बिहार कथा
पटना बना दुनिया का चौथा सबसे प्रदूषित शहर
पटना : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की रिपोर्ट पेश की है. लंदन स्थित अखबार गार्जियन के मुताबिक दुनिया के दस सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में पटना चौथे स्थान पर है. गौरतलब है कि इस रिपोर्ट में दस सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में छह भारत के शहर हैं. पहले स्थान पर ईरान का शहर जेबोल है. दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश का ग्वालियर है वहीं उत्तर प्रदेश का इलाहाबाद तीसरे स्थान पर है. इस रैंकिग में पांचवे स्थान पर रायपुर , सातवें और आठवें स्थानRead More
मोदी की गढ़ में नीतीश की हुंकार: भाजपा को आईना दिखाने का आह्वान
वाराणसी। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का बिगुल फूंकते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर करारे प्रहार किये और सूबे की जनता का आह्वान किया कि वह अहंकार से भर चुकी भाजपा को आगामी चुनाव में बिहार की ही तरह सबक सिखाए। नीतीश ने मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के पिण्डारा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि जनता से बड़े-बड़े वादे करके मुकरने वाली भाजपा अहंकार से भर गई है लेकिन राजनीति में अहंकार सबको खत्म कर देताRead More
पांच साल पहले किए थे किडनैप के बाद हत्या, अब मिली उम्रकैद
पटना। पटना जिले की एक अदालत ने वर्ष 2011 में एक किशोर का अपहरण कर उसकी हत्या किए जाने के एक मामले में गुरुवार को चार दोषियों को उम्रकैद तथा दस-दस हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनायी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश कृष्ण प्रताप सिंह ने वर्ष 2011 में पटना जिला के रूपसपुर थाना अंतर्गत रुकनपुरा मुहल्ला निवासी आदित्य कुमार (16 वर्ष) का अपहरण कर उसकी हत्या करने के मामले में चार दोषियों को उम्रकैद तथा दस-दस हजार रूपये जुर्माने की सजा सुनायी। चारों दोषियों में से एक मुख्य साजिशकर्ताRead More
चूहा बनी मनोरमा देवी, बिल्ली बनी पुलिस!
फरार जदयू एमएलसी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी बिहार कथा गया। बिहार के गया जिले की पुलिस ने आदित्य कुमार सचदेवा की हत्या के मामले में आरोपी रॉकी यादव के छिपने के ठिकाने के बारे में नहीं बताने और अपने घर से विदेशी शराब की बोतलें बरामद होने के मामले में फरार जदयू पार्षद (एमएलसी) एवं आरोपी की मां मनोरमा देवी की गिरफ्तारी के लिए उनके गया, नवादा और पटना स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है। पुलिस ने फॉरेन्सिक जांच के लिए आदित्य के घर से उसकेRead More
पांच वजहों से बिहार में फेल हो सकती है शराबबंदी!
रोहित गुप्ता . नीतीश के लिए शराबबंदी को सफलतापूर्वक लागू करना आसान नहीं रहने वाला.जिस राज्य के बारे में माना जाता है कि हर दूसरा आदमी किसी न किसी तरह के नशे का शौकीन है, उस बिहार में हर तरह की शराब पर पाबंदी लगाकर नीतीश कुमार ने बहुत बड़ा कदम उठाया है. लेकिन बिहार में शराबबंदी की सफलता संदिग्ध लगती है. जानिए बिहार में शराबबंदी को सफलता के साथ लागू करना क्यों इतना मुश्किल है… 1. कैसे होगी 4 हजार करोड़ के नुकसान की भरपाई? बिहार में शराब परRead More
बिहार समेत कई राज्यों के150 लोग फंसे हैं सऊदी अरब के बिन लादेन कंपनी में
मक्का में मस्जिद के बाहर खैरात से कर रहे गुजारा जदयू सदस्य ने की मक्का की कंपनी में फंसे भारतीयों को वापस लाने की मांग विशेष संवाददाता. नई दिल्ली। राज्यसभा में मंगवार को सदस्यों ने सऊदी अरब की एक कंपनी में करीब 150 लोगों के फंसे होने, पाठ्य पुस्तकों से महापुरुषों के उल्लेख हटाए जाने, देश के विभिन्न हिस्सों में सूखा तथा अन्य मुद्दे उठाए और सरकार से समाधान की मांग की। शून्यकाल में जदयू के अली अनवर अंसारी ने सऊदी अरब के मक्का में एक कंपनी ‘बिन लादेन’Read More
अफसर पद से रिटायरमेंट के बाद दिल्ली में फुटपाथ पर पढ़ाते हैं बिहार के श्याम बिहारी
विष्णु नारायण.नई दिल्ली. कहा जाता है किसी भी अच्छे या बुरे काम को अंजाम देने के पीछे मंशा देखी जाती है. मंशा जो आपको कहीं से कहीं पहुंचा सकती है. बिहार प्रांत के रहने वाले श्याम बिहारी प्रसाद बीएसएनएल में असिस्टेंट जनरल मैनेजर पद पर कार्यरत थे. वे साल 2013 में रिटायरमेंट के बाद दिल्ली चले आए. रिटायरमेंट के बाद वे सड़क पर बच्चों को पढ़ाने का काम करते हैं. स्वास्थ्य को बरकरार रखने के क्रम में वे रोज नजदीक के मंदिर और पार्क में टहलने जाया करते थे. वहांRead More
ताड़ी को लेकर भारी कंफ्यूजन
सीटू तिवारी पटना से. ‘हमरा नौकरी ना चाही, रुपया ना चाही, हमको हमरा ताड़ी का बिजनेस चाही.’ यह कहना है 65 साल की भंगिया देवी का. भंगिया देवी के पति की मौत आठ साल पहले हो गई थी. उसके बाद से वो ताड़ी चुआने वाले से ख़रीददकर उसे बेचकर गुजारा कर रही हैं. भंगिया, मोतिहारी से पटना ताड़ी मार्च में हिस्सा लेने आई थीं. वो अपने हाथ पर लगी चोट को दिखाते हुए बताती हैं, ”हमको और कोई काम नहीं आता है. सरकार ताड़ी नहीं बेचने देती तो हमने खेतRead More
सत्ता की हनक में मर्डर!
कुमार अभिषेक.पटना। मदर्स डे पर पूरी दुनिया रविवार को मां की ममता का जश्न मना रही है, लेकिन बिहार में एक मां ऐसी भी है कि जिसकी आंखें बेटे की लाश के आगे सुन्न पड़ गई हैं. गया में मदर्स डे पर सत्ता की हनक ने एक मां से उसकी जिंदगी का सबसे अमूल्य तोहफा छीन लिया. बिलखती मां ने जब जवान बेटे की लाश देखी तब चीख के आगे आंसूओं ने भी बहने से इनकार कर दिया. जुबान से सत्ता के लिए हाय निकली तो कहा, ह्ययह सुशासन कीRead More
एक लाख का कर्ज चार लाख हुआ, नहीं चुका पाया तो सौंप दी बीबी-बच्चे
नालंदा। बिहार के नालंदा स्थित नोरजपुर गांव में एक शख्स ने साहूकार को पैसे नहीं लौटाने के एवज में अपनी पत्नी और बच्चों को साहूकार के हवाले कर दिया। हालांकि इस मामले में गांव का कोई भी व्यक्ति कुछ कहने को तैयार नहीं है। जानकारी के मुताबिक नोरजपुर निवासी हिमांशु प्रसाद सुमन नामक युवक ने अपना स्टूडियो खोलने के लिए गांव के ही साहूकार सावन कुमार से एक लाख रुपए कर्ज लिया था। यह कर्ज चार में बढ़कर चार लाख हो गया। गौरतलब है कि हिमांशु ने मात्र 1 लाखRead More
