Friday, March 25th, 2016

 

झोपड़ी में चलते हैं बिहार के कई थाने, खूंटे में बांधे जाते थे गिरफ्तार लोग

बिहार कथा.बिहार में कई थानों की पुलिस कठिन हालात में काम कर रही है। ना रहने का जगह है और ना ही खाने का ठिकाना। सूबे के मंत्री, नेता और अधिकारियों को जानने की फुर्सत नहीं है कि आखिर पुलिस कैसे हालात में काम कर रही है। आज भी कई थाने ऐसे हैं जो झोपड़ी में चल रहे हैं। पुलिस को खुद पर हमला होने का भी डर सताता है। बरसात में होती है बहुत परेशानी… मनीष कुमार, पटना। सूबे में कई ऐसे थाने हैं, जिसका आजतक भवन नहीं बनRead More


राजनीति के फकीर थे लालमुनी चौबे; निधन पर शोक की लहर

पटना.लाल मुनी चौबे के निधन से सियासी गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद समेत राज्य के सभी प्रमुख राजनेताओं ने गहरा शोक जताया है। नेताओं ने कहा है कि स्व. चौबे राजनीति के फकीर थे और उनके निधन से देश ने और खासकर बिहार ने एक बड़ा नेता खो दिया है। प्रतिपक्ष के नेता डा. प्रेम कुमार ने कहा कि स्व. चौबे ने सदा सकारात्मक राजनीति की। उनके निधन से देश के साथ ही बिहार ने एक उम्दा राजनेता खो दिया।Read More


क्या आप खेलते हैं बुढ़वा होली ? जानिए होली के बाद मगध में कैसे जमाता है बुढ़वा होली का रंग

अशोक प्रियदर्शी.नवादा.मणिपुर में तीन दिनों तक आध्यात्मिक तरीके से होली मनाई जाती है। ठीक इसी तरह ब्रज, गोकुल, मथुरा, बरसाने, अवध, मिथिला और मुंबइया होली मनाई जाती है। इसके बारे में भी देश और दुनिया के लोग परिचित हैं, लेकिन बिहार के मगध इलाके में भी एक होली मनाई जाती है। इसके रंग से बहुत कम लोग वाकिफ हैं। होली के अगले दिन मनाई जाती है बुढ़वा होली… मगध में यह बुढ़वा होली के नाम से प्रचलित है। बुढ़वा होली का त्योहार होली के अगले दिन शुक्रवार को मनाई जाRead More


महिलाओं ने बजा दिया पुरुषों का 'बैंड'

घर के पुरुषों ने किया था विरोध, महादलित समुदाय की महिलाओं ने लिखी सफलता की नई कहानी पटना। बिहार में महादलित समुदाय की महिलाएं सफलता की नई कहानी लिख रही हैं। जाति व लिंग की बंधनों को तोड़ महिला सशक्तिकरण की आईकॉन बन रही है। पुरुषवादी समाज के मिथकों को ध्वस्त कर महिलाओं ने बनाई है ‘नारी गुंजन सरगम म्यूजिÞकल बैंड’। गीत-संगीत मानव जीवन में खुशहाली लाता है। राजधानी पटना में दलित महिलाओं की समूह ने अनूठे प्रयास से ढीबरा गांव को अन्तर्राष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित किया है। पटना सेRead More


होली खेलने आए प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा, दोनों की हुई शादी

बनियापुर. (सारण)। होली के मौके पर प्रेमिका को रंग लगाने आए प्रेमी को ग्रामीणों ने प्रेमिका के घर में ही घंटों बंधक बना दिया। जब प्रेमी ने सच्चे प्रेम की कसम खाई तब मामला गांव के पंचायत तक पहुंच गया। फिर पंचों ने फैसला सुनाया, आज से प्रेमी-प्रेमिका छुप-छुप के अपने प्यार का इजहार नहीं करेंगे, बल्कि दोनों प्रेमी युगल पति-पत्नी के रूप में अपनी गृहस्ती चलाएंगे। मामला बनियापुर थानाक्षेत्र के हरपुर गांव की है। पंचों के फैसले पर प्रेमी प्रेमिका के परिजनों ने सहमति जताई और दोनों की शादीRead More


सीवान में कुख्यात सोबराती मियां को पीट-पीट कर किया अधमरा

सीवान. जिले के गुठनी थाने के गडे़रिया गांव में गुरुवार की सुबह भूमि विवाद में कुख्यात अपराधी सोबराती मियां  को पीट-पीटकर  अधमरा कर दिया गया। सोबराती एक पक्ष के समर्थन में आया था।  कुख्यात अपराधी सोबराती को ग्रामीणों ने विवाद करने से मना किया। मगर उसके नहीं मानने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से जमकर उसकी पिटाई की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव के लोगों के आक्रोश को देखकर सोबराती मियां के साथ आये आठ लोग अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहे। गांव में गुरुवार को सात बजे के आसपास सगीरRead More


छेड़खानी का विरोध बाप को पड़ी भारी, बेटे ने मारी गोली

लक्ष्मीपुर (जमुई). अपने ही गांव में एक युवक को लड़की से छेड़खानी और जबरन विवाह करने का फरमान जारी करना महंगा पड़ा और उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। बुधवार को बेलदारी का वीरेन्द्र बिन्द अपने गांव के ही एक घर में घुसकर उसकी लडकी से छेड़खानी करने लगा। जबरन शादी के लिए भी दबाव बनाने लगा। लड़की के हल्ला करने पर पिता और अन्य ग्रामीण जमा हो गये। इनलोगों ने वीरेन्द्र को बंधक बना लिया। सूचना पाकर वीरेन्द्र का भाई संतोष बिन्द पहुंचा। उसने लड़की के पिता पर गोली चला दी।Read More


हथौड़े से पीटकर बडे़ भाई ने की छोटे भाई की हत्या

शाहपुर पटोरी.बिहार के पटोरी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पटोरी गांव में गुरुवार की सुबह बडे़ भाई ने हथौडे व रॉड से पीटकर छोटे भाई की हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में होली का उमंग फीका पड़ गया। घटना के बाद परिवार के सदस्य एवं ग्रामीण,मृतक नंदलाल सिंह (32) के शव को लेकर थाने आ गए। थानाध्यक्ष बीएन मेहता, दारोगा आरबी राम ने आवश्यक प्रक्रिया के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 मार्च की मध्य रात्रि में नंदलाल नेRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com