बिहार कथा
खानपुर में छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगे आशुतोष
20 हजार किमी की स्वस्थ भारत यात्रा पूरी कर आये हैं मिथिलांचल प्रवास पर बिहार कथा. खानपुर/समस्तीपुर. स्वस्थ भारत यात्रा के अंतर्गत 29 राज्यों का दौरा कर मिथिलांचल प्रवास पर आये स्वस्थ भारत अभियान के संयोजक पिछले 3 दिनों से खानपुर में हैं। ‘स्वस्थ बालिका स्वस्थ समाज, का सन्देश लेकर 20 हजार किमी की यात्रा कर चुके श्री आशुतोष खानपुर में स्कूली छात्रों के बीच आज स्वास्थ्य चर्चा करेंगे। पूरे देश में डेढ़ लाख से जयादा बालिकाओं से प्रत्यक्ष रूप से संवाद कर चुके श्री आशुतोष ने बताया कि वेRead More
यूपीएससी : हिन्दी के पाठ्यक्रम में विद्यापति को शामिल करना असंवैधानिक है।
-डॉ. अमरनाथ मैथिल कोकिल विद्यापति हमारे जैसे हिन्दी के लाखों पाठकों के सर्वाधिक प्रिय कवियों में से एक हैं. किन्तु आज उन्हें हिन्दी के पाठ्यक्रम में शामिल करने पर सवाल उठ रहे हैं. कारण है कि अब मैथिली, हिन्दी का अंग नहीं बल्कि संवैधानिक रूप से स्वतंत्र भाषा है. इस समय हमारे देश की कुल 22 भाषाएं संविधान की आठवी अनुसूची में शामिल होकर स्वतंत्र स्थान हासिल कर चुकी हैं और उनका साहित्य अलग- अलग स्वतंत्र रूप से पढ़ा-पढ़ाया जाता है, किन्तु इनमें से एक भाषा मैथिली ऐसी है जोRead More
यदि आप गरीबी हैं तो पैसों की तंगी से आईक्यू पर भी पड़ेगा असर
अमेरिका में शोध रिपोर्ट : सूखी रह जाती हैं गरीब बच्चों के दिमाग की तंत्रिकाएं एजेंसियां. लंदन. क्या गरीबी की वजह से इंसान का दिमाग पूरी तरह से विकसित नहीं होता? क्या गरीबी में पलने वाले बच्चों का दिमाग कमजोर रह जाता है? बीबीसी रेडियो की सीरीज ‘द इन्क्वायरी’ में होस्ट रूथ एलेक्जेंडर ने इस बार इन्हीं सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश की. इस बारे में दुनियाभर के देशों में शोध कर रहे कई वैज्ञानिकों ने इस बात के संकेत दिए कि आईक्यू का आपकी गरीबी से संबंध तोRead More
अखिलेश-माया की दोस्ती का गवाह बन सकता है पटना में लालू की रैली का मंच
पटना.ए. बिहार में जदयू और कांग्रेस के साथ महागठबंधन कर बीजेपी को रोकने में कामयाब हुए राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अब 2019 लोकचुनाव से पहले अखिलेश यादव और मायावती की दोस्ती कराने की तैयारी में हैं. उत्तर प्रदेश के हाल में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद बदली सूरतेहाल में एसपी और बीएसपी आगामी अगस्त में पटना में होने वाली राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की रैली में मंच साझा कर नई संभावनाओं की इबारत लिखती नजर आएंगी. राजद की उत्तर प्रदेश इकाई केRead More
बोले लालू प्रसाद- किसानों पर गोली चलवाना , क्या यही हैं अच्छे दिन
पटना. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मध्य प्रदेश में आंदोलनरत किसानों पर पुलिस फायरिंग की निंदा करते हुए इसे अमानवीय एवं शर्मनाक बताया है। श्री यादव ने ट्विटर के जरिए पूरे घटनाक्रम पर मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कहा, ” मध्य प्रदेश में अपना हक़ मांग रहे अन्नदाताओं को भाजपा सरकार द्वारा गोली से मरवाने की घटना बेहद दुखद, घोर निंदनीय, अति शर्मनाक एवं अमानवीय है। भाजपा सीमा पर जवानों को , तो देश के अंदर किसानों परRead More
सीबीआई को शहाबुद्दीन का चाहिए चार दिन का और रिमांड, नार्को, पॉलीग्राफी व ब्रेन मैपिंग के लिए मांगा
बिहार कथा ब्यूरो.नई दिल्ली. पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में राजद नेता व सीवान के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की आठ दिन की रिमांड की अवधि सोमवार को पूरी हो गई. सीबीआई पूर्व सांसद को रिमांड पर लेकर अभी और पूछताछ करना चाहती है. इस संदर्भ में कांड के जांच अधिकारी सुनील सिंह रावत ने चार दिन की रिमांड के लिए विशेष अदालत में अर्जी दी है. विशेष मजिस्ट्रेट अनुपम कुमारी ने अर्जी पर सुनवाई के लिए नौ जून की तारीख दी है. इससे पूर्व मो. शहाबुद्दीन की रिमांड अवधि पूरीRead More
पड़ोस की लड़की से लव मैरिज तो घर से खींच कर मारी गोली
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क. भागलपुर. बिहार में भागलपुर जिले के कजरैली थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिजनों ने कल देर रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने आज यहां बताया कि गोरा चक्की गांव निवासी हिमांशु यादव ने पड़ोस की एक लड़की से एक माह पूर्व प्रेम विवाह किया था । प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिजनों ने देर रात हिमांशु को घर से जबरन बाहर लाया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी । अपराधियों ने विरोधRead More
जमीन को ऐसा झगड़ा कि बाप ने दो बेटों को गोलियों से भूना
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क. भागलपुर. बिहार में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में कल देर रात संपत्ति विवाद को लेकर पिता ने अपने दो बेटों को गोली मार दी जिससे एक की मौत हो गयी तथा दूसरा गंभीर रुप से घायल है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि पैन गांव निवासी रविन्द्र यादव का अपने पुत्र मुकेश यादव (38) और छोटू यादव (25) के साथ संपत्ति को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था । पिता जमीन बेचना चाहता था जिसका दोनों बेटा विरोध कर रहे थे। इसीRead More
बिहार टॉपर घोटाले का सरगना दो बार लड़ चुका है भाजपा से चुनाव
बिहार टॉपर घोटाला 2016 में जदयू की नेता का नाम आने परे बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निकालने की मांग की थी। सीएम नीतीश कुमार ने आरोपी उषा सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया था। पटना. बिहार टापर घोटाला 2016 का कथित किंगपिन राजद समर्थक बताया जाने वाला बच्चा राय था पर सूत्रों की मानें तो असली बॉस जनता दल (यू) से सांठगांठ रखने वाले लालकेश्वर सिंह हुआ करते थे। जेल में बंद सिंह की पत्नी उषा सिंह घोटाले की तीसरी अहम किरदार थीं, जो 2010Read More
गोपालगंज : भोरे में लोग शादी के शोरगुल में मस्त थे, इधर पेट्रोल पंपकर्मी को घायल कर पांच लाख लूट ले गए
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क. गोपालगंज. बिहार में गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र में कल देर रात अपराधियों ने पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी को गोली मारकर घायल कर दिया और करीब पांच लाख रुपये लूट लिये। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि उत्तर प्रदेश की सीमा के निकट मुराडीह गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात मोटरसाइकिल सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोला । इसके बाद अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर चार लाख 86 हजार रुपये लूट लिये। विरोध करने पर अपराधियों ने पेट्रोलपंप केRead More
