बिहार कथा

 

सीवान पत्रकार हत्याकांड : शादी की वर्षगांठ के दिन अंतिम संस्कार, पत्नी रो-रो कर मांग रही थी सालगिरह की नई साड़ी पहनने की अनुमति

राजेश कुमार राजू. सीवान। सीवान में अपराधियों के कहर का शिकार बने पत्रकार राजदेव रंजन की शनिवार को अंत्येष्ठि। यह अजीब इत्तफाक है कि शनिवार को ही दिवंगत पत्रकार की शादी की 18वीं सालगिरह थी। कल तक हंसी ठहाके से चहकने वाले राजदेव रंजन का घर पर आज मरघट सन्नाटा पसरा हुआ था। हत्या की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग पत्रकार राजदेव के घर पर आना शुरु कर दिए थे। लेकिन हर कोई खामोश था। किसी को यह समझ में नहीं आ रहा था कि यह सब कैसेRead More


सीवान पत्रकार हत्याकांड : छह साल पहले भी हुआ था राजदेव पर जानलेवा हमला

1994 में भी सीवान में पत्रकार पर चली थी गोली भागलपुर/सीवान।  सीवान में हिन्दुस्तान के ब्यूरोचीफ राजदेव रंजन पर 2005 में भी हमला हुआ था। राजदेव रंजन के सहयोगी रहे दुर्गाकांत उस समय उनके साथ थे। उन्होंने बताया कि हिन्दुस्तान कार्यालय के बाहर कुछ लोगों ने राजदेव की बुरी तरह पिटाई की थी। दुर्गाकांत ने बताया कि अक्तूबर 2005 में रात आठ बजे के करीब कुछ लोगों ने आॅफिस के बाहर से राजदेव को आवाज दी। वह बाहर निकले तो कुछ ही पल में मारपीट की आवाज आई। दुगार्कांत कहतेRead More


सिवान में मुस्लिम कब्रिस्तान के लिए ब्राह्मण ने दान की चार कट्ठे जमीन

बिहार कथा सीवान/गुठनी : गुठनी थाने की बिसवार पंचायत के खड़खड़िया गांव  के एक ब्राह्मण ने पूर्व मुखिया संजय मिश्र के प्रयास से अपनी निजी जमीन को मुसलिम समाज के कब्रिस्तान के लिए दान कर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की है. धर्म और संप्रदाय के नाम पर द्वेष और हिंसा फैला कर समाज को तोड़नेवाले समय में एक व्यक्ति यदि इस तरह का महान कार्य करे, तो वह निश्चित ही सराहनीय है. संप्रदाय और समुदाय से ऊपर उठ कर मानवता का अलख जगानेवाले खड़खड़िया निवासी चंद्र कुमार तिवारी नेRead More


सीवान में हिंदुस्तान के पत्रकार को सिर में पिस्टल सटा कर मारी गोली

राजेश राजू. सीवान। बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार की रात सीवान के टाउन थाना क्षेत्र में हिन्दुस्तान के पत्रकार राजदेव रंजन की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधी दो मोटरसाइकिल पर सवार थे और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। अस्पताल लेने जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस छानबीन में जुटी है। दैनिक हिन्दुस्तान के सीवान के ब्यूरो चीफ राजेदव रंजन कार्यालय से वापस लौट रहे थे। रात आठ बजे के करीब टाउन थाना क्षेत्र के ओवरब्रिजRead More


साइकिल चोर से धन्नासेठ अपराधी बनने तक का सफर

बिहार रोड रेज: आरोपी रॉकी का पिता बिंदी यादव ऐसे बना साइकल चोर से अमीर आदमी 0 1980 तक एक मामूली अपराधी के रूप में थी बिंदी की पहचान 0 1990 में जॉइन की लालू की आरजेडी पार्टी 0  2005 में लड़ा पहला बिहार विधानसभा चुनाव, हार गया बिहार कथा पटना(आईएनएस)। विधायक मनोरमा देवी और उसका बेटा रॉकी यादव रोड रेज के केस से चर्चा में हैं लेकिन रॉकी का पिता भी कम चर्चित व्यक्ति नहीं रहा है। रॉकी का पिता बिंदेश्वरी प्रसाद यादव उर्फ बिंदी 1980 तक गया केRead More


तेजस्वी का सवाल-आखिर कैसे मिला रॉकी को पिस्तौल का लाइसेंस

पिस्तौल लाइसेंस मुद्दे पर बिहार के उप मुख्यमंत्री ने भाजपा पर साधा निशाना, दिल्ली पुलिस ने कहा, लाइसेंस होगा रद्द बिहार कथा पटना/नई दिल्ली। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर पलटवार करते हुए  सवाल किया कि रॉकी यादव को दिल्ली में उचित सत्यापन के बिना पिस्तौल का लाइसेंस कैसे मिल गया। यादव ने इसकी गहन जांच की मांग की। यादव ने दिल्ली से लौटने पर पटना हवाई अड्डे संवाददाताओं से कहा, ‘‘उन्हें (राजग) पहले यह समझाना चाहिए कि किस तरह से उसे (रॉकी यादव) दिल्ली मेंRead More


गया में दबंग का खौफ, आदित्य के गवाह दोस्त हुए अंडरग्राउंड

कुमार अभिषेक, गया. शहर में किसी दबंग की दहशत कैसी होती है इसकी बानगी गया शहर में दिख रही है, जहां आदित्य के वो दोस्त जो हत्या के वक्त उसके साथ थे अब वो भूमिगत हो गए हैं. अदालत को दिए इन दोस्तों के 164 के बयान में घटना के वक्त के सभी हालात तो दर्ज हैं, लेकिन इस बात का जिक्र नहीं है कि गोली रॉकी यादव ने ही चलाई. यही बात आने वाले वक्त में रॉकी के लिए ढाल का काम कर सकता है. वारदात के वक्त साथRead More


राजधानी ट्रेनों का किराया 30 प्रतिशत बढ़ा, सुविधाएं घटी

नई दिल्ली। 30 फीसदी अधिक किराया चुकाने के बाद भी न तो समय पर चल पाती हैं न ही समय पर यात्रियों को पहुंचा पातीं हैं। जी हां, यह हाल है भारतीय रेल की विशिष्ट ट्रेनों का। राजधानी हो या शताब्दी, दूरंतो हो या सुविधा ट्रेन, रेलवे में 90 फीसदी शिकायतें इन्हीं ट्रेनों की आ रही हैं। आलम यह है कि ट्रेनों में साफ-सफाई और खाने-पीने से संबंधित शिकायतों का अंबार लगा हुआ है। विशिष्ट ट्रेनों को दिल्ली से ही 40 मिनट से तीन घंटे की देरी से चलाया जाRead More


पूसा समस्तीपुर को मिला कृषि विश्वविद्यालय का दर्जा

बिहार कथा.नई दिल्ली। पूसा समस्तीपुर में स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त हो गया है। संसद ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय विधेयक – 2015 को अपनी मंजूरी दे दी थी। पहले राज्य सभा ने और फिर लोक सभा ने ध्वनिमत से इस विधेयक को पारित कर दिया। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने इस पर हस्ताक्षर कर दिये हैं। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने से बिहार कीRead More


20 घूस लेते धरे गए थाने के छोटा बाबू

मुजफ्फरपुर। बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक अबु ओबैद को एक व्यक्ति से कथित रिश्वत के तौर पर 20 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ आज गिरफ्तार कर लिया। परिवादी और मुजफ्फरपुर जिला के मनियारी थाना अंतर्गत रतनौली गांव निवासी विकास कुमार ने शिकायत दर्ज करायी थी कि अब्बु अबैद एक मामले में केस डायरी में मदद करने के एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं। परिवादी की शिकायत का सत्यापन करायेRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com