तत्काल टिकटों की आॅनलाइन बुकिंग मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन!

नई दिल्ली/पटना। गर्मी की छुट्टियों में ट्रेन टिकटों के लिए मारामारी की वजह से तत्काल टिकट की आॅनलाइन सेवा एक तरह से ठप ही पड़ गई है। तत्काल टिकट चाहने वाले लोग 10 बजे से पहले ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर आ जाते हैं। ठीक 10 बजते ही लोग आॅनलाइन टिकट कटाने के प्रोसेस में लग जाते हैं। पर ज्यादातर लोगों के हाथ निराश ही लगती है। तत्काल पर क्लिक करते ही मैसेज दिखने लगता है, यह साइट फिलहाल उपलब्ध नहीं है। थोड़ी देर बाद कोशिश करें। जब थोड़ी देर बाद तत्काल टिकट लेने की कोशिश की जाती है, तब तक वेटिंग लिस्ट काफी लंबी हो चुकी होती है। यह समस्या हाल के दिनों में ज्यादा बढ़ गई है।
वेबसाइट पर जिस तरह के कोड दिए रहते हैं, वे भी आसानी से किसी के पल्ले नहीं पड़ते। रिक्वेस्ट पर समझ में आने लायक दूसरा, तीसरा या चौथा कोड जब तक सामने आता है, तब तक काफी वक्त गुजर चुका होता है। वहीं एजेंट और दलालों की चांदी है, वे छोटे स्टेशनों के रेलवे बुकिंग कलर्कों की मिलीभगत से आसानी से टिकट बुक करावा रहे हैं और यात्रियों से मोटी उगाही करते हैं। मजबूरी में यात्री तय टिकट से दोगुनी राशि में दलालों से टिकट खरीद कर यात्रा करने को मजबूर हैं।
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed