छलकत हमरो जवानिया…गाने वाली गोपालगंज की प्रियंका को मुंबई में बडा अवार्ड

छलकत हमरो जवानिया…गाने वाली गोपालगंज की प्रियंका को मुंबई में बडा अवार्ड
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क.गोपालगंज। शहर के सरेया मोहल्ला निवासी रविंद्र सिहं की पुत्री प्रियंका सिंह  का नाम आज बेस्ट फिमेल गायक के नाम से जाना जा रहा है। सरेया मोहल्ले में रह कर पढ़ाई करने वाली प्रियंका कई सालों से भोजपुरी गीत गाने में लगी है। पवन सिंह ओर काजल राघवानी पर फिल्माएं गए गने में फिमेल गाना छलकत हमरो जवनिया ए राजा… प्रियंका का ही गया हुआ था, जिसने भोजपुर में काफी रिकार्ड बनाया है.
प्रियंका सुर संग्राम का विजेता रह चुकी है। हाल के दिनों में प्रियंका को मुंबई में आयोजित फिल्म अवार्ड शो में देश के नामी अभिनेता गोविंदा ने भोजपुरी के बेस्ट फिमेल सिंगर के अवार्ड से नवाजा। प्रियंका के परिजनों ने बताया कि प्रियंका करीब दस साल से गीत संगीत की दुनिया से जुड़ी है।

Priyanka singh

प्रियंका को बेस्ट प्ले बैक सिंगर के अवार्ड से लगातार तीन सालों से लंदन में नवाजा जा रहा है। प्रियंका की इस कामयाबी को देखकर परिवार के सदस्यों के साथ साथ पैतृक गांव एकडेरवा के लोग में भी काफी खुशी देखी जा रही है। प्रियंका की मां निर्मला ने बताया कि ओंकारनाथ संगीत विद्यालय से संगीत की तैयारी शुरू करने के बाद उसे चंडीगढ़ भेज दिया गया। जहां संगीत के बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद प्रियंका भोजपुरी व कई हिंदी फिल्म में गीत गा चुकी है।






Related News

  • मणिपुर : शासन सरकार का, ऑर्डर अलगावादियों का
  • ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले का सामाजिक आंदोलन और उसका प्रभाव
  • ओह ! दलाई लामा ने ये क्या किया
  • भारत में होने लगा साइबरस्टॉकिंग से बच्चों का यौन शोषण
  • अफ्रीका से इस दुर्लभ बीमारी का ऑपरेशन कराने बिहार पहुंचा विदेशी मरीज, 75 प्रतिशत तक खर्च बचा
  • मोबाइल पर अवांछित कॉल और मैसेज से हो रही ठगी : संजय स्वदेश
  • Vuln!! Path it now!!
  • सीबीआई से ज्यादा चर्चा ईडी की क्यों ?
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com