बिहार कथा

 

देवदत्त यादव के बेटे प्रेमशंकर ने थामा राजद का दामन, मिथिलेश तिवारी और मंजीत सिंह की बढ़ेगी मुश्किलें

संवाददाता बिहार कथा .गोपालगंज. गोपालगंज में बैकुंठपुर के पूर्व विधायक स्वर्गीय देवदत्त प्रसाद के पुत्र प्रेम शंकर यादव ने राजद का दामन थाम लिया है.पटना के प्रदेश कार्यालय में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद एवं पूर्व उप मुख्य्मंत्री तेजस्वी यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे एवं गोपालगंज के पूर्व विधायक रेयाजुल हक राजु के समक्ष दर्जनों समर्थकों के साथ प्रेम शंकर यादव ने घर वापसी करते हुवे पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया. इस मौके पर पिंटू पाण्डेय, जिला पार्षद सुरेन्द्र रॉय , प्रदीप देव, महंत सत्यदेव समेत अनेक कार्यकर्ताRead More


गोपालगंज के कावंरियों से भरी बस पलटी, 1 महिला की मौत, 45 घायल

जमुई. बिहार में जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के पैनवाजन पुल के निकट बस पलटने एक महिला कांवरिया की मौत हो गयी तथा 45 अन्य घायल हो गये. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि देवघर से पूजा कर कांवरिया कल देर शाम गोपालगंज जिले में कटैया थाना के अम्बा गांव लौट रहे थे तभी राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 33 पर बस पलट गई. इस दुर्घटना में एक महिला कांवरिया जगरानी देवी (34) की मौत हो गयी जबकि 45 अन्य घायल हो गये. घायलों में 10 की स्थिति च्िंाताजनकRead More


चंपारण के राणा रणधीर सिंह ने मंत्री पद के शपथ के बाद छू लिया नीतीश का पांव

पटना. बिहार में सीएम नीतीश कुमार की कैबिनेट का विस्तार हो गया है. इस दौरान 26 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. जब मंत्री शपथ ले रहे थे तो लोगों की नजर बिहार बीजेपी विधायक राणा रंधीर सिंह पर टिक गई. जैसे ही राणा रंधीर सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली उन्होंने दंडवत होकर नीतीश के पैर छू लिये. शपथ ग्रहण समारोह के बाद राणा रंधीर सिंह मंच से नीच उतरे और सभी का अभिवादन करने लगे, इस दौरान जब नीतीश कुमार उनके सामने आए तो उन्होंने सीएमRead More


खुद नीतीश उड़ा रहे हैं बेदाग और लोक-लाज की राजनीति के दावों की धज्जियां

नई दिल्ली/पटना. ए. छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले और गठबंधन सरकार से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि लोकतंत्र लोक-लाज से चलता है. यानी लोकतंत्र में राजनैतिक शूचिता और पारदर्शिता आवश्यक है. इसके साथ ही यह भी कहा गया कि नीतीश कुमार का सुशासन बेदाग रहा है. लिहाजा, दागी लोगों का उसमें कोई स्थान नहीं होना चाहिए. उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर लगे करप्शन के दाग की वजह से ही उन्होंने गठबंधन तोड़ते हुए नई सरकारRead More


11 यादव और 5 मुस्लिम विधायक बिगाड़ सकते हैं नीतीश का खेल

एजेंसियां. पटना/नई दिल्ली. मोदी लहर का विजय रथ रोकने के लिए बना महागठबंधन एक पल में गिर गया है और इसकी वजह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं. अब नीतीश ने दोबारा राज्य के सीएम पद पर शपथ ले ली हो, लेकिन उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि नीतीश के एनडीए का दामन थामने के बाद जेडीयू में कई बड़े नेता समेत उसके विधायक भी नाराज दिख रहे हैं. पार्टी के दिग्गज नेता शरद यादव और सांसद अनी अनवर भी इस बड़े कदम पर इशारों में नाराजगी जताRead More


हमने तो मर्यादा को ध्यान में रखते हुए अपने सहयोगी से इस्तीफ़ा भी नहीं मांगा

वशिष्ठ नारायण सिंह प्रदेश जदयू अध्यक्ष बिहार की राजनीतिक परिस्थितियाँ पिछले कई घंटों में बहुत ही तेजी से बदली है। राजनीतिक रूप से हाल के दिनों में जो घटनाएँ घट रहीं थी,उससे बिहार की जनता के मानस में एक अजीब सी असहजता दिखने लगी थी। जाहिर है,यह असहजता केवल जनता के स्तर पर ही नहीं बल्कि सरकार के स्तर पर भी बीते कई दिनों से दिखलाई पड़ रही थी। बदलते समय के साथ कई स्तरों पर परिमार्जन राजनीति की एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। हर संगठन और संगठन के मुखिया कोRead More


नीतीश व्यक्तिगत राग-विराग छोड़ लालू से करें बात : शिवानंद

पटना . बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उनके इस्तीफे को लेकर बनाये जा रहे दबाव के कारण सत्तारुढ़ महागठबंधन के घटक दलों में छिड़े घमासान के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को व्यक्तिगत राग-विराग छोड़कर श्री यादव से बातचीत करने की सलाह दी। श्री तिवारी ने यहां कहा कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने अपनी पार्टी केRead More


रोसड़ा उपकारा के सहायक जेल अधीक्षक बर्खास्त

पटना. बिहार के समस्तीपुर में रोसड़ा उपकारा के तत्कालीन सहायक अधीक्षक सुधीर कुमार को जेल में बंद कुख्यात कैदियों के साथ सांठगांठ के जरिये वसूली कर अवैध रूप से धन इकट्ठा करने के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि कारा एवं सुधार सेवा के महानिरीक्षक आनंद किशोर ने विभागीय जांच दल की रिपोर्ट में ओरोपों की पुष्टि के बाद रोसड़ा उपकारा के तत्कालीन सहायक अधीक्षक सुधीर कुमार को नौकरी से बर्खास्त कर दिया। सूत्रों ने बताया कि सुधीर कुमार पर तत्कालीन अधीक्षकRead More


व्यवसायी समेत दो की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर. बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के ममरखा चौके के निकट अपराधियों ने कल देर रात व्यवसायी समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मछली व्यवसायी रामश्रृंगार सहनी अपने दोस्त महेंन्द्र पासवान के साथ मोटरसाइकिल से खरौरी गांव स्थित अपने घर लौट रहे थे तभी ममरखा चौक के निकट अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि घटनाRead More


कृष्णा शाही हत्याकांड में एसआईटी जांच की मांग

एमएलसी राजनीश कुमार ने कहा-हत्या के मामले को रफादफा कर रहा स्थानीय प्रशासन बिहार कथा न्यूज नेटवर्क पटना.भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री एवं बिहार विधान परिषद में विरोधी दल के मुख्य सचेतक रजनीश कुमार ने स्थानीय प्रशासन पर गोपालगंज में पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्णा शाही की छह दिन पूर्व हुयी हत्या के मामले को रफा-दफा करने का आरोप लगाते हुये आज इसकी जांच पुलिस मुख्यालय की देखरेख में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराने की मांग की। श्री कुमार ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा किRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com