बिहार कथा

 

सात दिन अरब में रुका, जिंदगी बन गई जहन्नुम

मैं सात वहां रुका, जिंदगी जहन्नुम बन गई। यह कहना है सऊदी से लौटे बहराइच निवासी ताहिर का। वे ड्राइवर की जॉब के लिए वीजा लेकर वहां गए थे। सऊदी से लौटे ताहिर, इमरान और वहां काम कर रहे रामेंद्र ने बताई दर्दनाक दास्तां… बिहार कथा. लखनऊ/पटना। बहराइच के ताहिर बताते हैं, मैं सिर्फ सात वहां रुका था, लेकिन जिंदगी जहन्नुम बन गई थी। वह ड्राइवर की जॉब के लिए वीजा लेकर सऊदी पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्हें लगा कि गलत फैसला ले लिया। गए लोगों को रिसीवRead More


कीर्ति आजाद पर डोरे डाल रही केजरीवाल की पार्टी!

बिहार कथा. नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी अब भाजपा के निलंबित बिहार के सांसद कीर्ति आजाद पर डोरे डाल रही है। कोशिश यह है कि बागी सुर अपनाए हुए आजाद को अपने पक्ष में कोर्ट में खड़ा करे। कोर्ट में चल रहे मानहानि के मामले में आजाद को आम आदमी पार्टी गवाह बना सकती है। डीडीसीए मामले को लेकर केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कुछ अन्य नेताओं पर मानहानि का मामला दर्ज किया है। कोर्ट ने केजरीवाल को पेश होने का निर्देश भी दियाRead More


चेन्नई से 2.09 करोड़ की घड़ी चुराने वाला एक पूर्वी चंपारण से गिरफ्तार

बिहार कथा.मोतिहारी। चेन्नई पुलिस ने बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की पुलिस की मदद से चेन्नई से 2.09 करोड रुपए की घड़ी चुराने वाले एक व्यक्ति को आज धर दबोचा। घोडासाहन थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मनोज उर्फ चिलफोरवा है जो विरता चौक का निवासी है। उन्होंने बताया कि घोडासाहन थानांतर्गत विरता चौक निवासी मनोज के पास से पुलिस ने 40 हजार रुपए मूल्य की दो घड़ी बरामद की हैं। राजेश ने बताया कि गत 29 फरवरी की सुबह चेन्नई के रोयाडेटा थाना क्षेत्रRead More


बिहार में एक बार फिर आरक्षण पर सियासी घमासान

पटना। 13 मार्च को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर कार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी के आरक्षण की समीक्षा के बयान पर एक बार फिर बिहार में सियासत गरमा गई है। जदयू और राजद समेत एनडीए के पार्टनर रालोसपा और हम ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। वहीं भाजपा ने आरक्षण की समीक्षा को जरूरी बताया है। याद रहे कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने ऐसेRead More


अमेरिका-चीन में बिकेंगे बिहार के सहकारी उत्पाद

पटना। सरकार किसानों के साथ मिलकर राज्य में कोआॅपरेटिव खेती शुरू करेगी। इसके तहत किसानों के समूह बनाकर आधुनिक खेती की जाएगी। प्रदेश के दो-तीन क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है। वहां सब्जी और हल्दी आदि की जैविक खेती करने की योजना है। योजना सिरे चढ़ी तो बिहार के किसानों के उत्पाद चीन और अमेरिका के बाजार में बिकेंगे। राज्य में यदि 50-100 कोआॅपरेटिव बन गए तो ब्रिटेन, कनाडा और आस्ट्रेलिया के बाजारों में कृषि उत्पादों का निर्यात होने लगेगा। सहकारिता विभाग के बजट पर सरकार के जवाब के दौरानRead More


राजद विधायक ने कहा-अपराधियों को संरक्षण देती है सरकार

पटना। बिहार में सरकार की छवि दागदार अपने विधायकों से ही हुई थी। अब लॉ एंड ऑर्डर को लेकर भी आरजेडी विधायक ने ही सवाल उठाया है। सदन की कार्यवाही के दौरान सरकार उस वक्त असहज महसूस करने लगी जब विधानसभा में आरजेडी विधायक ललित कुमार यादव ने कहा कि सरकार अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। ललित कुमार यादव दरभंगा ग्रामीण से विधायक हैं व विधानसभा में उपमुख्य सचेतक हैं। उन्होंने सदन में कहा कि दरभंगा के कुख्यात अपराधी रजी आलम को पुलिस संरक्षण दे रही है। उन्होंनेRead More


फर्जी पत्रकार बनें भूमाफिया, अपराधी जाएंगे जेल

फर्जी प्रेस कार्ड की होगी जांच, पत्रकारिता को बदनाम करने वाले अपराधियों पर होगी पुलिस की पैनी नजर, प्रेस लिखी अवैध गाड़िया होंगी सीज ! कुमोद कुमार/पटना। प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों फर्जी पत्रकार बनने और बनाने का गोरख धंधा तेजी से बढ़Þता जा रहा है। सड़कों पर दिखने वाली हर चौथी गाड़ी में से एक गाड़ी में जरूर प्रेस लोगो दिखता नजर आ जाएगा। कई शहरों में अबतो पुलिस ने ऐसे फर्जी पत्रकारों के गैंग सहित उनकी बिना कागजात वाली गाड़िया भी सीज करनी शुरू कर उनकेRead More


गोपालगंज-बेतिया 135 किलोमीटर की दूरी अब महज 35 किलोमीटर

नीरज कुमार पाठक,गोपालगंज उत्तर बिहार के अति महत्वपूर्ण गोपालगंज-बेतिया महासेतु का निर्माण पूरा हो गया है। 13 मार्च (रविवार) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव इस पुल का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद एक जनसभा भी होगी। डीएम राहुल कुमार और एसपी निताशा गुड़िया ने सभास्थल और हेलिपैड का निरीक्षण भी किया। पुल के समीप ही मंच का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। 50 फुट लंबा और चौड़ा मंच बनवाया जा रहा है। इस पुल का निर्माण हो जाने से उत्तर बिहार के जिलेRead More


घर के आगे लगाया बोर्ड, लिखा- अब यहां नहीं होता देह व्यापार

केके गौरव. पूर्णिया। पूर्णिया पूर्व.पूर्णिया सिटी की रहने वाली नीलम जायसवाल घरेलू कुटीर के जरिए जीवन यापन चलाती हैं। वे घर को महकाने वाले गुलाब जल और फिनाइल बनाकर बेचती हैं। कभी कभी सिरका, अबीर और नील भी बना लेती हैं। उन्होंने अब तक 400 महिलाओं को स्वरोजगार की ट्रेनिंग दे चुकी हैं और रेड लाइट एरिया में फंसी लड़कियों के लिए संबल बनकर काम कर रही हैं। बदनाम गलियों में रहने वाली लड़कियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का जो काम सरकार या स्वयंसेवी संस्थाएं नहीं कर सकीं,Read More


सीवान में शराबी दूल्हे से थावे की दुल्हन ने किया शादी से इंकार

सीवान में ही होटल में हो रही थी शादी लड़की ने कहा, भले कुंआरी रहूंगी, पर शराबी से शादी नहीं करूंगी बिहार कथा सीवान./गोपालगंज. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबबंदी पर छेड़े गए अभियान का असर अब दिखने लगा है। साथ ही शराब को लेकर जिले में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का भी असर दिख रहा है। इसका असर शादी विवाह पर भी पड़ने लगा है। शुक्रवार 11 मार्च की की रात एक दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन ने स्पष्ट शब्दों में कहाRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com