बिहार समेत 9 राज्यों में 22 फर्जी विश्वविद्यालय
बिहार कथा.
नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि देश में 22 फर्जी विश्वविद्यालयों की जानकारी सामने आई है और इस संबंध में राज्यों को जांच कर ऐसे संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा गया है। मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने पूरक सवालों के जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यूजीसी के अनुसार 22 विश्वविद्यालय ऐसे हैं जिन्हें फर्जी विश्वविद्यालयों की यूजीसी सूची में रखा गया है। ये विश्वविद्यालय देश के विभिन्न भागों में यूजीसी कानून, 1956 के खिलाफ या उसका उल्लंघन कर कार्य कर रहे हैं। ऐसे संस्थानों का विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि सबसे अधिक नौ फर्जी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश में हैं जबकि दिल्ली में पांच और पश्चिम बंगाल में दो ऐसे संस्थानों का पता लगा है। इसके अलावा बिहार, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और ओडिशा में एक एक फर्जी विश्वविद्यालय हैं। स्मृति ईरानी ने कहा कि संबंधित राज्यों के मुख्य सचिवों से अनुरोध किया गया है कि वे मामले की जांच करें और इन फर्जी विश्वविद्यालयों के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि मंत्रालय और यूजीसी ने अपनी जिम्मेदारी के तहत राज्यों को अवगत करा दिया है और कानून व्यवस्था राज्य का विषय होने के तहत अब कार्रवाई उन्हें ही करनी है। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों ने संकेत दिया है कि वे कार्रवाई करेंगे। उन्होेंने कहा कि सरकार ने छात्रों को ऐसे संस्थानों से सावधान करने के लिए नो योर कालेज नाम से एक पोर्टल की शुरुआत की है। इससे छात्र आसानी से पता लगा सकेंगे कि उनका कालेज मान्यताप्राप्त है या नहीं। इसके साथ ही एक शिकायत तंत्र की भी व्यवस्था की गयी है। उन्होंने सदस्यों से कहा कि अगर उनकी जानकारी में कोई संदिग्ध गतिविधि वाला संस्थान है तो उन्हें इसकी सूचना देनी चाहिए।
उत्तरप्रदेश
वाराणसेय संस्कृत यूनिवर्सिटी, जगतपुरी, दिल्ली
गांधी हिंदी विद्यापीठ, इलाहाबाद
महिला ग्राम विद्यापीठ, इलहाबाद
नेशनल यूनिवर्सिटी आॅफ इलेक्ट्रो कांप्लेक्स होमियोपैथी, कानपुर
नेताजी सुभाषचंद्र बोस यूनिवर्सिटी, अचलताल, अलीगढ
उत्तरप्रदेश यूनिवर्सिटी, कोसीकलां, मथुरा
महाराणा प्रताप शिक्षा निकेतन यूनिवर्सिटी, प्रतापगढ
इंद्रप्रस्थ शिक्षा परिषद, इंस्टीटयृशनल एरिया, खोडा माकनपुर, नोएडा
गुरुकुल यूनिवर्सिटी, वृंदावन, मथुरा
दिल्ली
यूनाइटेड नेशनं यूनिवर्सिटी
वोकेशनल यूनिवर्सिटी
कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज
एडीआर सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी, एडीआर हाउस
इंडियन इंस्टीट्यूट आॅफ साइंस एंड इंजीनियरिंग
बिहार
मैथिली यूनिवर्सिटी, दरभंगा
मध्यप्रदेश
केसखानी विद्यापीठ, जबलपुर
कर्नाटक
बड़ागानवी सरकार वर्ल्ड ओपन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसाइटी, बेलगाम
तमिलनाडु
डीडीबी संस्कृत यूनिवर्सिटी, त्रिची, तमिलनाडु
केरल
सेंट जॉन यूनिवर्सिटी, कृष्णट्टम केरल
पश्चिम बंगाल
इंडियन इंस्ट्यिूट आॅफ आल्टरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता
महाराष्ट्र
राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर
Related News
Pin Up Casino Azərbaycan: mobil tətbiq vasitəsilə təhlükəsiz oyun
Onlayn qumar dünyası son illərdə sürətlə inkişaf edir və oyunçular üçün yeni imkanlar sadəcə birRead More
Pin Up Casino Azərbaycan: mobil tətbiq vasitəsilə təhlükəsiz oyun
Onlayn qumar dünyası son illərdə sürətlə inkişaf edir və oyunçular üçün yeni imkanlar sadəcə birRead More

Comments are Closed