गोपालगंज, सिवान, छपरा, मोतिहारी के 65 मजदूर फंसे हैं इरान में
सीवान। करीब दो महीने पहले गोपालगंज, सिवान, छपरा समेत बिहार के कई जिले व पड़ोसी राज्य के जिला देवरिया से करीब दो माह पूर्व रोजी-रोटी के लिए देश छोड़ ईरान गए मजदूर भुखमरी के कगार पर हैं( इन मजदूरों को दो दिनों से न भोजन मिला है और न उनका वेतन। जैसे-तैसे वे लोग मोबाइल के जरिए अपने परिजनों से बात कर हाल-चाल दे रहे है। परिजनों के मुताबिक तीन नवंबर को ही रघुनाथपुर व आंदर प्रखंड के दर्जनों मजदूर गए थे. फंसे हुए मजदूरों की संख्या करीब 65 है, जिसमें सीवान, छपरा, गोपालगंज, मोतिहारी, पूर्वी चंपारण व देवरिया जिले के मजदूर हैं.
प्रखंड के कजरासन निवासी हंसनाथ यादव के पुत्र नीतीश कुमार ने फोन पर बताया कि हम लोगों के ही समूह के एक मजदूर जो असांव थाना क्षेत्र के नारायणपुर टोला निवासी शेषनाथ यादव के पुत्र राजू यादव की मौत नौ दिसंबर को क्रेन की कुप्पी गिरने से हो गई, जिसकी पुष्टि मृतक के भाई गुड्डू यादव ने की है, जो उसी कंपनी में काम करता है़ कंपनी मालिक द्वारा तरह-तरह की यातनाएं भी दी जा रही हैं, साथ ही धमकी भी़ कंपनी मालिक शव को भारत भेजने में भी आनाकानी कर रहा है़ वहीं नीतीश ने बताया कि हम लोगों के पास रहा-सहा पैसा भी खत्म हो गया है.
कंपनी मालिक द्वारा भोजन भी बंद कर दिया गया है़ इरान में फंसे होने की सूचना मजदूरों के परिजनों को मिलने पर परिवार में सन्नाटा छाया हुआ है़ मजदूर राजपुर निवासी रवींद्र यादव की पत्नी इंदु देवी बताती हैं कि उनको गए हुए मात्र दो माह ही हुए है़ फोन से बात हो रही है, वे लोग काफी परेशानी में हैं . कंपनी द्वारा भोजन व वेतन रोक दिए जाने से वे लोग लाचार हो गए है़ं नरहन निवासी जयराम चौहान की पत्नी तारा देवी ने बताया परिवार की स्थिति बहुत खराब होने के वजह से वे विदेश गए़ क्रेन आॅपरेटर का काम करने गए है़ं भोजन नहीं मिलने से वे काफी परेशानी में हैं. वहीं नरहन के रामानंद चौधरी व शंभु पटेल के परिजनों ने भी इंरान में फंसे मजदूरों की समस्या बताते हुए उनको सकुशल वापस बुलाने की मांग सरकार से की है. आंदर प्रखंड के असांव निवासी रवींद्र साह, गुड्डू यादव, इंद्रजीत साह, धर्मेंद्र साह सहित दर्जनों लोग सीवान जिले के फंसे हुए है़ं सभी मजदूर स्वदेश लौटना चाहते है़
Related News
Pin Up Casino Azərbaycan: mobil tətbiq vasitəsilə təhlükəsiz oyun
Onlayn qumar dünyası son illərdə sürətlə inkişaf edir və oyunçular üçün yeni imkanlar sadəcə birRead More
Pin Up Casino Azərbaycan: mobil tətbiq vasitəsilə təhlükəsiz oyun
Onlayn qumar dünyası son illərdə sürətlə inkişaf edir və oyunçular üçün yeni imkanlar sadəcə birRead More

Comments are Closed