बिहार कथा
बिहार की मरती भाषा में बनाई फिल्म, मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, अब इस हीरोइन को कोई नहीं कहेगा बेवकूफ
सुप्रिया सोगले मुंबई से, (बीबीसी हिंदी डॉट कॉम) : राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाली मैथिली फिल्म ‘मैथिली मखान’ की निर्माता नीतू चंद्रा का कहना है कि अब लोग उन्हें ‘बेवकूफ’ नहीं कहेंगे. अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने साल 2005 में आई ‘गरम मसाला’ से बॉलीवुड में क़दम रखा था. लेकिन अब उन्होंने क्षेत्रीय सिनेमा का रुख़ किया है. अपने बड़े भाई नितिन चंद्रा के साथ उन्होंने दो क्षेत्रीय फ़िल्मों ‘देसवा’ और ‘मैथिली मखान’ का निर्माण किया है, जिसमें ‘मैथिली मखान’ को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला. बिहार में पली बड़ी नीतू चंद्रा का कहनाRead More
शराब बंद हुई तो ताड़ी में नशा डाल शुरू हुआ धंधा
संवाददाता, पटना। पहली अप्रैल से देसी शराब पर पाबंदी के बाद ताड़ी के अवैध कारोबार के बढ़Þने की आशंका के बीच उत्पाद विभाग ने ताड़ी बेचने पर भी रोक लगा दी. उत्पाद विभाग ने बताया कि पाबंदी के बाद मौजूदा हालात का फायदा उठाकर धंधे बाज ताड़ी में अवैध शराब और नशीली पदार्थ मिलाकर पिला रहे हैं. खबर मिलने के बाद विभाग ने ताड़ी बेचने पर भी पाबंदी लगा दी है. शराब बंदी के कुछ ही घंटों बाद विभाग को ताड़ी की खपत बढ़Þने की खबर मिली थी. राज्य मेंRead More
अल्जीरिया में फंसे बिहार के 58 लोग, हो रहा कैदियों जैसा व्यवहार
राजेश राजू. बसंतपुर/सिवान। पैसे कमा अपना जीवन संवारने का सपना लेकर अल्जीरिया देश में गए सूबे व बगल के राज्य यूपी के 58 लोग वहां जाकर फंस गए हैं। सभी वहां बीमार पड़े हैं व कंपनी के लोग उनके साथ कैदियों जैसा व्यवहार कर रही है। यहां तक की उन्हें न चिकित्सा सुबिधा दी जा रही है ना ही देश लौटने दिया जा रहा है। थानाक्षेत्र के सहरकोला में स्टूडियो चलाने वाले गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाने के मंगोलपुर निवासी नंदकिशोर प्रसाद ने बताया कि भाई जयलाल प्रसाद के अलावा जिलेRead More
बिहार को नशामुक्त रखने सिवान में किया यज्ञ
राजेश कुमार राजू बसंतपुर/सिवान। गोरेयाकोठी के सिसई दक्षिण पोखरा टोला में सूबे में शुरू शराबबंदी को लेकर शुक्रवार से धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। आचार्य रंजन पाठक के नेतृत्व में अनुष्ठान का आयोजन हुआ। शनिवार को समापन के समय सैकड़ो ग्रामीणों ने पूजा की बेदी के पास खड़े हो क्षेत्र को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। ग्रामीणों का कहना था कि नशा समाज को तोड़ने में मुख्य भूमिका निभाता है। अगर पूरा राज्य नशे से मुक्त हो जाएगा तो सूबे के विकास को कोई भी नहीं रोक सकता। आगेRead More
जय कारा पर सियासत
सुभाष चंद्र/मधुबनी मशहूरो मारुफ फिल्मकार के. आसिफ जब मुगले आजम में नायक सलीम से कहलवाते हैं, मेरा दिल, आपका हिंदुस्तान नहीं, जिस पर आप हुकूमत कर सकें, तो यह संवाद सीधे तौर पर मुगल सल्तनत के बादशाह अकबर को चुनौती थी। हिंदुस्तान के बादशाह के इकबाल पर सवालिया निशान भी। कोई भी राजा है और उसका इकबाल बुलंद नहीं, तो उसके कद को आखिर कौन मानेगा? अंग्रेजों से आजादी मिलने के बाद भी यदि संघीय सरकार का इकबाल बुलंद नहीं हो, तो एक नहीं, कई समस्याएं सुरसा की तरह मुंहRead More
अरब देशों से भी ज्यादा कठोर है बिहार में शराबबंदी का कानून
बिहार कथा. पटना। अनेक विवादों और अगर-मगर के बीच बिहार में शराबबंदी का कानून लागू हो गया। प्रथम चरण में देसी शराब पर पाबंदी लागू होगी, उसके बाद अगले चरण में अंग्रेजी शराब पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा। आमतौर पर धारणा रही है कि जिन राज्यों में शराब बंदी का प्रयोग लागू किया गया वहां यह बहुत ज्यादा सफल नहीं रहा। लोगों के सामने हरियाणा, आंध्र प्रदेश, मिजोरम और तमिलनाडु का उदाहरण मौजूद है ही गुजरात में भी शराब बंदी की व्यवस्था पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इस बात काRead More
बिहार में हार से मजबूर भाजपा ने बदली रणनीति
बिहार कथा नई दिल्ली। असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल जैसे राज्यों के इस बार के विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा की रणनीति में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। बिहार चुनावों की तुलना में देखें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल और असम में पार्टी के प्रचार के लिए केवल दो दिन दिए हैं। हालांकि इन राज्यों में पार्टी के चुनावी हिसाब किताब में प्रधानमंत्री मोदी एक अहम फैक्टर हैं। भाजपा के कैम्पेन में प्रधानमंत्री मोदी की प्रोफाइल भले ही कमतर दिख रही हो लेकिन उन्होंने अपने भाषणों मेंRead More
बिहार में अगले पांच सालों के दौरान सभी घरों में पाइप से मिलेगा पानी
बिहार कथा. पटना। बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री महेश्वर हजारी ने आज कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महात्वाकांक्षी सात निश्चय के तहत अगले पांच सालों के दौरान सभी घरों में पाइप के जरिए जलापूर्ति की जाएगी। बिहार विधानसभा में आज एक विशेष चर्चा के दौरान हजारी ने बताया कि इसको लेकर कार्ययोजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। भाजपा विधायक विजय कुमार खेमका द्वारा पिछले सप्ताह लाए गए एक कार्यस्थगन प्रस्ताव जिसमें प्रदेश में पेयजल की अनुलब्धता का आरोप लगाया था पर सदन अध्यक्ष विजय कुमार चौधरीRead More
बिहार में शराबबंदी मध्य रात्रि से लागू, जानिए सरकार ने की है क्या-क्या व्यवस्थाएं
बिहार कथा.पटना। बिहार राज्य मंत्रिपरिषद के प्रदेश में शराबबंदी को आज मंजूरी दिए जाने तथा इसको लेकर उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दिए जाने के बाद प्रदेश में शराबबंदी मध्य रात्रि से लागू हो गई। बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों द्वारा प्रदेश में शराबबंदी को लेकर कल बिहार उत्पाद (संशोधन) विधेयक 2016 सर्वसम्मति से पारित कर दिए जाने के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य में शराबबंदी को मंजूरी दे दी गई। बिहार उत्पाद आयुक्त कुंवर जंगRead More
बिहार से विदेशों तक करता था लड़कियों की सप्लाई
बिहार कथा,पूर्णिया। मुंबई में 2003 के बाद डांस बार बंद हो गए। इसके बाद वह सैकड़ों लड़कियों के साथ आया और यहां एक रंगीन दुनिया बसा ली। कटिहार मोड़ (जीरोमाइल मुजरापट्टी) पर बसे सेक्स के इस बड़े अड्डे पर पुलिस ने छापमोरी कर संचालक अकबर खलीफा को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने सात लड़कियों एवं चार युवकों को भी संदेहास्पद स्थिति में धर दबोचा। नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, नार्थ इस्ट, बिहार, बंगाल झारखंड से लेकर खाड़ी देशों तक लड़कियों का तस्करी करने वाला अकबर खलीफा मानव तस्करी व सेक्सRead More
