पूसा समस्तीपुर को मिला कृषि विश्वविद्यालय का दर्जा

pusa samastipur.नई दिल्ली। पूसा समस्तीपुर में स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त हो गया है। संसद ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय विधेयक – 2015 को अपनी मंजूरी दे दी थी। पहले राज्य सभा ने और फिर लोक सभा ने ध्वनिमत से इस विधेयक को पारित कर दिया। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने इस पर हस्ताक्षर कर दिये हैं। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने से बिहार की जनता की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गयी है।
राधा मोहन सिंह ने कहा कि केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय राज्य के लोगों के लिए शानदार तोहफा है। उन्होंने कहा कि अब इस विश्वविद्यालय को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाएगा। यह राज्य का पहला और देश का दूसरा केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय है।
राधा मोहन सिंह ने कहा कि इस विश्वविद्यालय को केन्द्रीय दर्जा दिलवाने के लिए पिछले सात वर्ष से प्रयास हो रहे थे। इस विश्वविद्यालय को केन्द्रीय दर्जा मिलने से अब बिहार में महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी के साथ दो बड़े केन्द्रीय विश्व विद्यालय दो वर्षों के अंदर खोलकर केन्द्र सरकार ने बिहार वासियों को सबसे बड़ा तोहफा दिया।






Comments are Closed

Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com