बिहार कथा
शादी के बाद दहेज का बकाया नहीं मिला तो गला घोंट कर पेड़ से लटकाया!
मुजफ्फरपुर. बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र से आज पुलिस ने पेड़ से लटका नवविवाहिता का शव बरामद किया. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर गवसरा बंगरी गांव के निकट पेड़ से लटका नवविवाहिता चंचल देवी (22) का शव बरामद किया गया. चंचल इसी गांव के रहने वाले संजय राय की पत्नी थी जिसकी हाल में ही में शादी हुयी थी. इस सिलसिले में वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव निवासी मृतका के पिता जगजीवन राय ने पति समेत पांच लोगोंRead More
काली बाबा के मन में समाया गोपालगंज एसपी का खौफ
पूर्व सांसद का एसपी पर आरोप, कहा- गोपालगंज के एस मेरी हत्या की रच रहे हैं साजिश, सुरक्षा चाहिए’ बिहार कथा. गोपालगंज। एलजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद काली प्रसाद पाण्डेय ने अपनी सुरक्षा के लिए एके-47 वाले सुरक्षा गार्ड की मांग की है। उन्हें डर है कि उनकी हत्या करने की साजिश रची जा रही है। गोपालगंज के एसपी रविरंजन प्रसाद पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूर्व सांसद काली प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि एसपी कही भी और कभी भी उनकी हत्या करवा सकते हैं। प्रदेश में वरीयRead More
तेली साहू सम्मेलन में बोले लालबाबू- पहले तिजोरी खोलिए फिर राजनीति कीजिए
पटना। पटना में आयोजित तेली साहू सम्मेलन को संबोधित करते हुए एमएलसी लालूबाबू प्रसाद ने कहा कि अगर राजनीति करनी है तो तिजोरी खोलनी होगी। उन्होंने कहा कि राजनीति करने के लिए पैसे खर्च करने होंगे तब ही कोई राजनीति कर सकता है। लालूबाबू ने कहा कि आज की तारीख में जो भी सांसद-विधायक बनें हैं, उन्होंने अपने तिजोरी से पैसे खर्च किए हैं तब ही उन्हें ये मुकाम हासिल हुआ है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद और निगर निकाय के चुनाव जितने लोग जीत कर आए वे सभी अपनीRead More
सऊदी में सजा से बचने के लिए भारतीयों के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन
नई दिल्ली. मुस्लिम बहुल देश सऊदी अरब में नौकरी तलाश करने वाले भारतीय कामगारों के लिए सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें सरकार ने कहा है कि सऊदी अरब में नौकरी तलाश रहा कोई भी शख्स अपने मोबाइल फोन और लैपटॉप में अश्लील सामग्री, काला जादू जैसा कुछ ना रखे। सरकार ने ‘सऊदी अरब में नौकरी की तलाश कर रहे भारतीयों के लिए जरूरी सूचना’ के शीर्षक से दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसमें लोगों को बताया गया है कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं करना है। गौरतलबRead More
नोटबंदी के बाद पकड़े गए 11 करोड़ के नकली नोट
नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद से 29 राज्यों में विभिन्न एजेंसियों ने 11.23 करोड़ रुपये मूल्य के नकली नोट पकड़े हैं। सरकार की तरफ से मंगलवार को संसद में यह जानकारी दी गई। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राज्यसभा को दिए अपने लिखित जवाब में बताया कि रिजर्व बैंक ने एक मोबाइल एप भी लांच किया है। इसके जरिये यूजर 500 और 2000 रुपये के नोटों के फीचर्स के अलावा यह भी जान सकेंगे कि कौन से नोट असली हैं। यह एप गूगल प्ले और आइफोन के एप स्टोर परRead More
ओड़िशा से खरीदे 50 लाख का सॉफ्टवेयर रोकेगा बिहार में अवैध खनन
बिहार कथा ब्यूरो. पटना.बिहार सरकार ने खान एवं खनिज के बेहतर प्रबंधन के लिए ओडिशा सरकार से 50 लाख रुपए की लागत पर नया साफ्टवेयर खरीदने का निर्णय लिया है ताकि अवैध खनन को रोकने के साथ-साथ राजस्व क्षति पर भी अंकुश लगाने में सफलता मिले। मंत्रिमंडल एवं समन्वय विभाग के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने कहा कि ओडिशा सरकार से नया साफ्टवेयर खरीदने का निर्णय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज हुयी मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। उन्होंने कहा कि 50 लाख रुपये की लागत से आई 3 एमRead More
मायावती की बहादुरी के लिए बधाई, वे चाहें तो राजद उन्हें राज्यसभा भेज सकती है : लालू
मायावती की बहादुरी के लिए बधाई, वे चाहें तो राजद उन्हें राज्यसभा भेज सकता है : लालू लालू प्रसाद यादव ने बसपा प्रमुख मायावती का कदम को बताया बोल्ड पटना. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती का राज्यसभा से इस्तीफे का पुरजोर समर्थन करते हुए उन्हें आरजेडी के कोटे से राज्यसभा भेजने का ऑफर दिया है। लालू ने भाजपा को दलित विरोधी बताते हुए कहा कि देश की एक दलित बेटी को राज्यसभा में बोलने से रोका गया। लालू ने कहा, एक दलित कीRead More
थाने में हमला कर पुलिस जवानों को पीटकर युवक को छुड़ा ले गए गांव के लोग!
मुंगेर. मधेपुरा के एक युवक को हरिणमार पंचायत के सरपंच पुत्र द्वारा बंधक बनाकर रखने की जानकारी के बाद युवक को मुक्त कराने गई पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए सरपंच पुत्र को हिरासत में ले लिया। घटना से नाराज सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने थाने पर हमला बोल दिया। महिलाओं ने लाठी-डंडे के साथ पुलिस पर हमला बोल दिया। इस घटना में सैप जवान सुखदेव सिंह सहित कई जवान जख्मी हो गए। वहीं, भीड़ ने सरपंच पुत्र कोRead More
एसपी पर हमला करने के मामले में शहाबुद्दीन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत
कोर्ट ने निरस्त की निचली अदालत की दी हुई 10 साल की सजा पटना. सीवान के तत्कालीन एसपी एसके सिंघल पर जानलेवा हमले के मामले में राजद के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. इस मामले में हाईकोर्ट ने विशेष अदालत द्वारा दी गई सजा को निरस्त कर दिया है. शहाबुद्दीन की तरफ से विशेष अदालत द्वारा सुनाई गई सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की गई थी. हालांकि हाईकोर्ट ने आर्म्स एक्ट के दो मामले में निचली अदालत के द्वारा दी गई सजाRead More
वैशाली में ऑटो और बस के बीच टक्कर में 11 की मौत , छह घायल
हाजीपुर.बिहार में वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र में आज बस और ऑटो रिक्शा के बीच हुयी आमने-सामने की टक्कर में पांच महिला और एक बच्चा समेत 11 लोगों की मौत हो गयी तथा छह अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये । पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग पर पुरानी बाजार के निकट ऑटो रिक्शा और बस के बीच हुयी सीधी टक्कर में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी तथा दो लोग अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया । इस दुर्घटना मेंRead More
