बिहार कथा

 

आरएसएस मुखौटे खड़ा कर राजनीति को करता है नियंत्रित : हरिवंश

लोकतांत्रिक देश में शासन-व्यवस्था में पारदर्शिता बरतनी होती है। यदि किसी भी सरकार को कोई नेपथ्य से नियंत्रित करता हो, तो वह स्वस्थ परंपरा नहीं है। केंद्र ने बेशक बिहार के साथ भेदभाव किया हो, लेकिन नीतीश कुमार विकास का पहिया बेधड़क चला रहे हैं। जदयू से राज्य सभा सांसद और वरिष्ठ पत्रकार हरिवंश से कई मुद्दों पर सुभाष चंद्र  ने बात की। पेश है उस बातचीत के प्रमुख अंश :  केंद्र की मोदी सरकार अपना दो वर्ष पूरा कर रही है। इसे किस रूप में देखते हैं?  -मोदी सरकारRead More


पूजा कर आ रही महिला को बोलेरो में उठा कर गैंगरेप, पीड़िता की दो जवान बेटियां भी अगुवा

नवादा। लखीसराय जिले के हाथीदह व बड़हिया के बीच गैंगरेप की शिकार महिला पहले ही दो जवान बेटियों के बिछड़ने के गम में बेहद गमजदां थी। महिला की दो किशोरवय लड़कियां 20 अगस्त 2015 को नवादा जिले के वारिसलीगंज से अगवा कर ली गई थीं। पुलिस की लाख कोशिशों की बावजूद इनका अब तक कुछ भी पता नहीं चल सका है। समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाने की रहने वाली पीड़िता अस्थाई तौर पर 2015 से वारिसलीगंज में रह रही थी। महिला का पति भूंजा बेचकर अपना व परिवार का पेटRead More


पर्यावरण संरक्षण में भगवान बुद्ध

पर्यावरण को बचाने के लिए भगवान बुद्ध ने जो सम्यक आजीविका का मार्ग बताया है, उस पर चलकर हम प्रकृति को बचाने का प्रयास कर सकते हैं। यह एक ही मार्ग हमें हमारी प्रकृति को बचा सकता है और वह है- सम्यक आजीविका। प्रकृति को बचाने के लिए हमें अपना आचरण बहुत ही संयमित रखना होगा। हमें अपनी आवश्यकताएं कम करनी पडेगी। कम से कम चीजों से काम चलाने की आदत डालनी पड़ेगी। साथ ही हम जो प्रकृति का दोहन कर रहे हैं जैसे खनिज तत्व, पेट्रोल, जल, पेड, वन,Read More


बिहार में वाटरहारवेसिंग के पारंपरिक स्रोत थे कुंए, सरकार ही नहीं जनता भी निभाए जिम्मेदारी

जल संकट : पर्यावरण दिवस पर विशेष शिव प्रकाश राय सुखद है कि इस बार मानसून अच्छे होने के आसार हैं और मौसम विभाग ने इसकी भविष्यवाणी की है। परंतु जल संकट सवाल तो है। सवाल की एक पृष्ठभूमि यह है कि महाराष्ट्र के लातूर में सरकार को पानी एक्सप्रेस चलानी पड़ी। जिस तरह से बिहार में भूगर्भ जल स्तर में गुणोत्तर कमी आ रही है, यदि हम नहीं संभले तब आने वाले समय में बिहार में भी ऐसे दृश्य देखे जा सकेंगे। मुझे अपने बचपन के दिन याद हैं।Read More


बीच सड़क से गाड़ी हटाने को कहा तो कभी लालू के पीए रहे विधायक ने एसपी से की बदसलूकी

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल, 2014  बैच के आईपीएस हैं संतोष कुमार दरभंगा/पटना (Biharkatha.com)। बिहार की जेडीयू और आरजेडी के गठबंधन वाली सरकार के नेता अपनी हरकतों से लगातार सीएम नीतीश कुमार के लिए मुसीबत बन रहे हैं। शनिवार को लालू यादव के बेहद करीबी कहे जाने वाले आरजेडी विधायक भोला यादव का एक विडियो सामने आया, जिसमें वह आईपीएस अधिकारी से बदसलूकी करते हुए दिख रहे हैं। यह घटना कई दिन पहले की है, लेकिन शनिवार को कुछ स्थानीय टीवी चैनलों की ओर से वीडियो चलाए जाने के बादRead More


लालू की नयी राजनीति का पर्याय बनीं मीसा

पटना. देश की राजनीति में परिवारवाद कोई नया शब्द नहीं है। कोई भी राजनीतिक दल इससे अछूता नहीं है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद पर उनके विरोधियों ने एक बार फिर परिवारवाद का संपोषण करने का आरोप लगाया है। वजह यह है कि उन्होंने अपनी बड़ी बेटी डा. मीसा भारती को राजद कोटे से राज्यसभा भेजा है। वहीं विश्लेषकों की मानें तो डा. भारती को राज्यसभा भेजकर श्री प्रसाद ने अपने नये राजनीतिक मुहिम की शुरूआत कर दी है। हालांकि डा. भारती को राज्यसभा भेजा जाना इतना आसान नहीं था। राजदRead More


गोपालगंज में 10 साल के मासूमों को भी ट्रेनिंग दे रहा बजरंग दल

बिहार कथा गोपालगंज। यूपी के बाद अब बिहार में बजरंग दल ने युवाओं को प्रशिक्षण देने का काम शुरू किया है। इसकी शुरूआत आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जिले से हुई है। यहां बजरंग दल के द्वारा आत्मरक्षा के लिए प्रांतीय ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया है। वहीं, इस ट्रेनिंग कैंप में किशोरों और युवाओं को धर्म और देश की रक्षा के लिए कई तरह की ट्रेनिंग दी जा रही है। इस ट्रेनिंग कैंप में 10 साल से लेकर 18 साल के बच्चे और किशोर भाग ले रहेRead More


न तो वह बाबरी मस्जिद थी और ना बाबर ने मंदिर तोड़ा था – किशोर कुणाल

Ravish Kumar (NDTV) बाबरी मस्जिद – राम जन्मभूमि विवाद से जुड़ा कोई व्यक्ति जो ख़ुद को सनातनी हिन्दू मानता हो और  विवादित स्थान पर राम के मंदिर का निर्माण चाहता हो ताकि वो सरयू में स्नान कर वहां पूजापाठ कर सके। वह पांच छह साल के गहन अध्ययन के बाद, तमाम दस्तावेज़ों को जुटाते हुए अपने हाथों से 700 पन्ने की किताब लिखे और उस किताब में बाबर को अच्छा बताया जाए और कहा जाए कि जो मस्जिद गिराई गई वह बाबरी मस्जिद नहीं थी तो उस पढ़ते हुए आपRead More


गैस एजेंसी आवंटन में महिलाओं को 33 प्रतिशत का कोटा

नई दिल्ली.केंद्र सरकार ने शुक्रवार को नई गैस एजेंसियों के आवंटन में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का ऐलान किया। सरकार ने ‘दिव्यांगों’ को एलपीजी एजेंसी आवंटन में तीन प्रतिशत आरक्षण देते हुए कई नियमों में भी बदलाव किया है। देश में एलपीजी को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने दस हजार नई गैस एजेंसिया खोलने की घोषणा भी की है। पहले चरण में दो हजार एजेंसियां खोली जाएगी। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान ने कहा कि मौजूदा वितरक प्रक्रिया में शहरी और ग्रामीण दो श्रेणियां थी। नई दिशानिर्देशोंRead More


राज्यसभा के लिए बिहार से शरद, आरसीपी, मीसा, जेठमलानाी समेत सात निर्विरोध निर्वाचित

विशेष संवाददाता,नई दिल्ली। बिहार की पांच सीटों के लिये जदयू के शरद यादव व आरसीपी सिंह, राजद की मीसा भारती व राम जेठमलानी के अलावा भाजपा के उम्मीदवार गोपाल नारायण सिंह को भी राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिया गया है। बिहार की सात विधान परिषद की सीटों पर भी सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिये गये हैं। आंध्र प्रदेश की चार सीटों के लिए रेल मंत्री सुरेश प्रभु और केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री वाई सत्यनारायण चौधरी के अलावा टी जी वेंकटेश और वी विजयसाई रेड्डी भी निर्विरोध चुनेRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com