बिहार कथा

 

बिहार में राज्यसभा सीटों को लेकर हर दल में पेंच

राजेश कुमार ओझ पटना. बिहार में राज्यसभा सीटों को लेकर सियासी पेंच फंस गया है। इसको लेकर सबसे ज्यादा मशक्त जदयू को करनी पड़ रही है। जुलाई में पार्टी के पांच सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, लेकिन जदयू के हिस्से दो ही सीट हैं। इन सीटों पर राजद और भाजपा के नेताओं की नजर है। राजद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव नीतीश सरकार में अपने दोनों बेटों तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव को मंत्री बनवाने के बाद अपनी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती को राज्य सभाRead More


(Untitled)


बिहार में जाली नोटों का जाल

9.5 लाख रुपए कीमत के जाली नोट बरामद, सात तस्कर गिरफ्तार बेतिया-मोतिहारी/पटना। बिहार के पश्चिम चंपारण और गया जिला में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रविवार को 9.5 लाख रुपए कीमत के जाली नोट बरामद किए हैं और इस सिलसिले में सात तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बेतिया के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने बताया कि एनआईए से प्राप्त जानकारी के आधार पर पड़ोसी जिला पूर्वी चंपारण जिला के पुलिस उपाधीक्षक (सदर) पी के रावत के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम ने मंझौलिया थाना अंतर्गत बखरियाRead More


पंचायत चुनाव से पहले कैंप लगाकर होगी शिक्षकों की बहाली

पटना। बिहार के शिक्षामंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि पंचायत चुनाव के पहले कैंप लगाकर पूरे प्रदेश में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए वरिष्ठ नेताओं एवं विभाग के आलाधिकारियों के साथ जल्द बैठक की जाएगी। राज्य सरकार उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति के लिए कटिबद्ध है। श्री चौधरी रविवार को भारतीय नृत्यकला मंदिर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व उर्दू तहरीक के मीर-ए-कारवान अल्हाज गुलाम सरवर और उनकेRead More


मछली-भात खाया और लूट लिया

कुचायकोट (गोपालगंज) : चोरी करने की नीयत से घर में घुसे चोरों ने पहने किचेन में रखी मछली और चावल को बैठ कर खाया. खा-पी कर घर से लाखों रुपए की संपत्ति समेट कर चलते बने. इससे पहले चोर दो घरों में घुसे. दोनों घरों को खंगालने के बाद शराफत दिखाते हुए बिना चोरी किए निकल गए. चोरों ने बाद में दूसरे गांव में जाकर दस लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली. चोरी की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. चोरों की बाइक गांव केRead More


गोपालगंज के भोरे में मंदिर में पूजा करने पर दलित को रॉड से पीटा

गोपालगंज। जिले के भोरे थानाक्षेत्र के जोड़ावन छापर गांव में दबंगों ने एक दलित दंपति को हनुमान मंदिर में पूजा करने से रोक दिया। दंपति ने इस फरमान मानने से इंकार कर दिया और मंदिर में पूजा-पाठ शुरू कर दी। इससे बिफरे दबंगों ने लोहे की रॉड से दोनों की पिटाई कर दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में दोनों का इलाज कराया। बताया जाता है कि सूचना के बावजूद पुलिस ने इस मामले से किनारा किया, तो दंपति ने कोर्ट में शिकायतRead More


सीवान में दरौंदा की महिला प्रमुख से मांगी पांच लाख की रंगदारी

राजेश कुमार राजू सीवान। जिले के दरौंदा प्रखंड प्रमुख रीता देवी से अपराधियों ने पांच लाख की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं मिलने पर प्रमुख व उसके पति विनय सिंह की हत्या की धमकी दी गई है। अपराधियों ने प्रमुख के मोबाइल नंबर पर कई बार कॉल कर धमकी दी है। इससे प्रखंड प्रमुख समेत उसके परिवार के अन्य सदस्य दहशत में आ गए हैं। इस संबंध में जब थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने शनिवार की देर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि अभी मैं क्राइम मीटिंग में गया हूं।Read More


(Untitled)


पुलिस वाले की रिवॉल्वर छीनी, गोलियों से भून डाला

   हाजीपुर. वैशाली जिले के वैशाली थाने में पदस्थापित एक एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एएसआई का शव शनिवार की सुबह हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के मनुआ चंवर से बरामद किया गया। ग्रामीणों ने सबसे पहले शव को देखा और सदर थाने की पुलिस को सूचना दी। मृतक एएसआई अशोक कुमार यादव मूल रूप से बिहार के बक्सर जिले के धंसोई थाने के छप्थि गांव के रहने वाले स्व. रामदुलार सिंह के पुत्र थे। उनका शव पुलिस वर्दी में था और उनकी सर्विस रिवाल्वर गायब है। संभावना जताईRead More


भाई-बहन चलाते थे सेक्स रैकेट, विदेशों से भी पटना बुलवाते थे लड़कियों को

पटना। महानगरों की तर्ज पर पटना में चल रहे एक एस्कॉर्ट सर्विस का पुलिस ने शुक्रवार को भंडाफोड़ किया। आशियाना-दीघा रोड का निवासी साहिल असरफ और उसकी बहन इस रैकेट की संचालक हैं। आरोपी भाई-बहन स्टूडेंट और अच्छे घरों की लड़कियों से भी जिस्मफरोशी कराते थे। – ‘पटना कॉल गर्ल्स सर्विस’ और ‘एस्कॉर्ट सर्विस’ नाम की कंपनी द्वारा सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। इसमें विदेशों से भी लडकियां मंगवाकर दी जाती थीं. – कंपनी की वेबसाइट पर लड़कियों के फोटो और फोन नं. दिखते हैं। कॉल करने पर संचालकRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com