बिहार कथा
मधुबनी से दिल्ली वाया गोपालगंज: एसी स्लीपर बस सेवा शुरू
हामिद राज.गोपालगंज। दिल्ली जाने के लिए ट्रेन में सीट नहीं मिलने से मायूस यात्रियों के लिए खुशखबरी है। मधुबनी से दिल्ली तक एसी स्लीपर कोच वाली बस सेवा का शुभारंभ हुई है। बस में शौचालय की भी सुविधा है। मंगलवार को शिव भोले नाथ ट्रेवल्स की पहली एसी बस मधुबनी के गंगासार चौक से दिल्ली के लिए रवाना हुई। यह बस सेवा मंगलवार और शुक्रवार को दिल्ली के लिए उपलब्ध होगी। वहीं दिल्ली से मधुबनी के लिए बस बुधवार और रविवार को उपलब्ध होगी। बस मधुबनी से चलकर दरभंगा- गोपालगंज-गोरखपुर-लखनऊ-कानपुर-नोएडाRead More
मोदी के विरोध में नीतीश को पीएम बनाने बिहार के इस युवक ने भरी हुंकार
बिहार कथा औरंगाबाद। 2019 में आने वाले आम चुनाव में नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने के लिए, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के युवा नेता व औरंगाबाद के सह सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात बांधुळ्या के नेतृत्व में विवि के छात्र प्रचार करेंगे। प्रभात ने बताया कि युवा परिषद के बैनर तले प्रचार की शुरुआत प्रभात अपने गृह जिले औरंगाबाद बिहार से करेंगे। प्रभात ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की,देश के वर्तमान प्रधानमंत्री केवल हवा हवाई बात करने में लगे हुऐ है, वास्तव में विकाश से उन्हें कोई लेना देना नहीं।गरीबी , बेरोजगारी,Read More
अब फरमाइशी गाने पर अब नहीं चलती गोली
गोपालगंज : शादी का जश्न. बराती पूरे उत्साह के साथ जश्न में शामिल होते थे. शान-शौकत के अनुरूप बरात में आॅरकेस्ट्रा पर लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं. शराब के नशे में धुत युवा और मनबढ़ÞÞ किस्म के लोग फरमाइशी गीत के लिए आपस में उलझ जाते थे. नौबत यहां तक आ जाती थी कि गोली चल जाती थी. शादी का जश्न पल भर में खूनी संघर्ष के रूप में बदल जाता था. कई बार बरात में फरमाइशी गीत को लेकर हत्या तक हो जाती थी या बरात लौटने कीRead More
सीवान जंकशन: रेलवे की लापरवाही से लुटे जा रहे यात्री!
राजेश राजू/सिवान पूर्वोत्तर रेलवे में कमाई की दृष्टि से सीवान जंकशन महत्वपूर्ण स्टेशन होने के बावजूद यहां पर रेल यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रति रेल अधिकारी उदासीन हैं, जो यात्री सुविधाएं सीवान जंकशन पर उपलब्ध हैं, उसे यात्रियों को उपलब्ध कराने के प्रति स्थानीय रेल अधिकारी अनदेखी करते हैं. इस कारण अक्सर सीवान जंकशन से यात्रा शुरू या खत्म करनेवाले रेल यात्रियों को परेशानी होती है. स्थानीय रेल अधिकारी रेल यात्रियों को पेयजल व शौचालय जैसी अनिवार्य सुविधा को भी उपलब्ध कराने में विफल साबित हुएRead More
गोपालगंज : चुनावी रंजिश में पांच को मारी गोली
गोपालगंज। गोपालगंज में चुनावी रंजिश में पांच लोगों को गोली मार दी। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना मांझागढ़ के सिपाह खास पंचायत के टंडवा गाव की है। घायलों में टंडवा गांव के ही 65 वर्षीय ज्योति मिश्र, सुनील मिश्र, रवि मिश्र, भीम मिश्र और उदय मिश्र शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक सभी घायल चुनावी माहौल में अपने घर के बाहर गली में चुनावी चर्चा कर रहे थे। तभी एक बाइक पर सवारRead More
प्रेमी को बांधकर थाने लाई प्रेमिका, पुलिसवालों ने कराई शादी
बिहार कथा.पटना। कॉलेज में साथ-साथ पढनेवाले आदित्य को पूनम नाम की लड़की से प्यार हो गया। दोनों फेसबुक पर घंटों चैटिंग करते, मिलने मिलाने का सिलसिला शुरू हुआ और रिश्ता गहराता चला गया। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमे खाई। प्यार की सारे हदें पार करने के बाद पूनम जब भी शादी की बात करती, आदित्य टालमटोल करता। जब पूनम शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो आदित्य शादी से इंकार करने लगा। तब पूनम उसे जबर्दस्ती पकड़कर थाने ले गई। थाने में उसने पुलिस को सारी बात बताई तोRead More
मुजफ्फरपुर में हाईटेंशन तार गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत
मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी गांव में आज तड़के बिजली का तार एक घर पर गिर जाने के कारण सोते समय करंट लगने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि तेज हवा के कारण 11,000 वोल्ट बिजली का तार घर पर गिरने से छह लोगों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मृतकों में दो महिला और बच्चे शामिल हैं. उन्होंने बताया कि यह गांव मुजफ्फरपुर-दरभंगा मार्ग पर गायघाट थाना क्षेत्र अन्तर्गत आता है. शवों को पोस्टमार्टम के लिएRead More
मिस-कॉल से प्यार, गोपालगंज बुला कर किया मुंहकाला
बिहार कथा. गोपालगंज। मोबाइल के मिस-कॉल से जान-पहचान फेसबुक पर दोस्ती में बदली। फिर, प्यार हुआ। इसके बाद लड़की को रांची से पटना बुलाकर दुष्कर्म किया, फिर गोपालगंज लेकर वहां भी कई बार दुष्कर्म किया। किसी तरह छूटी लड़की ने गोपालगंज पुलिस को घटना की सूचना दी तो मामला प्रकाश में आया। रांची के कुट्टी थाना क्षेत्र की निवासी लड़की ने बताया कि करीब एक साल पहले गोपालगंज थाना क्षेत्र के सहदुल्लेपुर गांव के आफताब उर्फ जमालुद्दीन से उसकी पहली बार मोबाइल पर बात हुई। एक बार बात होने केRead More
एकगंरसराय छात्र अपहरण: हत्या कारण फिरौती या रंजिश?
पहाड़ो के बीच पत्थरों पर बैठे इस मासूम की तस्वीर और चेहरे को गौर से देखे। क्या लगता है कि 13 वर्ष का यह मासूम और होनहार छात्र किसी का कुछ बिगाड़ सकता है। विनायक विजेता बेदर्द हत्यारों द्वारा बेरहमी से मार डाले गए एकंगर सराय निवासी सह चावल मिल व्यवसायी निरंजन साव के पुत्र ऋतिक ने कुछ माह पूर्व ही यह तस्वीर अपने फेसबुक के प्रोफाइल में डाली थी पर तब इस मासूम को यह पता नहीं था कि उसकी इस तस्वीर पर आने वाले ‘लाइक’ को देखने केRead More
बिहार समेत 9 राज्यों में 22 फर्जी विश्वविद्यालय
बिहार कथा. नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि देश में 22 फर्जी विश्वविद्यालयों की जानकारी सामने आई है और इस संबंध में राज्यों को जांच कर ऐसे संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा गया है। मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने पूरक सवालों के जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यूजीसी के अनुसार 22 विश्वविद्यालय ऐसे हैं जिन्हें फर्जी विश्वविद्यालयों की यूजीसी सूची में रखा गया है। ये विश्वविद्यालय देश के विभिन्न भागों में यूजीसी कानून, 1956 के खिलाफ या उसका उल्लंघन कर कार्यRead More
