बिहार कथा
छेड़खानी का विरोध बाप को पड़ी भारी, बेटे ने मारी गोली
लक्ष्मीपुर (जमुई). अपने ही गांव में एक युवक को लड़की से छेड़खानी और जबरन विवाह करने का फरमान जारी करना महंगा पड़ा और उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। बुधवार को बेलदारी का वीरेन्द्र बिन्द अपने गांव के ही एक घर में घुसकर उसकी लडकी से छेड़खानी करने लगा। जबरन शादी के लिए भी दबाव बनाने लगा। लड़की के हल्ला करने पर पिता और अन्य ग्रामीण जमा हो गये। इनलोगों ने वीरेन्द्र को बंधक बना लिया। सूचना पाकर वीरेन्द्र का भाई संतोष बिन्द पहुंचा। उसने लड़की के पिता पर गोली चला दी।Read More
हथौड़े से पीटकर बडे़ भाई ने की छोटे भाई की हत्या
शाहपुर पटोरी.बिहार के पटोरी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पटोरी गांव में गुरुवार की सुबह बडे़ भाई ने हथौडे व रॉड से पीटकर छोटे भाई की हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में होली का उमंग फीका पड़ गया। घटना के बाद परिवार के सदस्य एवं ग्रामीण,मृतक नंदलाल सिंह (32) के शव को लेकर थाने आ गए। थानाध्यक्ष बीएन मेहता, दारोगा आरबी राम ने आवश्यक प्रक्रिया के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 मार्च की मध्य रात्रि में नंदलाल नेRead More
जानिए क्या होता है- जोगीरा सा रा रा रा
बुरा मान लो होली है….जोगीरा सा रा रा रा होली रंगों का त्योहार है. वसंत की बहार है. लेकिन होली में रंगों का धमाल और भांग की मस्ती तभी चढ़ती है जब साथ में जोगीरा की तान हो. गांव घरों में जब ढोल मंजीरे के साथ होली खेलने वालों की टोली निकलती है तो लोग जोगीरा की तान पर झूमते गाते हैं. दरअसल होली खुलकर और खिलकर कहने की परंपरा है. यही वजह है कि जोगीरे की तान में आपको सामाजिक विडम्बनाओं और विद्रूपताओं का तंज़ दिखता है. होली कीRead More
बिहार के विकास के यह आंकड़ें पढ़ कर आप भी चौंक जाएंगे
आय में तीनगुना इजाफा, महिला साक्षारता घट कर 13 प्रतिशत पर आई पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के विकास पर ऐसे आंकड़े पेश किए हैं जिसे जान कर आप भी दंग रह जाएंगे। मुख्यमंत्री ने जो आंकड़े पेश किए हैं उसके मुताबिक सकल घरेलू उत्पाद के सन्दर्भ में बिहार सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य बन गया है. बीते दशक में बिहार के विकास की दर दोगुनी से ज्यादा हो गई जबकि प्रति व्यक्ति आय में तिगुनी बढ़Þोत्तरी के साथ बिहार सबसे अच्छा प्रदर्शनRead More
जानिए, मगध से बिहार बनने की कहानी
104 साल का बिहार : बिहार कथा.गोपालगंज / पटना। इतिहास के किताबों में मगध से बिहार बनने की कहानी तो दर्ज है कि 22 मार्च 1912 को बंगाल से अलग होकर बिहार बना था। लेकिन इससे लोग अंजान थे। 2010 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस की शुरुआत की थी। ब्रिटिश हुकूमत ने 22 मार्च, 1912 को बंगाल प्रेसीडेंसी से बिहार को अलग कर दिया था। ऐतिहासिक किताबों केRead More
केंद्र पर दबाव के लिए बिहारी सांसदों की एकजुटता जरूरी
बिहार दिवस विशेष :अरुण कुमार पाण्डेय बिहारदिवस है। अतीत को याद कर भविष्य संवारने के संकल्प का दिन। हमारे पुरखों ने जैसे आजादी के लिए संघर्ष किया, उसी तरह बिहार के लिए भी आंदोलन किया। आज के ही दिन 22 मार्च, 1912 को ब्रिटिश हुकूमत ने बंगाल से अलग कर बिहार एवं ओड़िशा दो नए प्रांतों के गठन की घोषणा की थी। बिहार प्रांत के अस्तित्व में आने के 104 वर्षों की यात्रा में हमने क्या खोया-क्या पाया? प्राकृतिक वन सम्पदा का धनी होने के बावजूद बिहार क्यों पिछड़ा बनाRead More
बिहार के लाल ने किया देश का नाम रौशन
नासा की तरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश भर में आया चौथा स्थान 100 पेज के रिसर्च प्रोजेक्ट ने दिलाई स्थान रेलवे में गार्ड की नौकरी करते हैं ऋषभ के पिता बिहार कथा, पटना। नेशनल स्पेस सोसाइटी और नेशनल एयरोनोटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के स्पेस सेटलमेंट प्रतियोगिता में पटना के ऋषभ ने देशभर में चौथा स्थान प्राप्त किया है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में बिहार से अकेला ऋषभ ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। आठवीं का छात्र ऋषभ अपनी इस सफलता से बिहार समेत देश को नाम रोशन कियाRead More
राष्ट्रगान गुलामी का प्रतीक कहने वाले विधान पार्षद जेडीयू से बेदखल
पटना। बिहार की सत्ताधारी पार्टी जेडीयू ने राष्ट्रगान गुलामी का प्रतीक वाला विवादास्पद बयान देने वाले विधान पार्षद राणा गंगेश्वर को पार्टी से निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। गंगेश्वर ने बिहार दिवस यानी 22 मार्च के दिन समस्तीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान को गुलामी का प्रतीक बता दिया था। समस्तीपुर के पटेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में गंगेश्वर ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि यह गाना हम लोगों के शोषण करने वालों का गुणगान करता है। इसRead More
प्रशासन से पस्त हुआ पत्रकार एकादश
फैंसी क्रिकेट में प्रशासन ने जीता कप सरफरोज अहमद, गोपालगंज. बिहार दिवस के मौके पर मंगलवार को मिंज स्टेडियम में टी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन गया. पत्रकार एकादश और जिला प्रशासन की टीम के बीच 16-16 ओवर का मैच खेला गया. टॉस जीत कर जिला प्रशासन एकादश के कैप्टन ने बल्लेबाजी की. समय कम होने के कारण मैच को 13-13 ओवर किया गया. जिसमें प्रशासन की टीम ने चार विकेट गिरा कर 153 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में उतरी पत्रकार एकादश टीम के खिलाड़ी 104 रनों पर ही सिमटRead More
पिछले साल हुआ था विवाद, इस बार होली से पहले तलवार से काटा राजमिस्त्री का हाथ
गया. गुरुआ थाना के फुलवरिया गांव के गंघर आहर के पास रविवार की शाम हमलावरों ने घर लौट रहे राजमिस्त्री रामरूप यादव को तलवार और रड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर स्थिति में उसे मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनहथू गांव का रहने वाला रामरूप राजमिस्त्री का काम करने के बाद घर को लौट रहा था। इसी क्रम में पांच की संख्या में रहे हमलावरों ने उसके घुटने पर राड से वार कर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद तलवार सेRead More
