गोपालगंज में 10 साल के मासूमों को भी ट्रेनिंग दे रहा बजरंग दल
बिहार कथा
गोपालगंज। यूपी के बाद अब बिहार में बजरंग दल ने युवाओं को प्रशिक्षण देने का काम शुरू किया है। इसकी शुरूआत आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जिले से हुई है। यहां बजरंग दल के द्वारा आत्मरक्षा के लिए प्रांतीय ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया है। वहीं, इस ट्रेनिंग कैंप में किशोरों और युवाओं को धर्म और देश की रक्षा के लिए कई तरह की ट्रेनिंग दी जा रही है। इस ट्रेनिंग कैंप में 10 साल से लेकर 18 साल के बच्चे और किशोर भाग ले रहे हैं। सदर प्रखंड के भित्भैरवा पंचायत भवन में एक सप्ताह के लिए ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया है। इस कैंप में बजरंग दल के नवयुवकों और दुर्गा वाहिनी के नव युवतियों को शामिल किया गया है। बजरंग दल के केंद्रीय उपाधीक्षक श्रीविश्व मिश्र के मुताबिक देश के विभिन्न हिस्सों में ऐसे ट्रेनिंग कैंपों का आयोजन प्रति वर्ष 7-7 दिनों के लिए किया जाता है। जिससे देश की संस्कृति और धर्म की रक्षा की जा सके। इस प्रांतीय ट्रेनिग कैंप में युवकों को जुडों, छत पर चढ़ना, बंकर में घुटनों के बल चलाना और रस्सी पर लटककर चलाना शामिल है। जिसमें पूरे प्रदेश के कई जिलों से युवा शामिल हुए।
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed