बिहार कथा
होली का मुहूर्त : 23 मार्च को तड़के 3.20 से 5.58 बजे तक होलिका दहन, गुरुवार को होली,29 को बुढुवा होली
होलिका दहन 23 मार्च को तड़के होगा. होली 24 मार्च को मनायी जायेगी. डॉ सुनील बर्मन के अनुसार 22 को व्रत की पूर्णिमा है. 23 को स्नान दान की पूर्णिमा है. उन्होंने कहा कि 22 को दिन के 2:30 बजे पूर्णिमा लग रहा है, जो बुधवार को दिन के 04:08 बजे तक है. बुधवार 23 मार्च को तड़के 3.19 बजे तक भद्रा है. इसके बाद होलिका दहन होगा. 23 को स्नान दान की पूर्णिमा होने के कारण 24 मार्च को होली मनायी जायेगी, क्योंकि होली चैत्र मास के प्रतिपदा तिथिRead More
मशरूम की खेती से बनाई पहचान, अब प्रधानमंत्री मोदी करेंगे सम्मानित
जीतेन्द्र कुमार झा.जमुई। मशरूम की खेती से अपनी अगल पहचान बनाने वाले जमुई के युवक मोहन प्रसाद केशरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सम्मानित करेंगे। 9 अप्रैल को दिल्ली में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा आयोजित लीडरशिप मीट में सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान के लिए बिहार से दो लोगों का चयन किया गया है जिनमें जमुई के मोहन व दरभंगा की पुष्पा झा हैं। जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत केबाल गांव निवासी मोहन प्रसाद केशरी 2010 से मशरूम की खेती कर रहे हैं। उन्होने मशरूम की खेती केRead More
बिजली मंगाई, फिर अस्पताल खुलवाया, अब लड़ रहा शुद्ध पानी की लड़ाई
19 साल की उम्र में ही लड़ रहे भ्रष्टाचार से , आजाद सोशल सोल्जर संस्था भी बनाई इंटर की पढ़ाई के दौरान छेड़ी लड़ाई अमन कुमार सिंह. छपरा। हौसला बुलंद हो तो कुछ भी असंभव नहीं। मढ़ौरा के भुआलपुर आजादचक निवासी 24 साल के आलोक रंजन ने इसी बूते गांव में जरूरी सुविधाओं की लड़ाई लड़ी और सूरत बदल दी। गांव में पहले बिजली मंगाई, फिर अस्पताल खुलवाया। फिलवक्त शुद्ध पेयजल के लिए संघर्षरत हैं। 19 साल की उम्र में ही भ्रष्टाचार से लड़ने के मकसद से आलोक ने आजादRead More
बिहार में सशक्त हो कर उभर रही महिलाएं व मुसलमान
बिहार में 15 वर्षों से नियमित रूप से पंचायत चुनाव हो रहे हैं.डेढ़ दशक के इस सफर में महिलाएं और अति पिछड़े मुसलमान राजनीतिक रूप से बहुत सशक्त होके उभरे हैं. इशार्दुल हक पूर्वी चम्पारण के दरपा पंचायत में सुहैल मंसूरी पंचायत चुनाव के लिए ताल ठोक चुके हैं. वह अपनी संभावित जीत का जो समीकरण समझाते हैं वह अतिपिछड़ों को मिले आरक्षण पर आधारित है.अति पिछड़ों के लिए इस पंचायत को आरक्षित कर देने के कारण सुहैल मंसूरी को कोयरी, कुर्मी और यादव जैसी पिछड़ा वर्ग अनुसूची-2 की सशक्तRead More
बिहार की मछलियां बढ़ा रहीं बंगाल का जायका
दीपक कुमार.खगड़िया. कोसी और बागमती की मछलियां अगर खाने की थाली में हो तो क्या कहना। मछलियों की छोटी वेरायटी और उसे पकाने की कई तकनीक उसके स्वाद को और बढ़ÞÞा देती है। शायद इसीलिए खगड़िया की मछलियों की मांग बंगाल, असम सहित बांग्लादेश तक है। यहां छोटी मछलियां जैसे पोठिया, इचना, गरैय, कैंची, कौआ, चंदा, पलवा व पतासी को धूप में सुखाते हुए देख सकते हैं। दरअसल इन मछलियों को देसी फूड प्रोसेसिंग की तकनीक से सुखाकर बाहर भेजा जाता है। इनकी मांग बांग्ला भाषी क्षेत्रों में काफी अधिकRead More
दिग्गजों की पत्नियां व उच्च शिक्षाधारी भी चुनावी अखाड़े में
जलालपुर. सारण के जलालपुर ब्लॉक के पंचायत चुनाव के लिए हुए नामांकन के बाद चुनावी अखाड़े में उतरे योद्धाओं ने पंचायत चुनाव को रोचक बना दिया है। कहीं-कहीं से दिग्गज मुखिया की पत्नियां चुनावी समर में उतरी हैं तो किसी पंचायत में उच्च शिक्षाधारियों के बीच जंग होने से मुकाबला दिलचस्प बन गया है। किशुनपुर पंचायत के मुखिया तारकेश्वर सिंह की पत्नी रामवती देवी,पूर्व मुखिया रामेश्वर सिंह की पत्नी देवंती देवी और रमण सिंह की पत्नी रिंकी देवी चुनावी समर हैं। मुखिया तारकेश्वर सिंह की पत्नी रामवती देवी सीवान जिले केRead More
बिहार में विधायकों पर उपहारों की बरसात
विधायकों को विभिन्न विभागों से मिले मोबाईल फोन, माईक्रोवेव ओवेन, सूटकेस जैसे महंगे तोहफे बिहार कथा, पटना। पटना। बिहार विधानमंडल के बजटीय सत्र के दौरान विभिन्न विभागों से दोनों सदनों के सदस्यों को महंगे तोहफे यथा मोबाइल फोन, माईक्रोवेव ओवेन, सूटकेस दिए जाने से प्रदेश की नीतीश कुमार सरकार की आलोचना हो रही है। बिहार विधानमंडल में शिक्षा विभाग की ओर से दोनों सदनों के सदस्यों को उपहार स्वरूप माईक्रोवेव दिए गए। चाहे वह सत्ता पक्ष या विपक्ष हो बजट सत्र के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा विधायकों और विधान पार्षदोंRead More
छत्तीसगढ़ में थी पैर काटने की तैयारी, बिहार ने दी संजीवनी
छत्तीसगढ़ में विशेषज्ञ करते रहे पैर काटने की बात, दरभंगा में 20 दिन में ही हो गया चमत्कार अंबु शर्मा. दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) बिहार कथा. छत्तीसगढ़ के बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा ने पैर काटने की तैयारी कर ली थी, आवश्यकता थी सिर्फ पत्नी के सहमति के लिए दस्तख्त की। अचानक ख्याल आया गृहग्राम जाएं और एक बार वहां इलाज करवा लें और चल दिए बिहार के दरभंगा के एक अस्पताल। 20 दिन में ऐसा कमाल हो गया कि ना तो पैर काटने की नौबत आई और ना ही ज्यादा पैसे खर्चRead More
जेलर को गिरफ्तारी के बाद हाजत में नहीं रखने पर भड़के नीतीश, दारोगा सस्पेंड
पटना-किशनगंज : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक किशोरी के साथ प्रेमालाप के मामले गिरफ्तार किशनगंज जिला कारा के निलंबित और गिरफ्तार जेल अधीक्षक कृपा शंकर पाण्डेय को थाना हाजत में नहीं रखकर उन्हें बाहर रखे जाने पर सदर थाना अध्यक्ष आफताब आलम को तुरंत निलंबित किये जाने का निर्देश राज्य के पुलिस महानिदेशक को दिया. बिहार विधानसभा स्थित अपने कक्ष में मीडिया में आयी खबरों के सार के अवलोकन के दौरान इस मामले पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक पी. के. ठाकुर को फोन परRead More
दिल्ली एम्स के होस्टल में मिली बिहार के डॉक्टर की लाश
बिहार कथा नई दिल्ली। एम्स के एक डॉक्टर का शव छात्रावास में उसके कमरे से संदिग्ध अवस्था में आज मिला। कहा जाता है कि डॉक्टर मादक पदार्थों का नशा करता था। वह मूल रूप से बिहार के वैशाली जिले का रहने वाला था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज बताया कि डॉक्टर की पहचान मेडिसिन विभाग के जूनियर रेजिडेंट कुमार कुणाल (34) के रूप में हुई है। उनका शव मस्जिद मोठ स्थित संस्थान के छात्रावास के कमरा नंबर 602 में मिला। अधिकारी ने बताया, शव बिस्तर पर पड़ा मिलाRead More
