एक सीट आई. अभी मुंगेर सीट का नतीजा आना बाकी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के खाते में 5 ही सीटें आईं, जबकि लालू प्रसाद की राष्ट्रीय जनता दल पार्टी को 3 सीटें नसीब हुईं. कांग्रेस को सिर्फ एक सीट पर जीतRead More


प्रेम विवाह करने पर बहन को काट डाला

शेखपुरा। बिहार के शेखपुरा में प्रेम विवाह करने पर गुस्साए भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी। दो दिन पहले बहन ने कोर्ट में अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली थी। परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। घटना कासी बिगहा गांव की थी। गुरुवार को किरण ससुराल में अकेली थी। उसी दौरान उसका भाई राजा मांझी आ धमका। कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसने किरण की हत्या कर दी। वारदात के बाद राजा फरार हो गया। एसपी धीरज कुमार ने बताया कि तीन वर्ष से गांव के राजाRead More


नीतीश का एलान, अगली बार बनी सरकार को बंद होगी शराब, मांझी ने बताया चुनावी हथकंडा

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को एलान किया है कि अगली बार उनकी सरकार बनी तो बिहार में शराब बंद कर दी जायेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें जितना समझ में आया उन्होंने पिछले नौ सालों में काम किया है. अब आगे क्या होना चाहिए वह जानना चाहते हैं. इसके लिए बढ़ता रहे बिहार कार्यक्रम शुरू करने जा रहे हैं. सीएम ने कहा कि बिहार में हमने शिक्षा पर जोर दिया. इसके लिए पोशाक योजना, साइकिल योजना समेत अनेक योजनाओं को शुरू किया गया जिससे स्कूलों में छात्रओं कीRead More


मंत्रियों व विधायकों से रंगदारी मांगने वाला निकला प्रिंसिपल

पटना। मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों से रंगदारी मांगने वाला कोई कुख्यात अपराधी नहीं बल्कि मध्य स्कूल का प्रभारी प्रिंसिपल निकला। मधेपुरा के सिंघार मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रिंसिपल निरंजन कुमार भगत उर्फ बबलू मास्टर को पुलिस ने दो साथियों के साथ दबोच लिया है। उनके कब्जे से तीन मोबाइल, 17 सिम कार्ड के साथ विभिन्न मंत्रियों, विधायकों, सरकारी अधिकारियों के फोन नम्बर, कई व्यक्तियों के फोटो, वोटर आईकार्ड और एकाउंट नम्बर मिले हैं। तीनों की गिरफ्तारी के बाद बिहार पुलिस ने राहत की सांस ली है। एडीजी मुख्यालयRead More


मीरगंज से बिहार-यूपी समेत कई राज्यों में भेजे जाते थे नकली स्टांप

गोपालगंज : मीरगंज में नकली स्टांप छपाई के ठिकानों पर छापेमारी के बाद कई और अहम खुलासे पुलिस ने किये हैं. छापेमारी के दौरान बरामद नकली स्टांप 16 लाख तक पहुंच चुके हैं. गिरफ्तार दोनों युवकों ने पुलिस के समक्ष चौकानेवाला खुलासा किया है. मीरगंज में बने जाली स्टांप का कारोबार बिहार-यूपी समेत कई राज्यों में चलता था. जाली स्टांप के कारोबार का मुख्य सरगना पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. उधर, मीरगंज पुलिस ने गिरफ्तार धंधेबाजRead More


बिहार में कमल खिलाने की कठिन कसरत

अमिताभ श्रीवास्तव. पटना आम चुनावों के पहले चरण के मतदान के कुछ दिन पहले, पिछले साल वसंत में बिहार बीजेपी के एक वरिष्ठ रणनीतिकार से अमित शाह को जमीनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया. शाह तब उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी थे. बिहार के उस नेता ने कुछ दार्शनिक अंदाज में कहा, ह्लहम चाहें तो यह सोचकर खुश हो लें और अपनी पीठ थपथपाएं कि अपने वोट को सुरक्षित करने के लिए हमने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी. लेकिन बड़ी सचाई यही है कि लोग पहले ही तय कर चुकेRead More


मीरगंज में छह लाख के जाली स्टाम्प मिले, दो गिरफ्तार

फुलवरिया (गोपालगंज)। जाली नन जूडिशियल स्टाम्प छाप कर धंधा करनेवाले एक अंतर प्रांतीय रैकेट का खुलासा 6 जून को मीरगंज पुलिस ने किया। इस धंधे से जुड़े दो लोग गिरफ्तार किए गए। इनके पास से करीब छह लाख रुपए के जाली नन जूडिशियल स्टाम्प मिले हैं। बताया गया है कि मीरगंज थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हरखौली मुहल्ले के एक मकान से जाली स्टाम्प छापने का अवैध धंधा संचालित हो रहा है। इस सूचना के बाद मीरगंज थानेदार संतोष कुमार, दारोगा प्रकाश कुमार, जमादार रामविनय सिंह वRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com