बिहार कथा

 

छठ पूजा पर देश के कई कोनों से चली बिहार के लिए और स्पेशल ट्रेनें

हाजीपुर biharkatha.com .लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर देश-विदेश से अपने घर बिहार आये हजारों-लाखों लोगों को लौटने के क्रम में होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने के लिए रेलवे ने कई विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।  पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अरविंद कुमार रजक ने बुधवार को बताया कि महापर्व छठ के बाद पटना, दरभंगा, बरौनी समेत कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से राजधानी दिल्ली, मुंबई तथा कई अन्य बड़े स्टेशनों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्याRead More


वीर शहीद सैनिकों की याद में भोजपुरी नाटक का मंचन

  सिवान. Biharkatha.com जीरादेई प्रखण्ड क्षेत्र के विजयीपुर गांव में मंगल वार की रात्रि चित्रगुप्त पूजा के उपलक्ष में भोजपुरी नाटक का मंचन किया गया ।जिसका उद्घाटन भाजपा नेता विनोद तिवारी व् बीडीसी शिवजी प्रसाद ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।इस नाटक में भारतीय संस्कृति ,सभ्यता कोप्रतिस्थिपित करते हुए समता मूलक समाज के निर्माण का दृश्य दिखाया गया । वीर शहीद सैनिकों की याद में  एकांकी प्रस्तुत किया गया ।भगवान चित्रगुप्त को साक्षरता का दूत बताते हुए अशिक्षा के तिमीर को मिटाने वाला  देव बताने का दृश्य दिखायाRead More


सिंगापुर से ज्‍यादा महंगी है बिहार की फ्लाइट!

नई दिल्‍ली. दिल्‍ली से सिंगापुर आने-जाने की टिकट, इस समय दिल्‍ली से पटना आने-जाने की हवाई टिकट से सस्‍ती है. छठ पूजा के चलते इस समय बिहार जाना खासा महंगा हो गया है. दिल्‍ली-सिंगापुर के लिए 4 नवंबर को जाना और 7 नवंबर की वापसी के लिए एयर इंडिया टिकट को अगर आप मेकमाईट्रिप डॉट कॉम के माध्‍यम से बुक कराते हैं तो खर्च 37,295 के पास आएगा. इसी तरह दिल्‍ली से पटना जाने और वापसी की टिकट कराने पर खच्र 38,736 रुपए आ रहा है. यानी एक तरफ काRead More


छठ महापर्व को लेकर प्रचलित हैं ये कहानियां, जानिए इस पूजा का महत्व

पटना [जेएनएन]। छठ यूं तो पूरे देश में मनाया जाता है, लेकिन यह बिहार व यूपी के लिए महापर्व है। नहाय खास से आरंभ होकर चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का समापन उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ होता है। इसके आरंभ को लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं। कहा जाता है कि पहला छठ सूर्यपुत्र कर्ण ने किया था। यह माता सीता तथा द्रौपदी के भी करने की बात कही जाती है। लोक परंपरा के मुताबिक सूर्य देव और छठी मईया का संबंध भाई-बहन का है।Read More


सीवान : यहां खुलती है मेडिकल दावे की पोल, अस्पताल खुद है बीमार

महाराजगंज पीएचसी अस्पताल का हाल–बेहाल दवाओं का अभाव, मरीज परेशान, चिकित्सको में मतभेद का दंश झेल रहे मरीज सिवान/ महाराजगंज Biharkatha.com सरकार  पीएचसी अस्पतालों व अनुमंडली अस्पतालों में मरीज को सभी सुविधा उपलब्ध कराने की दावा करती है।  लेकिन महाराजगंज में राज्य सरकार के दावे फेल दिख रही है।गरीब लोग नि:शुल्क बेहतर इलाज हो, इसके लिए पर्याप्त दवा व डॉक्टर का होना आवश्यक है। अस्पताल में साफ – सफाइ का होना भी आवश्यक है। शौचालय की पूर्ण व्यवस्था रहनी चाहिए। लेकिन महाराजगंज पीएचसी में बेहतर स्वास्थ्य सेवा  की बात करना बेमानीRead More


भारत के मन का सांस्कृतिक सृजन है दीपपर्व

हृदयनारायण दीक्षित  प्रकृति में अनेक रूप, रंग, रस और नाद हैं। प्रकृति सदा से है। यह अनेक आयामों में प्रकट होती है। जान पड़ता है कि बारंबार प्रकट होने के बावजूद इसका मन नहीं भरा। अरबों-खरबों मनुष्य आए, गए, लेकिन नवजात शिशुओं का शुभागमन जारी है।  कीट, पतंग, वनस्पति का भी आवागमन ऐसा ही है। नक्षत्र उगते हैं, नष्ट होते हैं, फिर-फिर उगते हैं। प्रकृति स्वयं को प्रकट करती है बारंबार। असंख्य रूप, रस रंग के असंख्य आयाम। गुण धर्म की भिन्नता। प्रश्न उठता है कि प्रकृति का सर्वोत्तम प्रकटRead More


बिहार : प्रेम पक्षियों पर शैतान बने गांव के लोग!

प्रेमी युगल को कर दिया गंजा, पूरे गांव में घुमाया पूर्णिया biharkatha.com. बिहार के पूर्णिया जिले के रुपौली थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने गंजाकर गांव में घुमाया। दोनों को जलील करने के बाद पंचायत ने शादी करा दी। प्रेमी युगल ने कहा कि शादी तो करा दी, लेकिन इतनी बेइज्जती के बाद। अगर इंसाफ नहीं मिला तो दोनों सुसाइड कर लेंगे।  प्रेमी युगल एक की गांव के रहने वाले हैं। दोनों का एक ही समाज है। प्रेमी युगल शादी करना चाहते थे। इसको लेकर दोनों शुक्रवारRead More


दीपावली में उल्लुओं की आई शामत, पटना में चोरी-छिपे बिक रहे

पटना [जेएनएन]। दीपावली जैसा हर्षोल्लास का त्योहार और इस त्योहार में अंधविश्वास में पड़कर लोग उल्लू जैसे पक्षी की हत्या कर देते हैं। जिसे तांत्रिक धन-वैभव विभिन्न तरह के दोषों को मिटाने के लिए और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इस जीव की बलि देते हैं। क्या वाकई लक्ष्मी माता एक जीव की बलि से प्रसन्न होती हैं?  दीपावली जैसे जैसे करीब आती जाती है, तथाकथित तांत्रिक अपनी साधना को फलीभूत करने के लिए तेजी से काम शुरू कर देते हैैं। धनतेरस से लेकर परेवा तक वो अपनीRead More


डीआइजी अॉफिस के सामने क्लर्क को मारी गोली, नहीं मरा तो गला रेतने की कोशिश

गंभीर हालत में पटना रेफर मुजफ्फरपुर. biharkatha.com . शहर का सबसे सुरक्षित जोन कहे जाने वाले समाहरणालय परिसर इलाके की सुरक्षा व्यवस्था की एक बार फिर पोल खुल गई। कलेक्ट्रेट से सटे डीआइजी ऑफिस के समीप शुक्रवार की शाम अपराधियों ने डीटीओ दफ्तर के कर्मी सत्येंद्र कुमार सिंह को गोली मार दी। इतना ही नहीं गोली मारने के बाद अपराधियों ने उनके शरीर पर चाकू से कई वार किए। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकले शाम का वक्त होने के कारण लोग जबतक समझ पाते तबतक देरRead More


सरकार बनने के बाद पहली बार भोज के बहाने मिले लालू-नीतीश व महागठबंधन के नेता

मनीष कुमार पटना biharkatha.com : बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंध के तीनों घटक दलों में नियुक्ति के फार्मूले पर सहमति बन गई है. उम्मीद की जा रही है कि छठ पर्व के बाद नामों की घोषणा हो जाएगी. शनिवार को तीनों दलों के प्रमुख नेताओं की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर पर दोपहर के खाने पर मुलाकात हुई. इसमें राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, स्वस्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव, कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष और मंत्री अशोक चौधरी, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव,Read More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com