आदित्य हत्याकांड में सरेंडर के बाद रॉकी गया जेल

नन्दन कुमार शर्मा. गया। सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद आदित्य हत्याकांड के मुख्य आरोपित ने गया की अदलात में शनिवार को सरेंडर कर दिया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। गया पुलिस ने सुबह उसे पटना एयरपोर्ट से गिरफ्तार करने की कोशिश की मगर गिरफ्तारी वारंट नहीं होने के कारण रॉकी और उसके साथ के लोगों ने इसका विरोध किया तो पुलिस उसके पीछे पीछे गया पहुंची। रॉकी ने करीब ग्यारह बजे गया पहुंचकर सरेंडर किया। उसकी ओर से शुक्रवार को ही अदालत में सरेंडर करने की सूचना दे दी गयी थी। इससे पहले गया पुलिस शुक्रवार की रातभर संभावित ठिकानों पर छापेमारी करती रही। रॉकी के पटना एयरपोर्ट आने की खबर पर शनिवार की सुबह गया पुलिस वहां पहुंची। रॉकी जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकला, तो पुलिस उसे गिरफ्तार करना चाही। इस पर रॉकी ने पुलिस को गिरफ्तारी वारंट दिखाने को कहा। इस मामले में पुलिस व रॉकी के साथ रहे लोगों में काफी देर तक बकझक हुई। रॉकी का कहना था कि उसने अपने वकील के माध्यम से गया से बाहर रहने के कारण कोर्ट में शनिवार को पेश होने का आवेदन दे रखा है। वह कोर्ट में हाजिर होने की जा रहा है, तो उसे गिरफ्तार करने का क्या औचित्य है। इसके बाद रॉकी पटना एयरपोर्ट से से गया के लिए अपनी गाड़ी से रवाना हुआ। उसके पीछे गया पुलिस की गाड़ी भी लगी रही। इस संबंध में गया एसएसपी गरिमा मलिक ने कहा है कि रॉकी के पटना आने की सूचना पर पुलिस गिरफ्तार करने गई थी। रॉकी व उसके साथियों ने पुलिस को सहयोग न कर सरकारी काम में बाधा डाला है। इसलिए रॉकी यादव सहित साथ रहे लोगों पर धारा 353 के तहत मामला दर्ज होगा। इधर, रॉकी के सरेंडर करने को लेकर शनिवार की सुबह से ही गया कोर्ट में गहमागहमी बनी हुई थी। from livehindustan.com






Related News

  • 20 रुपये में अनमोल जिंदगी का सौदा !
  • जंगल व पहाड़ के ठिकाने से बिहार की राजनीति व हथियार के काले धंधे में पांव पसारने की कोशिश
  • बिहार में पोर्न इंडस्ट्री ने पसारे पांव!
  • Vuln!! Path it now!!
  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का गोपालगंज कनेक्शन ?
  • रिश्तों के खून से लिखी जा रही बर्बादी की कहानी
  • काजू फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था नकली शराब का धंधा
  • बिहार में बेटा और पत्नी के साथ मिल कर छापता था नकली नोट
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com