बिहार कथा
बिहार का एक गांव, जहां एक दिन पहले मनती है दिवाली
दरभंगा. biharkatha.com यदि आप दरभंगा जिला अंतर्गत बेनीपुर प्रखंड के नवादा गांव में दीपावली से एक दिन पहले पहुंचते हैं तो चौंक जाएंगे। क्योंकि, पूरा गांव दीया जलाकर उत्सव मनाते दिखेगा। पटाखों की आवाज में बच्चे झूमते नजर आएंगे। यानी मुख्य दीपावली से एक दिन पहले ही यहां के लोग घरों को पूरी तरह सजा-संवार लेते हैं। शाम ढलते ही पूरा गांव रोशनी से जगमगा उठता है। इस बार भी यहां के लोग 30 की जगह 29 अक्टूबर को ही दिवाली मनाने की तैयारी कर रहे हैं। गांव के प्रसिद्धRead More
शहीदों के सम्मान में गोपालगंज में जले दिए, गुस्से में देश, पटना में प्रदर्शन
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क. गोपालगंज. शहीदों के सम्मान में सदर विधायक सुभाष सिंह ने सहीद स्मारक थाना रोड तथा शहीद भगत सिंह चौक पर दिया जलाकर शहीदों को याद किया. मौके पर नगर अध्यक्ष नीरज देवा निल मणि शाही हिमांशु राय सानू सिंह बैजनाथ सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे. भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए. उधर पाकिस्तान से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा और लाइन आॅफ कंट्रोल पर पड़ोसी मुल्क के सीजफायर उल्लंघन के लगातार मामलों की वजह से तनाव अपने चरम पर है. गृह मंत्रीRead More
सिवान : अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर प्रशासन की सख्ती से दुकानदार तलाश रहे ठिकाना
प्रशासन ने 24 नवंबर तक का दिया है दुकानदारों को डेडलाइन सीओ के अनुसार 25 को बलपूर्वक हटाया जाएगा अतिक्रमण व खर्च की राशि भी वसूली जाएगी सिवान/बसंतपुर biharkatha.com। प्रशासन के कड़े तेवर देख कर मुख्यालय में स्टेट हाईवे-73 के दोनों तरफ अतिक्रमण किए दुकानदारों में दहशत है। वे अब अपना दूसरा ठिकाना भी तलाश रहे हैं। इसी महीने की 24 तारीख को सीओ रंजीत कुमार ने अतिक्रमण किए स्थाई दुकानदारों को एक माह का अल्टीमेटम दिया। कहा कि इस दौरान वे स्वेच्छा से अपनी दुकानें हटा लें। चेतावनी देतेRead More
सीवान जेल में घंटों छापेमारी, शहाबुद्दीन के वार्ड की भी तलाशी
सीवान biharkatha.com : एएसपी अरविंद कुमार गुप्ता व सदर एसडीओ भूपेंद्र कुमार के नेतृत्व में शनिवार को करीब दो घंटे तक जेल में छापेमारी कर विभिन्न वार्डों की तलाशी ली गयी. छापेमारी के बाद एएसपी ने बताया कि तलाशी के दौरान कुछ भी आपत्ति जनक सामान नहीं बरामद हुआ है, लेकिन सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं. अपराह्न करीब साढ़े बारह बजे एएसपी व एसडीओ दर्जन भर पुलिस पदाधिकारियों व दर्जनों जवानों के साथ अचानक जेल में प्रवेश किया. दोनों पदाधिकारियों केRead More
जाति के आधार पर अपराधियों को मिल रहा संरक्षण
पटना. जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा है कि राज्य में जब तक सत्ता, वोट और जाति की राजनीति होगी, तब तक अपराध पर नियंत्रण संभव नहीं है। अपराधियों को जाति का भगवान बना देना उचित नहीं है और इस प्रवृत्ति पर रोक लगायी जानी चाहिए। आज पटना में पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि सत्ता और विपक्ष दोनों अपने-अपने वोट के लिए जाति के आधार पर अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं और उनका बचाव कर रहे हैं। श्री यादव नेRead More
आदित्य हत्याकांड में सरेंडर के बाद रॉकी गया जेल
नन्दन कुमार शर्मा. गया। सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद आदित्य हत्याकांड के मुख्य आरोपित ने गया की अदलात में शनिवार को सरेंडर कर दिया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। गया पुलिस ने सुबह उसे पटना एयरपोर्ट से गिरफ्तार करने की कोशिश की मगर गिरफ्तारी वारंट नहीं होने के कारण रॉकी और उसके साथ के लोगों ने इसका विरोध किया तो पुलिस उसके पीछे पीछे गया पहुंची। रॉकी ने करीब ग्यारह बजे गया पहुंचकर सरेंडर किया। उसकी ओर से शुक्रवार को ही अदालत में सरेंडर करनेRead More
मोतिहारी : शहीद के शोक में इस बार काली रहेगी इस गांव की दिवाली
शहीद जितेंद्र की राजकीय सम्मान संग अंतिम विदाई मोतिहारी ( biharkatha.com )| जम्मू एवं कश्मीर के आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान की अरोर से की गई गोलीबारी में शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान जितेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बिहार के पूर्वी चंपारण के सिसवा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। शहीद जवान का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह सिसवा पहुंचा। अंतिम संस्कार तिलावे नदी के तट पर किया गया। शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचने के साथ ही घर का माहौल गमगीन हो गया। अंतिमRead More
सिवान : भाई ने भाई को चाक़ू मार कर की ह्त्या
सिवान biharkatha.com. हुसैनगंज थाना के छाता गाँव शाह मुहल्ला में शुक्रवार की रात में गाडी रखने को लेकर विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को चाकू से मार कर हत्या कर दी।मृतक शेख अब्दुल गफार का 30 वर्षीय पुत्र रेयाज अहमद बताया जा रहा है। घटना तब घटी जब रेयाज अहमद अपनी बाइक रात्री 9 बजे बगल के घर के पास खड़ा कर रहा था की तभी उसका बड़ा भाई निजामुद्दीन आकर बकझक करने लगा इसी को ले देखते ही दोनों भाइयो में मारपीट हो गई जिसमे निजामुद्दीन नेRead More
सीवान : डॉक्टरों से मारपीट में जदयू विधायक के खिलाफ वारंट
सीवान Biharkatha.com. अनुमंडल न्यायालय से चिकित्सकों व विधायक व समर्थकों के बीच विवाद के मामले में 107 की प्रक्रिया में वारंट निर्गत है. 26 अगस्त, 2016 को पचरुखी चीनी मिल पर डाॅ विक्रम चौहान, नवल किशोर पांडेय तथा बड़हरिया विधायक श्याम बहादुर व इनके समर्थकों के साथ हुए विवाद में विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा 107 की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी थी. इसमें न्यायालय में विधायक उपस्थित नहीं हुए. इसके कारण कोर्ट द्वारा उनके खिलाफ वारंट निर्गत किया गया है.
गोपालगंज : पीट-पीट कर महिला की हत्या में बाप बेटे को दस वर्षों का कारावास
गोपालगंज Biharkatha.com. पैसा की लेन- देन के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या किये जाने के मामले में तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम विनोद प्रसाद सिंह की अदालत ने पिता-पुत्र को दोषी पाते हुए दस वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनायी है. साथ ही 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है. अर्थदंड की राशि नहीं देने पर दो माह अतिरिक्त सजा काटनी होगी. न्यायालय की ओर से सजा सुनाये जाने के बाद पिता-पुत्र को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. रामदास बगही गांव मेंRead More
