बिहार कथा

 

बिहार की 5 बेटियों को विदेशी दंपति ने लिया गोद

91 बच्चे लिए गए गोद अनुपम कुमारी पटना। महज दो साल की मीनाक्षी और अंजली पर कुदरत की नाराजगी ऐसी हुई कि अपनों ने भी किनारा कर लिया. जन्म से नि:शक्त होने के कारण घरवालों ने अपनाने से इनकार कर दिया। पर, किस्मत का करिश्मा ऐसा की इन्हें अपनाने के लिए सात समंदर पार की दूरी भी कम पड़ रही है। जी हां, इस साल मीनाक्षी और अंजली समेत कुल पांच बच्चियों को विदेशी दंपतियों ने गोद लिया है। ये पांचों बच्चियां नि:शक्त हैं। इन्हें माता-पिता के साथ समाज नेRead More


बिहार की राजनीति :रास्ता इधर से है

प्रेम कुमार मणि, वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक राजद ने विगत चुनाव में 101 सीटें लड़कर 80 सीटें हासिल कीं। विधायक दल के नेता तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री के रूप में सरकार में हैं। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पूरी ईमानदारी से गठबंधन धर्म का पालन किया। चुनाव के दरम्यान ही उन्होंने बार-बार घोषणा की कि हमारे दल की सीटें ज्यादा आएंगी, तब भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे। जनतांत्रिक रिवाजों के हिसाब से तो राजद को मुख्यमंत्री पद मिलना चाहिए था। लेकिन लालू प्रसाद ने राजनीतिक उदारता और ईमानदारी का परिचयRead More


गोपालगंज जिला परिषद अध्यक्ष के पति विजय सिंह व उनके छोटे भाई संजय सिंह को उम्रकैद

21 सितम्बर 1994 को पोखर से मछली पकड़ने को लेकर विवाद में हुई थी हत्या बिहार कथा गोपालगंज। गोपालगंज जिले की एक अदालत ने वर्ष 1994 में दो लोगों की हत्या के मामले जिला परिषद अध्यक्ष संध्या देवी के पति विजय सिंह तथा उनके छोटे भाई एवं विजयीपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख संजय सिंह को आज उम्रकैद एवं दस-दस हजार रुपए अर्थदंड तथा 27 शस्त्र अधिनियम के तहत तीन-तीन वर्ष की सजा एवं पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी। सरकारी वकील देव वंश उर्फ अनुगिरी ने बताया कि अपरRead More


(Untitled)

<a href=”http://checkpagerank.net/” title=”Check PageRank” target=”_blank”><img src=”http://checkpagerank.net/pricon.php?key=85ebb7361e895053ff5d1c28fc6972ef&t=0″ width=”70″ height=”20″ alt=”Check Page Rank” /></a>


(Untitled)

<a href=”http://checkpagerank.net/” title=”Page Rank Checker” target=”_blank”><img src=”http://checkpagerank.net/pricon.php?key=85ebb7361e895053ff5d1c28fc6972ef&t=1″ width=”88″ height=”31″ alt=”Check Page Rank” /></a>


जंगलराज नहीं, दिल्ली के कारण गठबंधन में गांठ!

बिहार कथा. नई दिल्ली। भाजपा के खिलाफ बिहार का सियासी प्रयोग पावर आने के साथ ही खिंचाव महसूस करने लगा है। राजद, कांग्रेस और जदयू के नेताओं ने महागठबंधन का ईजाद हालांकि आमचुनाव से पहले नई राजनीतिक इबारत लिखी थी। राजद के ‘जनाजे’ से पनपे जदयू के नेताओं ने पुराने बैर भुलाकर साथ-साथ चलने की कसम खाई। मगर, यह कसम अब टूटती नजर आ रही है। राज्य की खराब होती कानून व्यवस्था पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद बिदके तो जदयू नेताओं को रास नहीं आया। राज्य की कमान नीतीश कुमारRead More


सीवान जिले की पहली ग्रेजुएट महिला थीं शैलजा

स्मृति शेष : डॉ अमित कुमार मुन्नू सीवान : संस्कृत-हिंदी एवं भोजपुरी की सुधी लेखिका एवं कवयित्री स्व श्रीमती शैलजा कुमारी का जन्म 19 अक्तूबर, 1927 को हुआ. श्याम किशोर श्रीवास्तव एवं सुभद्रा देवी की संतान शैलजा जी के पिता स्व श्याम किशोर श्रीवास्तव उर्दू एवं फारसी के मूर्धन्य विद्वान एवं शायर थे, जबकि इनके अग्रज स्व मणि शंकर श्रीवास्तव हिंदी के कवि होने के साथ-साथ समालोचक भी थे. इनका जन्म एक साहित्यिक परिवार में हुआ. इनका विवाह भी सीवान जिलान्तर्गत दिघवालिया ग्राम के एक शिक्षित प्रतिष्ठित एवं जमीदार परिवारRead More


बस एक इक्जाम दो और सरकारी नौकरी लो!

बिहार में सरकारी सेवाओं में बहाली के लिए अब एक ही लिखित परीक्षा पटना। सरकारी सेवाओं में राजपत्रित व अराजपत्रित पदों पर बहाली के लिए अब एक ही लिखित परीक्षा होगी। बहाली की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए राज्य सरकार ने आयोग को इस पर विचार करने को कहा है। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंक और च्वाईस के आधार पर विभिन्न पदों पर चयन किया जाएगा। जबकि डॉक्टर, इंजीनियर व कृषि व तकनीकी सेवा में साक्षात्कार के आधार पर ही बहाली होगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद कक्षRead More


गोपालगंज, सिवान, छपरा, मोतिहारी के 65 मजदूर फंसे हैं इरान में

सीवान। करीब दो महीने पहले गोपालगंज, सिवान, छपरा समेत बिहार के कई जिले व पड़ोसी राज्य के जिला देवरिया से करीब दो माह पूर्व रोजी-रोटी के लिए देश छोड़ ईरान गए मजदूर भुखमरी के कगार पर हैं( इन मजदूरों को दो दिनों से न भोजन मिला है और न उनका वेतन। जैसे-तैसे वे लोग मोबाइल के जरिए अपने परिजनों से बात कर हाल-चाल दे रहे है। परिजनों के मुताबिक तीन नवंबर को ही रघुनाथपुर व आंदर प्रखंड के दर्जनों मजदूर गए थे. फंसे हुए मजदूरों की संख्या करीब 65 है,Read More


5 किलो धान की चोरी: 17 साल से चल रहा है केस, 2 मरे, 250 जा चुके जेल

मंगलेश तिवारी आरा. ये दिलचस्प मामला है सिर्फ पांच किलो धान की चोरी का। आपको जानकर भले ही ताज्जुब हो, पर पिछले 17 साल से इस चोरी का केस चल रहा है और मामले में अबतक 250 लोग जेल जा चुके हैं। जबकि, विवाद में दो की जान भी जा चुकी है। 18 फरवरी 1998 को बिहार के आरा जिले के एक गांव में हुई इस चोरी में विवाद के बाद पुलिस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई थी। पसौर गांव के अयोध्या सिंह के खलिहान से पांचRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com