पंचायत चुनाव से पहले कैंप लगाकर होगी शिक्षकों की बहाली
पटना। बिहार के शिक्षामंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि पंचायत चुनाव के पहले कैंप लगाकर पूरे प्रदेश में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए वरिष्ठ नेताओं एवं विभाग के आलाधिकारियों के साथ जल्द बैठक की जाएगी। राज्य सरकार उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति के लिए कटिबद्ध है।
श्री चौधरी रविवार को भारतीय नृत्यकला मंदिर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व उर्दू तहरीक के मीर-ए-कारवान अल्हाज गुलाम सरवर और उनके उर्दू आंदोलन के सहयोगियों की याद में कारवान-ए-उर्दू, बिहार की ओर से तकरीब यौम-ए-उर्दू का आयोजन किया गया था। श्री चौधरी ने कहा कि शिक्षा विभाग को समझना बहुत मुश्किल है।
शिक्षा के सुधार को लेकर जैसे ही कार्रवाई शुरू की जाती है, विभिन्न प्रकार के शिक्षक संघ व कुछ लोग इसके पीछे पड़ जाते हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सामाजिक आंदोलन की जरूरत है। 18 जनवरी को कुलाधिपति की अध्यक्षता में कुलपतियों की बैठक प्रस्तावित है, इसमें कुछ बड़े व ठोस निर्णय लिए जाएंगे।
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ. अब्दुल गफूर ने प्रोजेक्ट स्कूल में उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति व मदरसों में वेतन भुगतान की समस्या को दूर करने तथा तालिमी मरकज के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की आवश्यकता जताई। कार्यक्रम के अध्यक्ष विधायक इलियास हुसैन ने उर्दू को बचाने व मुसलमानों को शिक्षा व रोजगार से जोड़ने की बात कही। संचालक व कारवाने उर्दू के संयोजक प्रो. गुलाम गौस ने केंद्र व राज्य सरकार के समक्ष 19 मांगें रखी। कला संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम, पूर्व विधान पार्षद आजाद गांधी, पूर्व विधायक निहालुद्दीन भी मौजूद थे। मुंगेर के मोहम्मद इस्तेयाक कमाल को गुलाम सरवर शहाफती अवार्ड दिया गया। प्रो. महमूद नसबी, जावेद अख्तर, मो. नुजरूद्दीन, हसन नवाब हसन, जयप्रकाश बादल, मास्टर सलीम राईन को विभिन्न पुरस्कारों दिए गए।
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More


Comments are Closed